Edition 🇮🇳 IN ▾ | English ▾ | Thu, Oct 15, 2026 | Updated 05.14PM IST | 📍 Delhi 31.4°C

CRPF Pay Slip Download कैसे करें, CRPF Salary Slip देखें @ crpf.gov.in

Amar Kumar
By Amar Kumar Editor-in-Chief & Policy Analyst
Published: Aug 13, 2026 • ⏱ 2 min read
Advertisements
Get Latest Updates Fast & Free 👇
Sarkari Yojnaa Your Trusted Source for Government Updates
Preferred Source on

CRPF Pay Slip Download 2026 जैसा की आप सब जानते ही होंगे की CRPF (केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल) जो हमारे देश के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का एक बहुत ही एहम हिस्सा है, जिसे गृह मंत्रालय द्वारा शासित किया जाता है। इस पुलिस बल के अंतर्गत कार्यरत सभी सीआरपीएफ कर्मचारी जो हमारे देश की सुरक्षा प्रदान करते हैं, इनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इन्हे इनकी CRPF Salary Pay Slip को ऑनलाइन माध्यम से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट या समर्पित मोबाइल ऐप पर देखने की सुविधा प्रदान करवा रही है, जिससे वह सभी कर्मचारी जो अपने CRPF Salary Slip की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह अब बड़ी आसानी से अपने फ़ोन में इसे देख सकेंगे। इसके लिए देश के वह सभी इच्छुक सीआरपीएफ जवान जो ऑनलाइन माध्यम से अपने वेतन जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं, वह इसे देखने की प्रक्रिया हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

CRPF Pay Slip Download

CRPF Pay Slip Download 2026

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल जिसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में की गई थी और जिसे 28 दिसंबर 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नाम दिया गया। यह हमारे देश की महत्त्वपूर्ण डिफेन्स फोर्सेज में से एक है, यह कार्मिकों की संख्या का सबसे बड़ा अर्ध सैनिक केंद्रीय बल है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। pay slip download CRPF का कार्य हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी व कुशल ढंग से बनाये रखना है। इस केंद्रीय बल के अंतर्गत कुल 246 बटालियन (जिसमें GD बटालियन, RAF, CoBRA, महिला, सिग्नल, PDG, SDG और VIP सुरक्षा बटालियन शामिल हैं) बनाई गई हैं (जुलाई 2026 तक)। हर वर्ष इसका हिस्सा बनने के लिए देश भर के बहुत से युवा इसके भर्ती के लिए आवेदन करते और चयन होने पर सेवाएँ प्रदान करते हैं, ऐसे प्रतियेक कर्मी को प्रतिमाह निर्धारित बेहतर वेतन व भत्ते की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जिसके भुगतान की इन्हे पहले स्लिप प्रदान करवाई जाती थी, परन्तु अब इस सीआरपीएफ कर्मी खुद ही अपने वेतन की सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से https://crpf.gov.in पर ‘Employee Login’ पोर्टल या ‘Sambhav’ ऐप के माध्यम से यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा देख सकेंगे।

CRPF Pay Slip 2026 Key Highlights

आर्टिकल का नामCRPF Pay Slip कैसे देखें
साल2026
डिपार्टमेंटCentral Reserve Police Force (CRPF)
केटेगरीपे स्लिप
पे स्लिप चेक मोड़ऑनलाइन (पोर्टल/ऐप)
आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.inयहाँ क्लिक करें

CRPF Pay Slip का उद्देश्य

Advertisements

भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) को घर बैठे उनकी सैलरी स्लिप को देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। ताकि CRPF के जवानों को अपने वेतन भत्ते से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता ना हो। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जवानों की तैनाती सेना कार्यालय से काफी दूर हो जाती है जिससे उनको अपनी सैलरी से संबंधित जानकारी सही समय पर नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा सैलरी स्लिप को ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप (Sambhav) के माध्यम से उपलब्ध कर दिया गया है। अब CRPF के सभी जवान आसानी से अपनी पे स्लिप को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

CRPF पोर्टल/ऐप से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

crpf.gov.in पोर्टल और Sambhav ऐप से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं जानने के लिए दिए गए पॉइंट्स को पढ़े जो कि इस प्रकार से है:

