केसीईटी (KCET) कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है, जो कर्नाटक राज्य में इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पशु चिकित्सा और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। केसीईटी परीक्षा कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) के द्वारा आयोजित करवाई जाती है। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उनकी रैंक, पसंद और सीट उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग कॉलेजों और कोर्सेज में सीटें आवंटित की जाती हैं। आपको आज अपने इस लेख के माध्यम से केसीईटी आवंटन 2026 (KCET Allotment 2026) की सभी जानकारी प्रदान करेंगे। अतः आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।
केसीईटी आवंटन 2026 (KCET Allotment 2026)
केसीईटी आवंटन 2026 (KCET Allotment 2026) के तहत कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा राउंड 1 की फाइनल सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। यह आवंटन उन सभी छात्रों के लिए है जिन्होंने अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया था। केसीईटी राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन परिणाम 2026 आधिकारिक तौर पर 15 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। छात्र अब अपना आवंटन स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
केसीईटी आवंटन 2026 मुख्य तिथियाँ
| 🔥कार्यक्रम | 🔥तिथि |
| 🔥मॉक सीट आवंटन परिणाम | 🔥6 जुलाई 2026 |
| 🔥विकल्प संशोधन की अंतिम तिथि | 🔥9 जुलाई 2026 (सुबह 10 बजे तक) |
| 🔥अनंतिम (प्रोविजनल) आवंटन परिणाम | 🔥14 जुलाई 2026 |
| 🔥अंतिम (फाइनल) आवंटन परिणाम | 🔥15 जुलाई 2026 |
| 🔥इंजीनियरिंग के लिए चॉइस सेलेक्शन | 🔥16-20 जुलाई 2026 |
| 🔥कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि | 🔥22-24 जुलाई 2026 |
केसीईटी आवंटन 2026 की प्रक्रिया
केसीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है। इसके बाद छात्रों को चॉइस एंट्री यानी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होते हैं। केसीईटी ने 20 से 30 जून 2026 तक ऑप्शन एंट्री की प्रक्रिया आयोजित की थी। चॉइस एंट्री के बाद मॉक सीट आवंटन जारी किया जाता है, जो छात्रों को उनकी पसंद के आधार पर संभावित सीट का अंदाजा देता है। इसके बाद छात्रों को अपनी पसंद में संशोधन करने का मौका दिया जाता है। संशोधन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 थी। इसके बाद अनंतिम (प्रोविजनल) आवंटन सूची 14 जुलाई 2026 को जारी की गई, जिसके खिलाफ छात्र 15 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते थे। सभी आपत्तियों के निपटान के बाद अंतिम (फाइनल) आवंटन सूची 15 जुलाई 2026 को जारी की गई।
केसीईटी राउंड 1 फाइनल सीट आवंटन 2026 कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको केसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

- होम पेज पर आपको “KCET Round 1 Final Seat Allotment Result 2026“ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलकर आएगा।

- इस पेज पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर आपका सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- आपको यह आवंटन आदेश डाउनलोड करके अपने पास सेव करके रखना है।
केसीईटी आवंटन 2026 के बाद की प्रक्रिया
जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें अब चॉइस सेलेक्शन करना होगा। केसीईटी ने आवंटन के बाद की प्रक्रिया के लिए एक शेड्यूल जारी किया है।
- चॉइस सेलेक्शन: छात्रों को चार विकल्पों में से एक चुनना होगा। इंजीनियरिंग के लिए चॉइस सेलेक्शन 16 से 20 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।
- शुल्क भुगतान: चॉइस सेलेक्शन के बाद छात्रों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
- कॉलेज रिपोर्टिंग: शुल्क जमा करने के बाद छात्रों को निर्धारित तिथि पर अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 22 से 24 जुलाई 2026 के बीच है।
केसीईटी आवंटन 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज में रिपोर्ट करते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे:
- केसीईटी राउंड 1 सीट आवंटन आदेश
- केसीईटी प्रवेश पत्र (हॉल टिकट)
- केसीईटत स्कोरकार्ड या रैंक कार्ड
- केसीईटी आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
- एसएसएलसी (10वीं) की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- 12वीं या द्वितीय पीयूसी की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र
- अंतिम संस्थान द्वारा जारी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी)
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ग्रामीण या कन्नड़ माध्यम अध्ययन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण सूचना: केसीईटी रैंक में संशोधन
केसीईटी ने उन छात्रों के लिए रैंक में संशोधन करने की घोषणा की है, जिनके 12वीं कक्षा के अंक पुनर्मूल्यांकन या सुधार के बाद बदले गए हैं। ऐसे छात्र 4 से 6 जुलाई 2026 तक अपनी संशोधित मार्कशीट केसीईटी कार्यालय, बेंगलुरु में जमा कर सकते थे। सत्यापन के बाद केसीईटी उनकी रैंक को संशोधित करेगा। यह कदम विशेष रूप से सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए उठाया गया है, क्योंकि केसीईटी एडमिशन में 50:50 के अनुपात में एंट्रेंस एग्जाम और 12वीं के अंकों को शामिल किया जाता है।
सारांश (Summary)
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको केसीईटी आवंटन 2026 (KCET Allotment 2026) के बारे में विस्तार से बताया है। इसके साथ ही आपको इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां, आवंटन चेक करने का तरीका और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। यह लेख आपको पसंद आया है और मददगार लगा है तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जरुर शेयर करें ताकि वे भी केसीईटी आवंटन की इस प्रक्रिया को समझ सकें।
- Aadhaar Card Update 2026: घर बैठे आधार में सुधार करें | नया Aadhaar App और Online Update Process
- बिहार राशन कार्ड नई सूची 2026 | epds.bihar.gov.in 2026 New List?
- Jharsewa (Jharkhand e-District) – आय, जाति, निवास ऑनलाइन अप्लाई?
- Samagra Portal MP: SSSM ID, Search by Name, Apply Online?
- SSPMIS Payment Status 2026: Check Your Old Age Pension Payment Status?
