Edition 🇮🇳 IN ▾ | English ▾ | Sat, Oct 17, 2026 | Updated 05.38PM IST | 📍 Delhi 31.4°C

12वीं पास के लिए 5 सरकारी स्कॉलरशिप योजना, जाने कैसे मिलेगा लाभ?

Amar Kumar
By Amar Kumar Editor-in-Chief & Policy Analyst
Published: Jul 10, 2025 • ⏱ 2 min read
Advertisements
Get Latest Updates Fast & Free 👇
Sarkari Yojnaa Your Trusted Source for Government Updates
Preferred Source on

Contents

|| CSSS Scholarship , PM Scholarship Scheme , INSPIRE Fellowship (पहले KVPY) , Medhavi National Scholarship , AICTE Pragati Scholarship 2025 ||

Advertisements

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 12वीं पास होने के बाद हायर स्टडी की फीस और बेहतर कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए सरकार के द्वारा बहुत सी ऐसी स्कॉलरशिप की स्कीमें आती हैं और बहुत सारी ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसके अंतर्गत 12वीं पास विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप दिया जाता है। देश के बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां आज भी ऐसा होता है कि अच्छे नंबर से 12वीं पास होने के बाद छात्र और छात्राएं आर्थिक समस्याओं की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और उनका सपना अधूरा रह जाता है, और वे जो सोचते हैं वह नहीं कर पाते हैं।

स्कॉलरशिप की मदद से कर सकते हैं पढ़ाई 

 अक्सर घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि विद्यार्थियों पर इसका बोझ पड़ जाता है और वे आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। पैसे की कमी की वजह से वे अपनी पढ़ाई वहीं पर छोड़ देते हैं, और इस कारणवश उनकी आगे की पढ़ाई नहीं हो पाती है और उनका सपना अधूरा ही रह जाता है। तो हमारे सरकार के द्वारा, विद्यार्थियों की इन्हीं सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए और जो बच्चे हायर स्टडी नहीं कर पाते हैं, उन सभी मेधावी छात्रों के लिए सरकार की ओर से बहुत सारी स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जाती हैं।

PM scholarship scheme csss scholarship apply online , INSPIRE Fellowship

पांच ऐसी स्कॉलरशिप योजनाएं जिनके मदद से कर सकते हैं आगे की पढ़ाई 

 इन स्कॉलरशिप योजनाओं के अंतर्गत सभी छात्र लाभ उठाते हैं और लाभ उठाकर वे आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। तो इन्हीं सब योजनाओं की वजह से बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं और स्कॉलरशिप का फायदा उठाना चाहते हैं। तो हम आज पांच ऐसी स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में बताते हैं, जिनका लाभ आप 12वीं पास होने के बाद उठा सकते हैं और आप अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए सक्षम हो सकते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको इसकी सारी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं। आप हमारे आर्टिकल को पढ़कर ध्यानपूर्वक जान सकते हैं कि इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कैसे करेंगे। इसकी सारी जानकारी आज हम आपको बता रहे हैं। तो आपको इस योजना के अंतर्गत जितने भी स्कॉलरशिप का फायदा उठाना है, तो ये सारे स्कॉलरशिप योजना का फायदा उठा सकते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें और फिर आप अपने लिए स्कॉलरशिप योजना का आवेदन करने में सक्षम हो सकते हैं।

1. CSSS Scholarship – Central Sector Scheme of Scholarship for College and University Students

जैसा कि आपको हम बता दें कि सरकार के द्वारा यह एक ऐसी योजना है जिसका इंतजार बहुत से स्टूडेंट्स अपनी आगे की पढ़ाई इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत करने के लिए करते रहते हैं। उन सभी के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ़ स्कॉलरशिप (CSSS) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आमतौर पर प्रतिवर्ष नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर शुरू होती है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स जो अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं और आर्थिक कारणों से उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही है, वे इस स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आवेदन करके स्कॉलरशिप प्राप्त कर आगे की पढ़ाई करने के लिए पात्र हो सकते हैं।

Advertisements
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

CSSS Scholarship स्कॉलरशिप का लाभ कैसे लें 

इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP), scholarships.gov.in पर जाना होगा और आपको इस पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया करनी होगी। प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन शुरू किए जाते हैं। यह योजना विभिन्न राज्यों के पात्र कैंडिडेट्स के लिए है। उम्मीदवार नेशनल स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य की उपलब्धता और आवेदन की तिथियां देख सकते हैं। जिन राज्यों की सूची उस समय उपलब्ध नहीं है, उन उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है या NSP पोर्टल पर नवीनतम अपडेट की जांच करनी होगी।

कौन कौन कर सकता है CSSS Scholarship के लिए आवेदन?

