Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें

• 3 min read
Edited by Verified JournalistInternal Identity-Verified Journalist: Platform administration has confirmed this author’s real identity and editorial role. Internal publication verification only.Scheme & Portal SpecialistCredential-Verified Specialist: Relevant public policy, portal workflow, or subject-matter qualifications have been reviewed by the editorial board.
Advertisements
Get Latest Updates Fast & Free 👇
Sarkari Yojnaa Your Trusted Source for Government Updates
Preferred Source on

Bihar Ration Card Online Apply : बिहार वासियों को जिस चीज का इंतजार था राज्य सरकार के द्वारा वह सर्विस शुरू कर दी गई है , जी हां अब आप बिहार में भी ऑनलाइन के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने के लिए खुद से आवेदन कर सकते हैं , साथ ही इस नए पोर्टल की बदौलत आप राशन कार्ड संबंधित सारे काम , जैसे कि नया राशन कार्ड आवेदन, राशन कार्ड संशोधन, राशन कार्ड डाउनलोड, राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना, राशन कार्ड में से परिवार के सदस्य का नाम हटाना तथा राशन कार्ड सरेंडर करना , इत्यादि जैसे काम कर सकते हैं ।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इस नए पोर्टल का प्रयोग कर आप Bihar Ration Card Online Apply कैसे कर सकते हैं साथ ही राशन कार्ड संबंधित सारी ऑनलाइन सर्विस का लाभ कैसे ले सकते हैं । बिहार राशन कार्ड संबंधित सारी जानकारी और हर एक प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें ।

Bihar Ration Card Online Apply 2026-27

Advertisements

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी हैं जिनका अब तक राशन कार्ड बना हुआ नहीं है उन लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के दौरान शुरू की गई इस सुविधा को और सुदृढ़ करते हुए, EPDS पोर्टल को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अब आप ऑनलाइन के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने के लिए तुरंत आवेदन कर सकते हैं , साथ ही epds bihar New Ration Card Online Apply बनाने की प्रक्रिया भी जारी है , ऐसे में आप बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं ।

बिहार सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान आरटीपीएस काउंटर और सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने से बचाने हेतु यह सुविधा शुरू की थी, और अब यह सुविधा 2026-27 में पूरी तरह से लाइव है। आप इस नए पोर्टल से epds bihar Ration card Online Apply करने के साथ-साथ राशन संबंधित सारे काम ऑनलाइन ही कर सकते हैं, जिससे आपको किसी दफ्तर, ब्लॉक या आरटीपीएस काउंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी ।

ऐसे में हम राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तो जानेंगे ही लेकिन उससे पहले हम यह जान लेते हैं कि बिहार में राशन कार्ड कितने तरीके के होते हैं और इसके लिए क्या पात्रता और मापदंड राज्य सरकार के द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं ।

Bihar Ration Card Online Apply Highlights

योजना का नाम🌾 बिहार राशन कार्ड
शुरू किया गया📅 बिहार सरकार के द्वारा
स्टेटस🟢 चालू
उद्देश्य🎯 बिहार के सभी जरूरतमंद और पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड के अंतर्गत जोड़ना और उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराना
लाभ🍚 सभी पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना एवं सरकारी योजना अंतर्गत आवेदन करने के लिए एक विशेष पहचान पत्र (राशन कार्ड के रूप में) उपलब्ध कराना
आवेदन का प्रकार📡 ऑनलाइन/📝 ऑफलाइन के माध्यम से
Official Website🔗 वेबसाइट
Bihar Ration Card Online Apply🔗 क्लिक करें
Bihar Ration Card Online Application(User)🔗 यहां क्लिक करें
Bihar Ration Card SDO and BDO Login🔗 यहां क्लिक करें

राशन कार्ड के प्रकार /Types Of Ration Card In Bihar

बिहार में राशन कार्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, और यह अलग-अलग श्रेणी के लोगों को वितरित किया जाता है , जो निम्नलिखित हैं :-

