PM Kisan 19th Installment 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दी जाती है । हाल ही में, इस योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें 16 लाख से अधिक फर्जी आवेदनों का खुलासा हुआ है। ऐसे मेंआ ज के इस आर्टिकल में हम इस फर्जीबड़े की संपूर्ण जानकारी देंगे और यह बताएंगे कि कौन से ऐसे किसान हैं जिन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है या उनको पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा , हम इस फर्जीवाड़े और आने वाले अगली किस्त 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment 2025), और योजना की पात्रता के बारे में विस्तार से जानेंगे। तो आपसे केवल एक ही अनुरोध है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े ताकि आपसे किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी मिस ना हो | Read More : किसानों के लिए बड़ी खबर: PM Kisan Farmer ID Card अब अनिवार्य!
- 2003 Voter List PDF Mobile से कैसे निकालें? SIR 2026 Form Live Download!
- Balancing Nature and City Life: A Guide to Apartments on Kanakapura Road
- 8th Pay Commission Salary Calculator 2026: Fitment Factor & Pay Matrix
- KCET 2026 Final Seat Allotment Results OUT; Check KCET Allotment 2026
- TNPDS Smart Ration Card 2026, Apply Online, Application Status, Correction

PM किसान योजना में भारी फर्जीवाड़ा: 16 लाख से अधिक आवेदन निकले जाली
जब से प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना में खुद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पोर्टल पर शुरू की गई तब से फर्जी रजिस्ट्रेशन में भी काफी वृद्धि देखने को मिली है । एक रिपोर्ट के अनुसार, केवल एक राज्य में ही 17 लाख आवेदनों में से 16 लाख से अधिक आवेदन फर्जी पाए गए हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है और इस पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विभिन्न जिलों में फर्जी आवेदनों की स्थिति
एक रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न जिलों में आवेदनों की जांच में पाया गया कि कई जिलों में स्वीकृत आवेदनों की तुलना में सही आवेदनों की संख्या बहुत कम है। नीचे दी गई तालिका में कुछ जिलों का विवरण दिया गया है:
| जिला | आवेदनों की संख्या | सही आवेदनों की संख्या |
| हजारीबाग | 1600 | 850 |
| गिरिडीह | 130000 | 400 |
| पलामू | 100000 | 700 |
| रांची | 94000 | 1000 |
| गढ़वा | 81000 | 1300 |
| देवघर | हजारों में | सैकड़ों में |
| गोड्डा | हजारों में | सैकड़ों में |
| धनबाद | हजारों में | सैकड़ों में |
| दुमका | हजारों में | सैकड़ों में |
| पाकुड़ | हजारों में | सैकड़ों में |
| चतरा | हजारों में | सैकड़ों में |
| जामताड़ा | हजारों में | सैकड़ों में |
यह डेटा दर्शाता है कि फर्जी आवेदनों की समस्या कितनी व्यापक है।
जांच और कार्रवाई का आदेश
इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद, सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। कृषि सचिव ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। सभी जिलाधिकारियों को पत्र और यदि लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बिना सत्यापन के कोई भी आवेदन राज्य सरकार को न भेजा जाए।
PM किसान योजना की पात्रता: कौन है इस योजना का हकदार?
PM किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इन मानदंडों को पूरा करने वाले किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। और यदि आप इस पात्रता को पूरा नहीं करते हैं तो आप एक अपात्र लाभार्थी माने जाएंगे और लाभ लेने की स्थिति में आप पर कार्रवाई हो सकती है |
PM किसान योजना से अपवर्जन: कौन नहीं है पात्र?
कुछ विशेष श्रेणियों के लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इनमें शामिल हैं:
- उच्च आर्थिक स्थिति वाले लोग।
- सभी संस्थागत भूमि धारक।
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक।
- मंत्री, विधायक, सांसद के परिवार के सदस्य।
- केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारी (मल्टीटास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह ‘डी’ कर्मचारियों को छोड़कर)।
- 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टीटास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह ‘डी’ कर्मचारियों को छोड़कर)।
- आयकर भुगतान करने वाले व्यक्ति।
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, और आर्किटेक्ट।
PM किसान 19वीं किस्त 2025: जल्द जारी होने की संभावना
किसानों को अब PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment 2025) का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि यह किस्त जल्द ही जारी की जाएगी। पिछली 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी।
PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in
- यह योजना 100% भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
- प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है।
- एक परिवार के केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ मिलता है।
निष्कर्ष
PM किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन इसमें फर्जीवाड़े की घटनाओं ने चिंता पैदा कर दी है। सरकार द्वारा इस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी। किसानों को योजना की पात्रता मानदंडों को ध्यान में रखना चाहिए और केवल तभी आवेदन करना चाहिए जब वे सभी मानदंडों को पूरा करते हों। किसानों को PM Kisan 19th Installment 2025 का भी बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही जारी होने की संभावना है।
- CISF Salary Slip how to download, CISF Pay Slip, Employee Login
- CSC Digimail Password: How to Reset Digimail Password Reset 2026?
- सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट 2025 जारी, यहाँ देखें पैसे वापस पाने का तरीका जानें पूरा प्रोसेस
- New Sauchalay List 2025 जारी: लिस्ट मे नाम है तो मिलेगा फिर से रु 15000! नया लिस्ट जारी,अपना नाम देखें?
- ANGANWADI SUPERVISOR GOVT JOB: आंगनवाड़ी विभाग में सुपरवाइजर की 1000+ रिक्त पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन