Advertisements

फ्री सिलाई मशीन योजना 2023: महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सिलाई मशीन

By Amar Kumar

UPDATED ON:

Free Silai Machine Yojana 2023 Rajasthan, फ्री सिलाई मशीन योजना राजस्थान – सरकार द्वारा देश की जनता के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जाती है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी राज्य के विभिन्न वर्गों के लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से समय-समय पर नई-नई योजनाओं की घोषणा करती रहती हैं। हाल ही में राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने बजट 2023 में महिलाओं को सिलाई मशीन देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये दिए जाएंगे।

Advertisements

इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा। आपको बता दें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कई तरह की मदद दी जाती है। उन्हें स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए सिलाई मशीन का लाभ भी प्रदान किया जाता है। इसके तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में गहलोत सरकार की ओर से महिलाओं को मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये देने की घोषणा काफी अहम है. इससे राज्य की महिलाओं को लाभ होगा।

Silai Machine Yojana 2023, राजस्थान फ्री सिलाई मशीन 2023

राजस्थान Silai Machine Yojana 2023

Silai Machine Yojana Rajasthan – महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य के बजट 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार राज्य की महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी. उसे सिलाई मशीन खरीदने के लिए 5000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 का उद्देश्य

निशुल्क सिलाई मशीन योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान करना | Free Silai Machine Yojana के ज़रिये श्रमिक महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करना जिससे वह घर बैठे सिलाई करके अच्छी आमदनी इकठ्ठा कर सकेंगी | इस के ज़रिये श्रमिक महिलाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना और इस योजना से ग्रामीण महिलाओ की स्थिति में भी सुधार आएगा |

Advertisements

राजस्थान सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता

सिलाई मशीन याेजना के तहत सरकार की ओर से अनुदान का लाभ राज्य की महिलाओं को दिया जाएगा। दूसरे राज्य की महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी।

  • Silai Machine Yojana Rajasthan का लाभ 20 से 40 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना में गरीब व जरूतमंद और आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना में विधवा और विकलांग महिलाओं काे प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ उन परिवार की महिलाओं को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 120000 रुपए से अधिक नहीं है।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है।

फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • अगर विकलांग है तो विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • अगर कोई महिला विधवा है तो उसका निरीक्षक विधवा प्रमाण पत्र
  • समुदायक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर।

राजस्थान Silai Machine Yojana 2023 में आवेदन कैसे करें 

राजस्थान Silai Machine Yojana में आवेदन करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी राज्य के बजट 2023 में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सिलाई मशीन के लिए केवल 5000 रुपये देने की घोषणा की है. इसके लिए अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में जब तक सरकार की ओर से इस योजना के संबंध में आधिकारिक अपडेट की जानकारी नहीं दी जाती है, तब तक हम आपको इसके आवेदन के बारे में नहीं बता पाएंगे। जैसे ही इस योजना के आवेदन शुरू होंगे, हम sarkariyojnaa.com के माध्यम से आपको इसकी जानकारी देंगे, तो बने रहिए हमारे साथ।

महिलाओं के लिए बजट में की गई अन्य घोषणाएं

मुख्यमंत्री गहलोत ने सिलाई मशीन के लिए 5 हजार रुपये की घोषणा के अलावा प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी घोषणाएं भी की हैं, जो इस प्रकार हैं

500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिए जाने की योजना भी होगी शुरू

राजस्थान बजट 2023 में मुख्यमंत्री गहलोत ने 500 रुपए में रसाई गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा भी की है। इसका लाभ राज्य के उन 76 लाख परिवारों को दिया जाएगा जिन्हें केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर मिले लेकिन जो दुबारा इसे नहीं खरीद पाएं हैं। उन 76 लाख परिवारों को आने वाले साल में 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे।

महिलाओं को रोडवेज बस के किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी

राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी राज्य की महिलाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। प्रदेश में अब एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाली महिलाओं को रोडवेज बस का आधा किराया ही देना होगा। इससे राज्य की लाखों महिलाओं को लाभ होगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा हर साल रक्षाबंधन और महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है. इसके बाद महिलाओं के लिए रोडवेज बस यात्रा में 50 फीसदी की छूट प्रदेश की महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

खाद्य सुरक्षा परिवारों को अन्नपूर्णा भोजन के पैकेट नि:शुल्क मिलेंगे

बजट में परिवारों को अन्नपूर्णा भोजन के नि:शुल्क पैकेट देने की भी खाद्य सुरक्षा की घोषणा की गई है। इसमें दाल, चीनी व अन्य राशन सामग्री दी जाएगी। राज्य के लगभग एक करोड़ खाद्य सुरक्षा परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत दिए जाने वाले पैकेट में एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक लीटर खाद्य तेल, नमक और मसाले दिए जाएंगे। सरकार इस योजना पर 3000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

सारांश (Summary)

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Silai Machine Yojanaसे सम्बंधित लगभग सभी जानकारी दे दी है, अगर आप फिर भी कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। इसी तरह हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले इस वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से देते हैं तो हमारी वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।

Silai Machine Yojana (FAQs)?

✔️सिलाई मशीन योजना क्या है?

यह सरकार की मुफ़्त सिलाई मशीन वितरण योजना है इसके तहत सरकार गरिव परिवार की महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन प्रदान करती है ताकि वह घर बेठ कर पेसे कमा सकें।

✔️सिलाई मशीन योजना के फार्म कब भरे जाएंगे?

फिलहाल कुछ राज्यों में योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है ओर कुछ राज्यों में कार्य प्रगति पर है आवेदक आधिकारिक वेबसाईट आवेदन की जानकारी चेक कर सकते हैं।

✔️Free Silai Machine Yojana 2022 हेतु आवेदन कैसे करें?

Free Silai Machine Yojana हेतु पात्र महिलाएं आवेदन फॉर्म भर कर कार्यालय में जमा कर सकती हैं संबंधी जानकारी इस पोस्ट में मौजूद है|

✔️उत्तर प्रदेश फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तरफ से सभी बेरोजगार महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन देने की योजना चला रही है जिसके संभल जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी |

Advertisements

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

1 thought on “फ्री सिलाई मशीन योजना 2023: महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सिलाई मशीन”

  1. Advertisements

Leave a Comment

Join Our Telegram Channel