  1. ➡️ APL Ration Card Bihar :- इसका पूरा नाम Above Poverty Line है जो गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है , इस तरह के राशन कार्ड का रंग केसरिया रंग का होता है ।
  2. ➡️ BPL Ration Card Bihar :- इसका पूरा नाम Below Poverty Line है जो गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले परिवारों को जारी किया जाता है और इस प्रकार के राशन कार्ड का रंग गुलाबी या फिर लाल रंग का होता है ।
  3. ➡️ AAY Ration Card Bihar :- इसका पूरा नाम Antyodaya Ration Card है जो आर्थिक रूप से कमजोर बहुत पिछड़े वर्ग को दिया जाता है और इस प्रकार के राशन कार्ड का रंग पीले रंग का होता है ।

EPDS Bihar Ration Card 2026-27

बिहार के लोगों को इस EPDS Bihar Ration Card के जरिए राज्य सरकार के द्वारा कम कीमत यानी सब्सिडी पर पात्र लाभार्थी को गेहूं, चावल, केरोसिन, चीनी ( Wheat, Rice, Kerosene, Sugar ) उपलब्ध करवाए जाते हैं । जो पात्र लाभार्थी अपने संबंधित डीलर की दुकान पर जाकर जिसे राशन सब्सिडी दुकान भी कहा जाता है वहां जाकर अपने हिस्से की सामग्री सब्सिडी वाली कीमतों पर अदा कर सकते हैं । साथ ही One Nation One Ration Card Scheme के अंतर्गत पात्र लाभार्थी अपना राशन गांव की किसी भी डीलर से ले सकते हैं और यदि वह दूसरे राज्य में जाते हैं तो वहां अपना सब्सिडी का राशन स्टेट माइग्रेशन की प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ।

Advertisements
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Ration Card Bihar 2026-27 के उद्देश्य

जैसा आप सभी जानते हैं पहले राशन कार्ड बनाने के लिए राज्य के पात्र लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों एवं आरटीपीएस काउंटर का चक्कर लगाना पड़ता था जो काफी समय लेने वाली प्रक्रिया थी, साथ ही पूरे देश में कोरोनावायरस महामारी की वजह से बाहर आना जाना भी अच्छा नहीं था। अब, ऑनलाइन का जो पोर्टल चालू किया गया है वह पूरी तरह से लाइव है, जिससे आप आसानी से Bihar Ration Card Online Apply कर सकते हैं और अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं ।

Epds Bihar Ration Card के लाभ

वैसे तो राशन कार्ड होने के बहुत सारे लाभ हैं। राशन कार्ड की जरूरत कई सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने में पड़ती है और इसके अपने ही फायदे हैं , इनमें से हम कुछ प्रमुख लाभ आपको नीचे बता रहे हैं :-

  • ➡️ राशन कार्ड को आप पहचान पत्र के रूप में प्रयोग कर सकते हैं ।
  • ➡️ बिहार में वोटर आईडी कार्ड बनवाने अथवा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी आप राशन कार्ड को एक पहचान दस्तावेज के रूप में प्रयोग कर सकते हैं ।
  • ➡️ राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आपकी पात्रता की जांच आसानी से की जा सकती है । आयुष्मान भारत योजना के बारे में यहां क्लिक कर जानें ↗️
  • ➡️ राशन कार्ड होने के बाद आपको राज्य सरकार द्वारा खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, केरोसिन, चीनी इत्यादि सब्सिडी पर यानी कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जाती हैं ।
  • ➡️ राशन कार्ड धारकों को बिजली के कनेक्शन लेने में एवं बिजली बिल में भी छूट मिलती है ।
  • ➡️ कुछ ऐसी योजनाएं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाती हैं जिसके अंतर्गत केवल राशन कार्ड धारक ही आवेदन कर सकते हैं ।
  • ➡️ दैनिक जीवन में राशन कार्ड की जरूरत समय-समय पर पड़ती रहती है और इसके बहुत सारे लाभ हैं,”मैं कितना ही बताऊं”

