Edition 🇮🇳 IN ▾ | English ▾ | Thu, Oct 15, 2026 | Updated 07.00PM IST | 📍 Delhi 31.4°C

Kanya Sumangala Yojana 2026; कन्या सुमंगला योजना | MKSY Apply

Amar Kumar
By Amar Kumar Editor-in-Chief & Policy Analyst
Published: Aug 09, 2026 • ⏱ 1 min read
Advertisements
Get Latest Updates Fast & Free 👇
Sarkari Yojnaa Your Trusted Source for Government Updates
Preferred Source on

|| कन्या सुमंगला योजना आवेदन | Uttar Pradesh Kanya Sumangala Yojana In hindi | Kanya Sumangala Yojana Online apply | Kanya Sumangala Yojana form | Kanya Sumangala Yojana | Kanya Sumangala Registration ,Apply , mksy ||

Contents

Kanya Sumangala Yojana Apply, Registration आप लोगों को हमारी वेबसाइट सरकारी योजना पर स्वागत है जैसा कि आप लोग जानते हैं हम अपनी वेबसाइट पर सरकारी योजना से संबंधित सभी अपडेट समय से देते हैं जो सही और सटीक होती है। हम आपको कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देने जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Kanya Sumangala Yojana बालिकाओं के हित के लिए है और आज हम आपको बताएंगे कि इसका फायदा आप किस प्रकार से उठा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से किया जा सकता है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें ।

Advertisements

नवीनतम अपडेट (अगस्त 2026): अब ऑनलाइन आवेदन में आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के कार्यक्रम में घोषणा की कि प्रदेश सरकार बेटियों को जन्म से स्नातक तक ₹25,000 का पैकेज प्रदान करेगी। वर्तमान में 27 लाख बेटियां इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

Kanya Sumangla Yojana

Kanya Sumangala Yojana / कन्या सुमंगला योजना

जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है कन्याओं के लिए चलाई गई योजना , यह योजना राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही है जिसमें कन्याओं को प्राथमिकता दी गई है। इसमें सरकार कन्या के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई, स्नातक की डिग्री तक, और विवाह करवाने में भी सरकारी सहायता प्रदान करेगी। कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ दिशानिर्देश और श्रेणियाँ बनाई हैं, जिन्हें हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।

कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत – बालिका के जन्म, टीकाकरण, कक्षा प्रवेश एवं उच्च शिक्षा के दौरान सरकारी सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस योजना के तहत कुल ₹25,000 की सहायता राशि 6 किस्तों में दी जाती है।

https://youtu.be/zCOKecOvGkw

कन्या सुमंगला योजना की श्रेणी / Category for mukhymantri Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत सरकार बालिकाओं के विभिन्न स्तरों पर कुल ₹25,000 की सहायता राशि 6 किस्तों में प्रदान करती है।

Advertisements
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

श्रेणी 1:- नवजात बालिकाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹5,000)

  • ◆ इस श्रेणी के अंतर्गत सरकार 1 अप्रैल 2019 या उसके बाद जन्मी बालिकाओं के लिए आवेदन लेगी।
  • ◆ नवजात बालिकाओं का आवेदन 6 महीने के भीतर हो जाना चाहिए।
  • ◆ आवेदन के वक्त बालिका का जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
  • ◆ आवेदक को संस्थागत प्रसव पंजीकरण का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
  • ◆ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

श्रेणी 2:- जिन बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है, उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹2,000)

  • ◆ इस श्रेणी में टीकाकरण कार्ड के साथ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

श्रेणी 3 :- जब बालिका कक्षा 1 में प्रवेश करती है, तो उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹3,000)

  • ◆ जब बालिका किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में दाखिला लेती है, तो उसी वर्ष 31 जुलाई या विद्यालय में दाखिले की अंतिम तिथि के 45 दिनों के भीतर प्रार्थना पत्र अपलोड करना होगा।
  • ◆ बालिका के कक्षा 1 में प्रवेश से संबंधित प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय का कोड देना अनिवार्य है।
  • ◆ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक है।

श्रेणी 4:- कक्षा 6 में प्रवेश पर बालिका के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹3,000)

  • ◆ सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में दाखिला लेने के पश्चात 31 जुलाई से पहले प्रार्थना पत्र जमा करना अनिवार्य है।
  • ◆ बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश से संबंधित प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय का कोड देना आवश्यक है।
  • ◆ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।

श्रेणी 5 :- कक्षा 9 में प्रवेश पाने वाली बालिकाओं के लिए कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹5,000)

  • ◆ इस श्रेणी में, कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 45 दिनों के भीतर प्रार्थना पत्र जमा करना होगा, या बोर्ड में पंजीकरण से पहले जमा करना होगा।
  • ◆ कक्षा 9 में प्रवेश से संबंधित प्रमाण पत्र के साथ विद्यालय का कोड देना अनिवार्य है।
  • ◆ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक है।

श्रेणी 6 :- स्नातक, डिग्री तथा 2 साल के डिप्लोमा कोर्स करने वाली बालिकाओं के लिए कन्या सुमंगला योजना । (लाभ राशि: ₹7,000)