  • आवेदक आसानी से अपने मोबाइल व कंप्यूटर के द्वारा crpf.gov.in पोर्टल या Sambhav ऐप पर CRPF Salary Slip (CRPF Pay Slip) देख सकते है।
  • ऑनलाइन माध्यम के जरिये कर्मचारियों का समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
  • लॉगिन करने पर ही पुलिसकर्मी अपने हर महीने की वेतन पर्ची कभी भी चेक कर सकते है और डाउनलोड कर सकते है।
  • सरकार द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को अपना यूजर ID और पासवर्ड दिया जाता है।
  • आप केवल 5 बार लॉगिन करने का प्रयास कर सकते है, अगर अपने 5 से अधिक प्रयास किये तो आपका लॉगिन अकाउंट 24 घंटे के लिए इनएक्टिव कर दिया जायेगा।
  • सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ CRPF Sambhav मोबाइल एप भी लांच किया है, आवेदक किसी के जरिये भी जानकारी ले सकेंगे। यह ऐप कर्मचारियों, दिग्गजों और उनके NOK (निकट संबंधी) के लिए है।
  • Sambhav ऐप के ज़रिये कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत जानकारी (PIS), वेतन विवरण देखने/डाउनलोड करने, ई-पत्रिका/वीडियो देखने, सामान्य और व्यक्तिगत सूचनाएं प्राप्त करने और व्यक्तिगत विवरण अपडेट करने का अनुरोध भी कर सकते हैं।
  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ही CRPF पोर्टल या ऐप पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त कर सकती है।

CRPF ऑफिसर रैंक स्ट्रक्चर

CRPF में मुख्य रूप से तीन रैंक श्रेणियां हैं जिनमें राजपत्रित अधिकारी (GOs), अधीनस्थ अधिकारी (SOs), और अराजपत्रित अधिकारी (NGOs) शामिल हैं। रैंक संरचना इस प्रकार हो सकती है:

  • महानिदेशक (Director General)
  • विशेष महानिदेशक (Special Director General)
  • अतिरिक्त महानिदेशक (Additional Director General)
  • महानिरीक्षक (Inspector General – IG)
  • उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General – DIG)
  • कमांडेंट (Commandant)
  • सेकंड-इन-कमांड (Second-in-Command)
  • उप कमांडेंट (Deputy Commandant)
  • सहायक कमांडेंट (Assistant Commandant)
  • सूबेदार मेजर (Subedar Major)
  • निरीक्षक (Inspector)
  • उप निरीक्षक (Sub-Inspector)
  • सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub-Inspector)
  • हवलदार (Head Constable)
  • सिपाही (Constable)

सीआरपीएफ कर्मचारी लॉगिन ऐसे करें CRPF Employee login Process?

यहाँ हम आपको बताएंगे की Central Reserve Police Force (CRPF) के जवान या कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन कैसे कर सकते है। सीआरपीएफ कर्मचारी लॉगिन कैसे करें ? इसकी पूरी प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है –

Advertisements
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
crpf employee login Login Page CRPF CRPF Pay Slip Download pay slip download
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Employee Login (या समान विकल्प) का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Login Page CRPF CRPF Pay Slip Download pay slip download
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पॉप अप मैसेज आ सकता है, यदि आए तो yes/proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लॉगिन डैशबोर्ड (संभवतः essp.crpf.gov.in या नया URL) खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको यूजरनाम (Force No./IRLA No.) और पासवर्ड भरकर दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी एम्प्लॉयी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

CRPF Pay Slip 2026 Download ऑनलाइन कैसे चेक करें?

crpf employee login
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन (Employee Login) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Login Page CRPF
  • क्लिक करते ही आपके सामने Login पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर User ID (Force No./IRLA No.), Password और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने के बाद आपके सामने कर्मचारी डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर Pay Slip या Salary Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा (यह Sambhav ऐप में भी उपलब्ध है)।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में वर्ष (Year) और महीना (Month) का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Generate Pay Slip या ‘देखें’ (View) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने आपकी सैलरी स्लिप आ जाएगी।
crpf pay slip download
  • इस पे स्लिप में आप अपना पूरा विवरण देख सकते हैं। और चाहे तो आप इस स्लिप को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

पासवर्ड रिसेट कैसे करें?

