Edition 🇮🇳 IN ▾ | English ▾ | Sat, Oct 17, 2026 | Updated 02.44PM IST | 📍 Delhi 31.4°C

Jharsewa (Jharkhand e-District) – आय, जाति, निवास ऑनलाइन अप्लाई?

Amar Kumar
By Amar Kumar Editor-in-Chief & Policy Analyst
Published: Aug 22, 2026 • ⏱ 1 min read
Advertisements
Get Latest Updates Fast & Free 👇
Sarkari Yojnaa Your Trusted Source for Government Updates
Preferred Source on

Jharkhand Jharsewa Certificate Online Apply, झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल 2026: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक ऑनलाइन वेब पोर्टल को शुरू किया गया है। झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं जैसे जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र EWS प्रमाण पत्र भूमि पट्टे की जानकारी एवं अन्य सुविधाएं इस पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध करवाई जाएंगी। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र पोर्टल 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं |

Jharkhand Jharsewa Certificate, झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र

Jharkhand Jharsewa Certificate 2026

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र – से संबंधी किसी भी कार्य के लिए अब राज्य के नागरिकों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोगो तक सेवाओं को ऑनलाइन रूप में उपलब्ध करने के लिए झारसेवा पोर्टल को स्थापित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन रूप में अपने मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप की सहायता से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों की सुविधाएँ भी आसान होगी एवं नागरिकों तक डिजिटल के रूप में सेवाओं को पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जायेगा। आम जनता तक विभिन्न विभागों से संबंधी सेवाओं को पहुंचाने के लिए यह पोर्टल एक इलेक्ट्रॉनिक गेटवे के रूप में कार्य करता है Jharkhand Jharsewa Certificate आवेदन हेतु नागरिकों को अब किसी भी कार्यालय का दौरा करने की आवश्यकता नहीं है।

Jharkhand Jharsewa Certificate Highlights

🔥पोर्टल का नाम🔥झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र
🔥किसके द्वारा शुरू किया गया🔥झारखंड सरकार द्वारा
🔥उद्देश्य🔥राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
🔥लाभार्थी🔥झारखंड के नागरिक
🔥लाभ🔥सरकारी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराना
🔥पोर्टल के अंतर्गत सेवाएं🔥प्रमाण पत्र सेवा (जाति, आय, निवास, EWS, जन्म, मृत्यु), सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवा, वाह्य सेवा & राजस्व सेवाएं
🔥आधिकारिक वेबसाइट🔥https://jharsewa.jharkhand.gov.in/

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र का उद्देश्य

Advertisements

पहले लोगों को अपने सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे प्रमाण पत्र, भूमि पट्टे की जानकारी या उससे संबंधित सेवाएं यह सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सुविधाएं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। ऐसे में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा उनका समय भी बर्बाद होता था। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा झारखंड झारसेवा पोर्टल को आरम्भ कर दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के नागरिक घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं का लुफ्त ऑनलाइन उठा सकते हैं। इससे लोगों के समय की भी बचत होगी और उन्हें दरबदर दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

झारखण्ड झारसेवा पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सेवाएं

इस Jharkhand Jharsewa Portal 2026 पर निम्न प्रकार की सरकारी सेवाओं उपलब्ध है जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी हुई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विकलांगता पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना

प्रमाण पत्र सेवा

Advertisements
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
  • आय एवं सम्पति प्रमाण पत्र
  • विवाह निबंधन प्रमाण पत्र

वाह्य एवं राजस्व सेवाएँ

  • निर्वाचन सेवा
  • उपभोगता न्यायालय सेवा
  • लैंड रिकॉर्ड सेवा
  • वाणिज्य कर विभाग की सेवाएं
  • कृषि, पशुपालन & सहकारी
  • विभाग सर्विसेज
  • श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल
  • विकास विभाग की सेवायें
  • उर्जा विभाग की सेवायें
  • राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं (पता परिवर्तन, सदस्य जोड़ना/हटाना, डुप्लीकेट)
  • आरटीआई सेवाएं (आवेदन, ट्रैकिंग, अपील)
  • सेवा शिकायत निवारण
  • सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
  • सरकारी सेवाओं से संबंधित फार्म
  • मरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली

Jharkhand Jharsewa Praman Patra पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2026 के लिए आवेदन करने के लिए झारसेवा पोर्टल लांच किया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • प्रदेश के नागरिकों को आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
  • इसके अलावा नागरिकों द्वारा पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • प्रदेश के सभी इच्छुक लाभार्थी इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा।
  • इसके अलावा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • पोर्टल NIC के ServicePlus Framework पर बनाया गया है जो e-District Mission Mode Project (MMP) का हिस्सा है।

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं पात्रता

राज्य के नागरिकों को किसी भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए झारखंड प्रमाण पत्र 2026 के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? निम्नलिखित दस्तावेजों की सूची से आप यह जान सकेंगे। झारखंड पोर्टल पर आपको प्रमाण पत्र के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन एवं निःशुल्क है। OTP वेरिफिकेशन और e-KYC के लिए वैध मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • परिवार रजिस्टर नकल
  • मोबाइल नंबर (OTP और e-KYC के लिए अनिवार्य)
  • पते से संबंधित जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन सेवाओं के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें–