EPDS Bihar Ration Card के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

  • ➡️ आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
  • ➡️ चूंकि राशन कार्ड में महिला प्रधानता होती है तो आपको अपने घर के किसी महिला के नाम से ही राशन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा । ( यदि मां है तो माता के नाम से अन्यथा आप अपनी पत्नी के नाम से भी आवेदन कर सकते हैं , यदि परिवार में कोई महिला ना हो तो आप पुरुष के नाम से भी आवेदन कर सकते हैं )
  • ➡️ आधार कार्ड (आवेदक एवं परिवार के हर एक सदस्य का , यदि किसी सदस्य का आधार कार्ड नहीं है तो आधार इनरोलमेंट संख्या भी दी जा सकती है )
  • ➡️ आय प्रमाण पत्र
  • ➡️ परिवार के सभी सदस्य का विवरण
  • ➡️ परिवार के सभी सदस्य का एक फोटो (सभी का एक साथ फोटो होना चाहिए)
  • ➡️ मोबाइल नंबर
  • ➡️ बैंक अकाउंट पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति

नोट :- तो अब तक आपने जान लिया कि बिहार में राशन कार्ड योजना क्या है और इसके अंतर्गत क्या-क्या पात्रता तथा मापदंड राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं, यदि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं तो आप अपना Bihar Ration Card Online Apply कर सकते हैं ।

बिहार में राशन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं ?

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास दो-तीन विकल्प मौजूद हैं; पहले इनके बारे में चर्चा करते हैं फिर हम जानेंगे Epds Bihar Ration Card Online Apply कैसे बनाएं ।

  1. 1. ब्लॉक आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से :- बिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन आप अपने ब्लॉक में जाकर आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से ऑफलाइन फॉर्म जमा करके भी कर सकते हैं ।
  2. 2. सरपंच, मुखिया के माध्यम से :- समय-समय पर गांव के मुखिया के पास भी आवेदन का फॉर्म ब्लॉक के माध्यम से भेजा जाता है और आप मुखिया के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं ।
  3. 3. जीविका दीदी के माध्यम से :- राज्य सरकार द्वारा कभी-कभी आदेश जारी किया जाता है और इस आदेश के अनुसार जीविका दीदी के माध्यम से भी राशन कार्ड के लिए आवेदन स्वीकार किए जाते हैं (लेकिन यह हमेशा शुरू नहीं रहता है )
  4. 4. New ऑनलाइन के माध्यम से :- बिहार सरकार द्वारा नया पोर्टल जारी किया गया है जिसके माध्यम से अब आप घर बैठे ही epds bihar Ration card Apply कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हम विस्तार से जानेंगे ।

Bihar Ration Card Online Apply /EPDS Bihar Ration Card Apply

बिहार सरकार के द्वारा बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए जो नया पोर्टल लांच किया गया है, उस पर आप 6 स्टेप में अपना राशन कार्ड बना सकते हैं :-

Simple 6 Step To Apply For New Ration Card Application Online In Bihar

  1. 1. Registration
  2. 2. Login
  3. 3. Add Applicant Details
  4. 4. Add Member Details
  5. 5. Upload Documents
  6. 6. Final Submission

Bihar Ration Card Online Apply Process Step By Step

  • ➡️ सबसे पहले आपको JVA online rc portal पर जाना होगा, जहाँ से आपका होम पेज खुलकर सामने आ जाएगा, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card JVA online rc portal
  • ➡️ यहां पर आप सबसे पहले आवेदक का नाम इंग्लिश में और फिर हिंदी में दर्ज करेंगे, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करेंगे ।
  • ➡️ अब आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा जिसे आपको नीचे दिए गए बॉक्स में दर्ज कर वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना होगा, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card portal
  • ➡️ अब आपके सामने JVA Online Rc Portal Registration Form खुल जाएगा, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
ration card bihar portal registration form
  • ➡️ यहां पर आप अपना आधार कार्ड नंबर, जिला, पिन कोड और अपनी पसंद का पासवर्ड दर्ज करेंगे, साथ ही दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर रजिस्टर्ड के बटन पर क्लिक करेंगे ।
  • ➡️ Register के बटन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाएगा और आपको एक लॉगइन आईडी प्रदर्शित होगी, जिससे आप अपने पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगे । जैसा नीचे देख सकते हैं। 👇👇
ration card ionline apply bihar