अगर आप पासवर्ड भूल गए है तो आप आसानी से पासवर्ड रिसेट भी कर सकते है आपको केवल फॉरगेट पासवर्ड करके नया पासवर्ड बनाना होगा। हम आपको पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे है जो इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहाँ आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
crpf employee login
  • होम पेज पर आपको कर्मचारी लॉगिन (Employee Login) के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Login Page CRPF
  • क्लिक करते ही आपके समाने लॉगिन पेज खुल जायेगा।
  • लॉगिन पेज पर ‘Forgot Password’ या ‘पासवर्ड भूल गए’ या ‘रिसेट पासवर्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही नए पेज पर आप अपना यूजर आईडी (IRLA नंबर / फाॅर्स नंबर) भरें और ‘Send OTP’ या समान बटन पर क्लिक कर दें।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
  • आप उसे निर्धारित बॉक्स में भर दें, अब आप OTP के सत्यापन हेतु ‘Validate OTP’ या ‘सत्यापित करें’ पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको नया पासवर्ड (New Password) बनाने और उसे कन्फर्म (Confirm Password) करने के लिए कहा जाएगा।
  • नया पासवर्ड दर्ज करें और ‘Reset Password’ या ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक बदल जायेगा।

सीआरपीएफ मोबाइल एप्प (Sambhav) ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

उम्मीदवार ध्यान दें आप CRPF PAY SLIP 2026 मोबाइल एप्प के माध्यम से भी चेक कर सकते है। CRPF ने इसके लिए “Sambhav” ऐप लॉन्च किया है। यहाँ हम आपको CRPF Sambhav Mobile App Download करने की प्रोसेस कुछ स्टेप के द्वारा बताने जा रहें है। सीआरपीएफ मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ? जाने नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • आपको CRPF Sambhav Mobile App Download करने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन के गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या एप्पल आईफोन के ऐप स्टोर (App Store) में जाना होगा।
crpf employee app download Login Page CRPF CRPF Pay Slip Download pay slip download
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्ले स्टोर/ऐप स्टोर का होम पेज ओपन होगा।
  • यहां आपको ऊपर दिए गए सर्च बार में “CRPF Sambhav” टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने CRPF Sambhav ऐप का लोगो दिखाई देगा (डेवलपर CRPF IT Wing हो सकता है), आपको उस पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एप्प इनस्टॉल (Install) करने का ऑप्शन आ जाएगा। ऊपर दी गयी इमेज के समान प्रक्रिया का पालन करें।
  • ‘Install’ बटन पर क्लिक करें। इंस्टालेशन पूरा होने के बाद ‘Open’ का ऑप्शन आएगा।
  • अब आप इस एप्प को ओपन करके अपने कर्मचारी लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं और पे स्लिप सहित अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CRPF Feedback Registration फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • फीडबैक देने के लिए आपको सबसे पहले केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • जिसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको ‘Contact Us’ या ‘Feedback’ (प्रतिक्रिया) के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुल जायेगा।
  • आपको नए पेज पर पूछी गयी जानकारी जैसे: फीडबैक टाइप, नाम, पद (Designation), पता, राज्य (State), मोबाइल नंबर, फ़ोन, वेरिफिकेशन कोड को भरना है।
  • अब आपको अपनी ईमेल ID भर के ‘Generate OTP’ या ‘Submit’ पर क्लिक करना है (यदि OTP प्रक्रिया हो)।
  • OTP आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त हो सकता है।
  • यदि OTP आता है तो उसे भर दें और वेरीफाई कर दें।
  • जिसके बाद आपकी फीडबैक प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

शिकायतों के लिए

सामान्य शिकायतों और कल्याण संबंधी मामलों के लिए, आप निम्नलिखित पते पर संपर्क कर सकते हैं:

श्री पी पी पॉली, उप महानिरीक्षक (कल्याण) (यह जानकारी बदल सकती है, नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें)