हम आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए जो सामान्य दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं, उनके अनुसार, जो भी स्टूडेंट्स 12वीं कक्षा में अपने संबंधित स्ट्रीम (जैसे विज्ञान, वाणिज्य, कला) में अपने बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में स्थान प्राप्त करते हैं, सिर्फ वही छात्र और छात्रा इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, वही स्टूडेंट इसमें आवेदन करेंगे जो नियमित रूप से किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम (जैसे BA, BSc, BCom, B.Tech, MBBS आदि) को जारी रखे हों।

जो पत्राचार या डिस्टेंस मोड के छात्र होंगे वे आवेदन करने के योग्य नहीं हैं

और वैसे छात्र-छात्रा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक निर्धारित सीमा (वर्तमान में सामान्यतः ₹4.5 लाख प्रति वर्ष, लेकिन नवीनतम दिशानिर्देश देखें) से कम हो। वह छात्र-छात्रा जो किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति या किसी प्रकार की शुल्क छूट प्राप्त कर रहे हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं (कुछ अपवाद हो सकते हैं, कृपया दिशानिर्देश देखें)। डिप्लोमा कोर्स के छात्र आमतौर पर इस विशेष योजना के तहत पात्र नहीं होते हैं।

क्या है CSSS Scholarship ?

CSSS स्कॉलरशिप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में जो भी बच्चे पढ़ने के लिए आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर होती है कि वे आगे की पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं, और जो बच्चे 12वीं पास होने के बाद उच्च शिक्षा के लिए पढ़ना चाहते हैं और उनके पास पढ़ाई करने के लिए पैसे नहीं हैं, तो इन छात्रों को इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत स्नातक स्तर पर ₹12,000 प्रति वर्ष और स्नातकोत्तर स्तर पर ₹20,000 प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप दी जाती है (राशि नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार बदल सकती है)। यह स्कॉलरशिप कोर्स की अवधि के लिए (नवीनीकरण शर्तों को पूरा करने पर) प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत प्रतिवर्ष हजारों छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जिसमें लड़के और लड़कियों के लिए समान अवसर होते हैं (लिंग के आधार पर कोई कोटा निर्धारित नहीं है, चयन योग्यता पर आधारित है)।

2. PM Scholarship Scheme (PMSS)

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS) सरकार की ओर से दी जाने वाली एक बहुत अच्छी स्कॉलरशिप है। आपको यह बता दें कि इस स्कॉलरशिप का लाभ मुख्य रूप से पूर्व सैनिकों, पूर्व भारतीय तटरक्षक बल के जवानों के बच्चों और उनकी विधवाओं को मिलता है। इसके अतिरिक्त, यह योजना उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी कवर करती है जो आतंकी या नक्सली हमलों के दौरान शहीद हुए हों। यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है। सरकार का प्रमुख उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे और वे इस योजना का लाभ उठाएं।

इस अनुसार दिया जाएगा यह स्कॉलरशिप 

इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र छात्रों को व्यावसायिक/तकनीकी डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति राशि 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास करने के बाद और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर देय होती है। PMSS योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि सभी पात्र छात्रों को आगे की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक मदद मिले। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की तिथियां आमतौर पर केन्द्रीय सैनिक बोर्ड (KSB) की वेबसाइट या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर घोषित की जाती हैं। नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों को नियमित रूप से देखना महत्वपूर्ण है।