Epds Bihar New Ration Card Online Apply Portal Login

  • ➡️ क्योंकि आपने अपना EPDS Bihar Ration Card Portal पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है और आपके पास लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड उपलब्ध हैं, आप EPDS Bihar New Ration Card Online Apply Portal Login आसानी से कर सकते हैं ।
  • ➡️ सबसे पहले JVA online rc portal पर जाएं, जहाँ लॉगिन पेज खुलता है, जैसा यहां देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Portal Login
  • ➡️ यहां आप अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करेंगे, साथ ही दिए गए कैप्चा कोड को भी भरकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करेंगे ।
  • ➡️ लॉगिन के बटन पर क्लिक करते ही आपका Epds Bihar New Ration Card Online Portal Login हो जाएगा और आपके सामने डैशबोर्ड प्रदर्शित होगा, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card New Portal

Bihar New Ration Card Online Apply Process Step By Step

चूंकि अब आप लॉगिन हो चुके हैं और आपके सामने डैशबोर्ड खुल चुका है, तो आप यहां से न्यू राशन कार्ड के लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं ।

  • ➡️ Dashboard में मौजूद Apply ऑप्शन के अंतर्गत New Apply option पर क्लिक करें और Rural या Urban (शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार) का चयन करें, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें
  • ➡️ अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, जहाँ मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें
  • ➡️ एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आप अपने परिवार के सदस्यों को अगले चरण में जोड़ सकेंगे ।

Bihar Ration Card Application Member Before form

  • ➡️ यहां आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी जोड़ेंगे, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें
  • ➡️ यहां आप अपने परिवार के विभिन्न सदस्यों को क्रमशः जोड़ सकते हैं, जिसमें नाम, आवेदक से संबंध, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं ।
  • ➡️ एक बार जानकारी जोड़ लेने के बाद, आप भविष्य में संशोधन या डिलीट करने का विकल्प भी चुन सकते हैं, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇

Application Upload Document Form

  • ➡️ अब तक आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन, परिवार के सदस्यों की जानकारी दे दी है, अब आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे ।
  • ➡️ यहां आप सभी संबंधित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की सामूहिक फोटो एवं यदि आवश्यक हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र अपलोड करें, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें

Bihar Ration Card Application Final Submission Form

अब तक आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन, परिवार के सदस्यों की जानकारी एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं, अब आपको अपने आवेदन को अंतिम रूप देना होगा। इसके लिए YES के बटन पर क्लिक करें, जिससे आपका आवेदन संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा और उनका वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आवेदन स्वीकार या अस्वीकार किया जाएगा। स्वीकार या अस्वीकार होने की स्थिति में आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांच सकेंगे ।

नोट :- ध्यान दें, फाइनल सबमिट करने के बाद आप परिवार के सदस्यों की जानकारी में परिवर्तन नहीं कर पाएंगे। इसलिए आवेदन को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।


अब आपका आवेदन ऑनलाइन हो चुका है और आपके पास आवेदन संख्या प्रदर्शित हो गई है, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन इस ही पोर्टल से जांच सकते हैं ।

VIDEO : बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के संबंध में मेरे द्वारा एक वीडियो भी दिया गया है जिसमें मैंने आपको संपूर्ण जानकारी विस्तार में बताई है ।

Epds Bihar New Ration Card Online Apply Status Check

  • ➡️ JVA ऑनलाइन आरसी पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाता है, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card New Portal
  • ➡️ अब आपको Apply ऑप्शन के अंतर्गत Track Application Status पर क्लिक करना होगा ।

नवीनतम अपडेट: अब आप अपने राशन कार्ड की स्थिति जांचने के लिए RTPS बिहार राशन कार्ड चेक मोबाइल एप्लिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है ।

ration card bihar application status check
  • ➡️ अगला पेज खुलते ही अपना एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दर्ज करें और स्टेटस चेक करें ।
  • ➡️ यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो यहां आपको डाउनलोड राशन कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा ।