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,
  • ब्लॉक नं -1, सी जी ओ परिसर,
  • लोधी रोड, नई दिल्ली -110 003, भारत
  • ईमेल: digwel@crpf.gov.in
  • संपर्क करें: टेलीफोन निर्देशिका (वेबसाइट पर उपलब्ध)
  • भर्ती संबंधी हेल्पलाइन: 011-26160255
  • अन्य हेल्पलाइन (मददगार): 14411 (विशेषकर जम्मू-कश्मीर के निवासियों/छात्रों के लिए)

सारांश (Summary)

हमने आपको CRPF Pay Slip Download 2026 से जुडी सभी नवीनतम जानकारी को हिंदी भाषा में विस्तार पूर्वक बता दिया है। अब आप आधिकारिक वेबसाइट या Sambhav ऐप के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा लिखी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। इसके अलावा अगर आपको सैलरी स्लिप से सम्बंधित कोई भी जानकारी या सवाल पूछने है तो आप हमे मैसेज कर सकते है हम आपके सभी सवालों का जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे।

सीआरपीएफ सैलरी स्लिप देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

CRPF Pay Slip Download के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://crpf.gov.in है। आप कर्मचारी लॉगिन पोर्टल या Sambhav ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

आवेदक कर्मी सीआरपीएफ पे स्लिप में अपने वेतन से जुडी कौन-कौन सी जानकारी देख सकेंगे ?

आवेदक कर्मी CRPF Salary Slip में प्रतिमाह भुगतान, भुगतान की तिथि, कटौतियां (Deductions), भत्ते (Allowances), शुद्ध वेतन (Net Salary), GPF/NPS अंशदान आदि जानकारी देख सकेंगे।

सीआरपीएफ की शुरुआत कब की गई थी ?

सीआरपीएफ की शुरुआत 27 जुलाई 1939, क्राउन रिप्रजेन्टेटिव पुलिस के रूप में किया गया था जिसे देश में आजादी के बाद 28 दिसम्बर 1949 में संसद के अधिनियम द्वारा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कर दिया गया था।

पोर्टल/ऐप पर सभी सीआरपीएफ कर्मी किस प्रकार अपनी पे-स्लिप की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे ?

सभी CRPF कर्मी Pay Slip Download की जानकारी अपने यूजर आईडी (Force No./IRLA No.) व पासवर्ड द्वारा CRPF Employee Login पोर्टल या Sambhav ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर पे स्लिप की जानकारी किस प्रकार देखी जा सकती है ?

पोर्टल या Sambhav ऐप पर लॉगिन करने के बाद, पे स्लिप सेक्शन में जाकर सम्बंधित वर्ष और महीने का चयन करके सैलरी स्लिप देखी और डाउनलोड की जा सकती है। विस्तृत प्रक्रिया लेख में दी गई है।

crpf.gov.in पे-स्लिप या अन्य समस्या के लिए संपर्क कैसे करें?

पे-स्लिप देखने में असुविधा या भर्ती सम्बंधित जानकारी के लिए रिक्रूटमेंट हेल्पलाइन नंबर : 011-26160255 पर संपर्क करें। सामान्य कल्याण संबंधी शिकायतों के लिए DIG (Welfare) से ईमेल digwel@crpf.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं (नवीनतम संपर्क जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें)। जम्मू-कश्मीर के निवासी/छात्र ‘मददगार’ हेल्पलाइन 14411 पर संपर्क कर सकते हैं।

Amar Kumar

Written by Amar Kumar

• Editor-in-Chief & Policy Analyst
🎖️ IFCN Fact-Checking Verified • Reuters Digital Fellow

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost meanings' through his words. he believes in the motto of 'Observing, Unlearning and Learning'. He can be reached at amar@sarkariyojnaa.com Languages: English, Hindi Area of Expertise: A. Expert IN SEO B. Website Making C. Content Writing D. Academic Writing E. Creative Writing F. IMAGE Making, G. VIDEO Making H.Youtuber (as demonstrated during Education Awards) I. School-related Study Material Preparation (question paper, sample paper, important questions, study tips and so on.) Certification: IFCN Fact Checking and Reuters Digital Marketing, Awarded By Youtube

Total Stories Published: 76 View Full Profile & All Stories →
WhatsApp logo Join WhatsApp
Telegram logo Join Telegram
Share icon