इन बच्चों को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ 

 यह योजना पूर्व सैनिकों/पूर्व तटरक्षक कर्मियों के आश्रित बच्चों/विधवाओं तथा आतंकी/नक्सली हमलों में शहीद हुए राज्य पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए है जो मान्यता प्राप्त संस्थानों से व्यावसायिक/तकनीकी डिग्री कोर्स कर रहे हैं। हमारे देश में जो आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के बच्चे हैं, उनके लिए सरकार द्वारा पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में यह छात्रवृत्ति दी जाती है, जिससे कि वे इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाकर बी.टेक, एम.बी.बी.एस., बी.डी.एस., बी.आर्क, बी.फार्मा, एम.बी.ए., एम.सी.ए. जैसे कोर्स कर सकें। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष निर्धारित संख्या में छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।

निर्धारित न्यूनतम अंक लाने वाले बच्चों को मिलेगा स्कॉलरशिप 

हमारे देश के जो भी इच्छुक लाभार्थी हैं और इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहते हैं, वे इसके लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट (जैसे KSB की वेबसाइट ksb.gov.in या NSP पोर्टल scholarships.gov.in, जैसा भी लागू हो) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंडों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (आमतौर पर 10+2 या समकक्ष में 60% अंक) शामिल है। चयनित छात्रों को निर्धारित राशि (जैसे लड़कों के लिए ₹2500 प्रति माह और लड़कियों के लिए ₹3000 प्रति माह, जो समय-समय पर बदल सकती है) उनके कोर्स की अवधि के लिए प्रदान की जाती है। कृपया नवीनतम दिशानिर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

3. INSPIRE Fellowship (पहले KVPY – किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना)

जैसा कि आपको बता दें कि पहले किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (KVPY) के अंतर्गत उन बच्चों को स्कॉलरशिप दिया जाता था जो विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान में रुचि रखते थे। अब, KVPY परीक्षा को बंद कर दिया गया है और इसे INSPIRE (इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च) कार्यक्रम के तहत समाहित कर लिया गया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा INSPIRE योजना के अंतर्गत “स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन” (SHE) घटक के माध्यम से विज्ञान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 12वीं पास छात्रों और छात्राओं को फेलोशिप/स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके तहत बेसिक और नेचुरल साइंस के छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रति वर्ष ₹80,000 तक (₹60,000 स्कॉलरशिप + ₹20,000 मेंटरशिप ग्रांट) की फेलोशिप दी जाती है।

INSPIRE-SHE के लिए पात्रता आमतौर पर कक्षा 12वीं में शीर्ष 1% प्रदर्शन करने वाले छात्रों या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET आदि में निर्धारित रैंक) के आधार पर होती है, जो बेसिक या नेचुरल साइंस में B.Sc. या इंटीग्रेटेड M.Sc. कोर्स कर रहे हों। इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को 5 साल तक या कोर्स पूरा होने तक फेलोशिप दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया और नवीनतम जानकारी के लिए DST INSPIRE की आधिकारिक वेबसाइट (online-inspire.gov.in) देखें।

4. AICTE Pragati Scholarship for Girls

इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी युवा लड़कियों को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें और उनकी पढ़ाई में कोई आर्थिक बाधा उत्पन्न न हो। इस योजना के अंतर्गत, प्रतिवर्ष निर्धारित संख्या में (जैसे पहले 5000) छात्राओं को, जो AICTE से अनुमोदित संस्थानों में डिग्री या डिप्लोमा स्तर के तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेती हैं, वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

स्कॉलरशिप राशि के रूप में प्रति वर्ष ₹50,000 तक (ट्यूशन फीस, कंप्यूटर खरीद, किताबें, स्टेशनरी आदि के लिए, नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार) दिए जा सकते हैं। यह छात्रवृत्ति डिग्री कोर्स के लिए अधिकतम 4 वर्ष और डिप्लोमा कोर्स के लिए अधिकतम 3 वर्ष तक दी जाती है।