How To Check Ration Card Status /Ration Card Status Kaise Check Karen

ध्यान रखें, बिहार Ration Card Status check करने के लिए आपके पास RTPS काउंटर या ब्लॉक से आवेदन करने के बाद प्राप्त रसीद उपलब्ध होनी चाहिए, जिस पर RTPS संख्या लिखी होती है।

Ration Card Status Check @epds bihar

  • ⏩ सबसे पहले epds bihar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  • ⏩ यहां हम डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं http://epds.bihar.gov.in/RCIssueSystem/AwedanStatus.aspx
  • ⏩ दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पेज खुल जाएगा, जहाँ अपना जिला, अनुमंडल एवं RTPS संख्या दर्ज करें ।
  • ⏩ SHOW के बटन पर क्लिक करें, और आपका राशन कार्ड स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा ।

राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें , बिहार /How to Check Bihar Ration Card list @ epds bihar

यदि आप बिहार से हैं और राशन कार्ड की सूची ( Ration Card list check epds bihar ) देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास विकल्प मौजूद हैं ।

Bihar Ration Card list check

  • ➡ सबसे पहले epds bihar के आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाएं ।
  • ➡ वेबसाइट पर आते ही कुछ ऐसा पेज प्रदर्शित होगा जैसा नीचे दिखाया गया है ।
ration card list check
  • ➡ सबसे नीचे RCMS epds bihar विकल्प पर क्लिक करें । RCMS पे सीधा जाने के लिए यहां क्लिक करें
  • ➡ अब आप या तो All District की डिटेल देख सकते हैं या अपना डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं ।
  • ➡ डिस्ट्रिक्ट सेलेक्ट करने के बाद SHOW के बटन पर क्लिक करें ।
  • ➡ SHOW पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रूरल एवं अर्बन विकल्प दिखाई देंगे ।

ग्रामीण राशन कार्ड की सूची देखने के लिए RURAL पर क्लिक करें और शहरी राशन कार्ड की सूची के लिए URBAN पर क्लिक करें ।

  • ➡ अब आपके सामने ब्लॉक की जानकारी आएगी; अपना ब्लॉक चयन करें ।
  • ➡ ब्लॉक चयन होने के बाद पंचायत का चयन करें ।
  • ➡ पंचायत चयन के बाद गांव और अंत में FPS NAME का चयन करें ।
  • ➡ डीलर का चयन करने के बाद आपके सामने राशन कार्ड की सूची प्रदर्शित होगी ।
  • ➡ सूची में आपका नाम तथा राशन कार्ड नंबर दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप अपना राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं ।
ration card download , epds bihar
  • ➡ यदि पहला पेज में आपका नाम न दिखे, तो अगले पृष्ठों पर जांच करें ।
  • ➡ यदि दूसरे पृष्ठ में भी नाम न दिखे, तो तीसरे पृष्ठ की जांच करें ।

नोट :- यहां से आप बिहार राशन कार्ड की सूची epds bihar पोर्टल से भी देख सकते हैं और अपना Ration Card Online डाउनलोड कर सकते हैं ।

Bihar Ration Card Complaint Online

यदि आपको राशन कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है या आप अपने डीलर की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो इसका विकल्प भी उपलब्ध है ।

नवीनतम अपडेट: बिहार सरकार ने ऑनलाइन शिकायत प्रणाली को हाल ही में अपडेट कर दिया है, जिससे शिकायतों का समाधान अधिक तेज़ी से हो सके ।

चलिए जान लेते हैं ऑनलाइन किस प्रकार की समस्या दर्ज की जा सकती हैं :-
  • Allocation Issue
  • Bank Related Issue
  • Card Issues
  • Dealer Issues
  • One Nation One Ration Card
  • others
  • Procurement Issue
  • Procurement Issues
  • Transporter Issues