  • सबसे पहले आपको झारखंड झारसेवा 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आपको ऊपर रजिस्ट्रेशन कीजिए का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अलग पेज खुल जाएगा। जो इस प्रकार का होगा–
  • इस पेज पर आपको रिस्ट्रशन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर , पासवर्ड ,स्टेट आदि भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको validate के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके आप आप अपने यूज़र नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते है। लॉगिन करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको Apply Form Services के सेक्शन पर क्लिक करना होगा और फिर View Service के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको सभी सर्विस दिखाई देगी आपको जिस सेवा के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करना होगा। फिर आगे एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इस फॉर्म में आपको अपनों अपने पर्सनल डिटेल्स , परमानैंट एड्रेस जैसे आपका नाम ,जेंडर , डेट ऑफ़ बर्थ,आयु ,मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी। इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को स्केन करके अपलोड करना होगा। फिर Save Annexure के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • इस प्रकार आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

Jharsewa Certificate Jharkhand – आवेदन की स्थिति जांच करने की प्रक्रिया

राज्य के इच्छुक लाभार्थी अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें– 

  • सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
    वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको Tracking के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे Application Reference Number, Track Through तथा Word Verification दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा

Contact Information

  • State Designated Agency (SDA)
  • JAP-IT, Ground Floor, Engineers Hostel No. 2 Near Golchakkar, Dhurwa, Ranchi-834004
  • Phone Number- 0651-2401581, 2401040
  • E-mail- support.edistrict@jharkhandmail.gov.in
  • सेवाओं को Pragya Kendras (ब्लॉक स्तर पर सरकारी सेवा कियोस्क) और Common Service Centers (CSCs) के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

सारांश (Summary)

तो दोस्तों आपको कैसी लगी यह जानकारी हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूले और अगर आपका इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें। झारखंड झारसेवा पोर्टल 2026 के माध्यम से आप जाति, आय, निवास, EWS प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल पूरी तरह से निःशुल्क है और OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य है।

झारखंड झारसेवा प्रमाण पत्र 2026 (FAQs)?

✅ प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए झारखण्ड सरकार के द्वारा कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया है ?

झारसेवा पोर्टल को प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए झारखंड सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल 2026 में भी सक्रिय है और NIC के ServicePlus Framework पर आधारित है। इस पोर्टल की मदद से राज्य वासी प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

✅ झारसेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारसेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य वासी घर बैठे सुविधा को प्राप्त कर सकते है।

✅ पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए कौन-कौन सी सेवा उपलब्ध है ?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित सभी सेवा ,एवं भूमि रिकॉर्ड ,प्रमाण पत्र सेवाएं (जाति, आय, निवास, EWS, जन्म, मृत्यु), राशन कार्ड सेवाएं, आरटीआई सेवाएं और अन्य प्रकार की सभी उपयोगी सेवाओं को नागरिकों की सुविधा के लिए झारसेवा पोर्टल 2026 में मौजूद किया गया है।

✅ झारसेवा पोर्टल में मौजूद किसी भी सेवा के लिए नागरिक किस प्रकार आवेदन कर सकते है ?

2026 में ऑनलाइन रूप में पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को पोर्टल में पंजीकरण करना होगा जिसके पश्चात वह किसी भी सेवा हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसके साथ यदि किसी व्यक्ति के पास ऑनलाइन सुविधा मौजूद नहीं है तो वह अपने नजदीकी Pragya Kendra या CSC (Common Service Center) में जाकर सेवा के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है।

✅ jharkhand jharseva पोर्टल में सेवा हेतु किसी भी प्रकार की समस्या के लिए व्यक्ति कहाँ सम्पर्क कर सकते है?

किसी भी समस्या के समाधान के लिए झारखंड सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसके तहत नागरिक अपनी समस्या के हल को प्राप्त करने में सहायक होंगे।
हेल्पलाइन नंबर 0651-2401581, 2401040
ईमेल आईडी support.edistrict@jharkhandmail.gov.in

Amar Kumar

Written by Amar Kumar

• Editor-in-Chief & Policy Analyst
🎖️ IFCN Fact-Checking Verified • Reuters Digital Fellow

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost meanings' through his words. he believes in the motto of 'Observing, Unlearning and Learning'. He can be reached at amar@sarkariyojnaa.com Languages: English, Hindi Area of Expertise: A. Expert IN SEO B. Website Making C. Content Writing D. Academic Writing E. Creative Writing F. IMAGE Making, G. VIDEO Making H.Youtuber (as demonstrated during Education Awards) I. School-related Study Material Preparation (question paper, sample paper, important questions, study tips and so on.) Certification: IFCN Fact Checking and Reuters Digital Marketing, Awarded By Youtube

Total Stories Published: 76 View Full Profile & All Stories →
WhatsApp logo Join WhatsApp
Telegram logo Join Telegram
Share icon