12वीं पास लड़कियों को दिया जाएगा लाभ  

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) की ओर से प्रगति स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। 12वीं पास होने के बाद जो छात्राएं AICTE अनुमोदित तकनीकी संस्थानों में डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेती हैं, वे इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं। एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन योग्यता (12वीं के अंकों) के आधार पर किया जाता है। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) – scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जाते हैं। पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही छात्राएं भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकती हैं, बशर्ते वे पात्रता शर्तों को पूरा करती हों।

5. Medhavi National Scholarship Scheme

मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट मिशन (HRDM) द्वारा संचालित एक योजना है, जो विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आमतौर पर एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है। परीक्षा पास करने के बाद ही आप मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप के लिए पात्र होते हैं। आवेदन इनकी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे medhavionline.org) या मेधावी एंड्रॉइड ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किए जाते हैं। यह परीक्षा विभिन्न स्तरों (जैसे कक्षा 10वीं पास, 12वीं पास, स्नातक) के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।

इतना मिलेगा स्कॉलरशिप महीने के अनुसार 

अगर आप इसमें पास हो जाते हैं, तो परीक्षा में प्राप्त अंकों और रैंक के आधार पर मेधावी छात्रों को सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप को विभिन्न श्रेणियों (जैसे टाइप A, टाइप B, टाइप C, टाइप D) में बांटा गया है। उदाहरण के लिए, टाइप A स्कॉलरशिप में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ₹8,000 से ₹20,000 तक (एकमुश्त या किश्तों में, परीक्षा के प्रकार पर निर्भर) मिल सकते हैं। इसी प्रकार, अन्य श्रेणियों में प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग राशि निर्धारित होती है (जैसे टाइप B में ₹3000 से ₹10,000 तक)। छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। यह योजना मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने में मदद करती है। विस्तृत जानकारी, परीक्षा तिथियां, और छात्रवृत्ति राशि के लिए HRDM की आधिकारिक मेधावी पोर्टल को नियमित रूप से देखना चाहिए।

मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप मानव संसाधन और विकास मिशन (HRDM) के अंतर्गत चलाई जाती है। इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए परीक्षा पास करना होता है और स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आप इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर कर सकते हैं।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें।इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…Posted by Amar Gupta

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Whatsapp Group Join NowClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 InstagramClick Here
🔥 Telegram Channel TechguptaClick Here
🔥 Telegram Channel Sarkari YojanaClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here
✔️ प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना क्या है?

केंद्र सरकार ने इस वर्ष प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से, देश के भूतपूर्व सैनिक, पूर्व तट रक्षक कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी जो आतंकी और नक्सली हमलों में शहीद हुए हैं, उनके बच्चों और विधवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

✔️ क्या हम 12वीं के बाद स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे व्यक्तिगत संगठन द्वारा उल्लिखित पात्रता शर्तों के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन छात्रवृत्ति पुरस्कारों से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी जिससे उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की आशा हो सकेगी।

✔️ पीएम मोदी स्कॉलरशिप के लिए कौन पात्र हैं?

पीएमएसएस एमबीए, एमसीए से अलग मास्टर डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए लागू नहीं है। इस योजना के लिए पात्र पाठ्यक्रमों की सूची अनुबंध-ए में दी गई है। छात्रवृत्ति के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम प्रवेश योग्यता (MEQ) यानी 60% से अधिक अंक हासिल करने की आवश्यकता होती है।

Amar Kumar

Written by Amar Kumar

• Editor-in-Chief & Policy Analyst
🎖️ IFCN Fact-Checking Verified • Reuters Digital Fellow

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost meanings' through his words. he believes in the motto of 'Observing, Unlearning and Learning'. He can be reached at amar@sarkariyojnaa.com Languages: English, Hindi Area of Expertise: A. Expert IN SEO B. Website Making C. Content Writing D. Academic Writing E. Creative Writing F. IMAGE Making, G. VIDEO Making H.Youtuber (as demonstrated during Education Awards) I. School-related Study Material Preparation (question paper, sample paper, important questions, study tips and so on.) Certification: IFCN Fact Checking and Reuters Digital Marketing, Awarded By Youtube

Total Stories Published: 76 View Full Profile & All Stories →
WhatsApp logo Join WhatsApp
Telegram logo Join Telegram
Share icon