Ration Card Complaint Online Bihar Process Step by Step

  • ➡️ सबसे पहले sfc.bihar.gov.in पर जाएं, जहां होम पेज खुलते ही Grievance ऑप्शन के अंतर्गत Submit Grievance का चयन करें, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar ration card complaint
  • ➡️ Submit Grievance ↗️ पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, जैसा नीचे देख सकते हैं । 👇👇
Bihar Ration Card Complaint Online
  • ➡️ यहां आपको अपनी शिकायत से संबंधित सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करनी होगी ।
  • ➡️ समस्या का विवरण ग्रीवेंस डिस्क्रिप्शन में लिखें ।
  • ➡️ संबंधित दस्तावेजों को अटैचमेंट में अपलोड करें ।
  • ➡️ अंत में रजिस्टर्ड के बटन पर क्लिक करें, जिससे आपकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी और संबंधित विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।

Video : इस संबंध में मैंने वीडियो बना रखा है जिसे आप नीचे देख कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

नोट :- आज के इस आर्टिकल में हमने बिहार में राशन कार्ड ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बनाने से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से दी है। यदि आपके मन में कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं ।

Bihar Ration Card Online बिहार राशन कार्ड के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें

FAQ Bihar Ration Card Online Apply 2026-27

बिहार में राशन कार्ड कैसे बना सकते हैं ?

बिहार में राशन कार्ड बनाने के लिए मुख्य रूप से दो विकल्प मौजूद हैं: ऑफलाइन एवं ऑनलाइन । ऑफलाइन विकल्प में आप अपने ब्लॉक के आरटीपीएस काउंटर या मुखिया के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन विकल्प के तहत आप JVA Online RC Portal से आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया हमने इस आर्टिकल में विस्तार से समझाई है ।

बिहार की नई राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें ?

बिहार राशन कार्ड लिस्ट में आप अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं, इसके लिए आपको आरसीएसएम पोर्टल पर जाकर सूची चेक करनी होगी । अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक ↗️ करें ।

बिहार में राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कब से स्वीकार किया जाएगा ?

अब से, क्योंकि EPDS पोर्टल पूरी तरह सक्रिय है, आप बिहार में ऑनलाइन के माध्यम से तुरंत आवेदन कर सकते हैं ।

क्या बिहार में ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है ?

जी हां, अब आप बिहार में ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

राशन कार्ड खराब हो जाने पर या फट जाने पर डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनाएं ?

यदि आपका राशन कार्ड खराब हो जाता है, फट जाता है या खो जाता है, तो ऐसी स्थिति में आप अपने राशन कार्ड डीलर या ब्लॉक आरटीपीएस काउंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भविष्य में यदि ऑनलाइन रिप्रिंट का विकल्प आता है, तो इसे इस आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा ।

सारांश (Summary): दोस्तों, इस आर्टिकल में हमने बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2026-27 के बारे में पूरी जानकारी दी है। EPDS पोर्टल (epds.bihar.gov.in) पूरी तरह सक्रिय है। JVA Online RC Portal के माध्यम से 6 स्टेप में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। OTP आधारित लॉगिन, One Nation One Ration Card योजना और मोबाइल ऐप के माध्यम से स्टेटस चेक की सुविधा उपलब्ध है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर करें और किसी भी सवाल के लिए कमेंट करें। धन्यवाद!

Official Source Verification & Citizen Safety Notice: This guide has been researched and reviewed by the Sarkari Yojana Editorial Desk using official government notifications and portal records. sarkariyojnaa.com is an independent digital news publication and is not affiliated with the Government of India or any State Government. Always verify final dates and submit applications exclusively on the official .gov.in or .nic.in portal linked above.
Md Mumtaj
MD MUMTAJ Verified JournalistInternal Identity-Verified Journalist: Platform administration has confirmed this author’s real identity and editorial role. Internal publication verification only.Scheme & Portal SpecialistCredential-Verified Specialist: Relevant public policy, portal workflow, or subject-matter qualifications have been reviewed by the editorial board.
Senior Scheme & Portal Specialist • Bihar, UP & State Welfare Portals, Ration Card & Bhulekh

Md Mumtaj is a Senior Scheme & Portal Specialist at Sarkari Yojana covering State Government Welfare Schemes, Ration Card Lists, Land Records (Bhulekh/Jamabandi), and Labor Card benefits.

Leave a Comment