  • ◆ स्नातक, डिग्री या 2 साल के डिप्लोमा में दाखिला लेने के पश्चात 30 सितंबर या चालू सत्र में पंजीकरण की अंतिम तिथि के 45 दिनों के भीतर प्रार्थना पत्र जमा करना अनिवार्य है।
  • ◆ 12वीं के प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
  • ◆ जिस भी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्था में दाखिला लिया है, उसका प्रवेशपत्र, शुल्क रसीद, और संस्था का परिचय पत्र अपलोड करना आवश्यक है।
  • ◆ आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
कन्या सुमंगला योजना , Kanya Sumangala Yojana

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता / Eligibility for Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगला योजना में आवेदन हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं :

  • ★ लाभार्थी उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस राज्य की योजना के लिए आवेदन किया जा रहा है (उदाहरण: उत्तर प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र – राशन कार्ड, वोटर आईडी, आधार, बिजली बिल या टेलीफोन बिल)।
  • ★ जिस बालिका के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ★ Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
  • ★ यदि महिला को द्वितीय प्रसव के बाद यदि जुड़वा बच्चे होते हैं, तो तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ मिल सकता है (विशेष परिस्थिति में तीनों को लाभ दिया जाता है)।
  • ★ यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया है, तो जैविक संतान और विधिक रूप से गोद ली गई बालिकाओं को मिलाकर अधिकतम दो बालिकाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
  • ★ बैंक खाता माता या बालिका के नाम पर आधार से लिंक होना चाहिए।
कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज / Required document for Kanya Sumangala Yojana
कन्या सुमंगला योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं :
● राशन कार्ड (जिसमें बालिका का नाम शामिल हो)।
● आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो, तो माता-पिता या अभिभावक का भी)।
● पैन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट या बैंक पासबुक।
● परिवार की वार्षिक आय से संबंधित आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – अब अनिवार्य।
● बालिका की हाल की तस्वीरें (New clicked photo)।
● बैंक पासबुक (आधार से लिंक)।
● यदि बालिका गोद ली गई हो, तो गोद लेने का प्रमाण पत्र।
Kanya Sumangla

Kanya Sumangala Yojana Highlights

🔥 योजना का नाम 🔥 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
🔥 लॉन्च किया गया 🔥 राज्य सरकार द्वारा (2019)
🔥 राज्य 🔥 उत्तर प्रदेश
🔥 एप्लीकेशन मोड 🔥 ऑनलाइन
🔥 लाभार्थी 🔥 राज्य की सभी पात्र लड़कियाँ एवं बच्चियाँ
🔥 कुल लाभ राशि🔥 ₹25,000 (6 किस्तों में)
🔥 आय सीमा🔥 ₹3 लाख प्रति वर्ष
🔥 अधिकतम बालिकाएं प्रति परिवार🔥 2
🔥 कुल लाभार्थी🔥 27 लाख से अधिक
🔥 उद्देश्य 🔥 लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना
🔥 आधिकारिक वेबसाइट 🔥 https://mksy.up.gov.in/

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन | रजिस्ट्रेशन फॉर्म  2026 | Apply online for Kanya sumangala Yojana | mksy |

कन्या सुमंगला योजना mksy के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गया है। आवेदन करते समय ध्यान दें कि अब आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) अपलोड करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन करें।

  • ✔️ सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यहां क्लिक करें।
  • ✔️ वेबसाइट के “Citizen Service Portal” सेक्शन में जाकर “Apply Here” पर क्लिक करें।
  • ✔️ अब आपके सामने “New User Registration Form” आ जाएगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म भरने के पश्चात “जारी रखें” बटन पर क्लिक करें।
  • ✔️ आवेदन में मोबाइल नंबर दर्ज कर भेजे गए OTP से वेरीफाई करें।
sukanya yojna
  • ✔️ OTP वेरीफिकेशन के पश्चात आपका आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगा और आपको एक User ID तथा Password प्रदान किया जाएगा।
  • ✔️ इन विवरणों का उपयोग करके लॉगिन करें और अपना पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
kanya yojana
  • ✔️ प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें, जिससे आपको कन्या सुमंगला योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखेगा।
  • ✔️ फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ✔️ फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • ✔️ आपको एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य में आवेदन की स्थिति जांचने के लिए सुरक्षित रखें।

ध्यान दें :- इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Kanya Sumangala Yojana mksy से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी है। यदि कुछ छूट गया हो या कोई प्रश्न हो, तो कृपया कमेंट के माध्यम से पूछें।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी हम अपनी वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से सबसे पहले प्रदान करते हैं, अतः हमें फॉलो करना न भूलें।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे Like और Share करें।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Amar Gupta

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Updates, Also Follow me For Latest Information 🔥🔥
🔥 Follow US On Google NewsClick Here
🔥 Whatsapp Group Join NowClick Here
🔥 Facebook PageClick Here
🔥 InstagramClick Here
🔥 Telegram Channel TechguptaClick Here
🔥 Telegram Channel Sarkari YojanaClick Here
🔥 TwitterClick Here
🔥 Website Click Here

FAQ Kanya Sumangala Yojana , mksy 2026

कन्या सुमंगला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ?

● राशन कार्ड (जिसमें बालिका का नाम शामिल हो)।
● आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो, तो माता-पिता या अभिभावक का भी)।
● पैन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट या बैंक पासबुक।
● परिवार की वार्षिक आय से संबंधित आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – अब अनिवार्य।
● बालिका की हाल की तस्वीरें (New clicked photo)।
● बैंक पासबुक (आधार से लिंक)।
● यदि बालिका गोद ली गई हो, तो गोद लेने का प्रमाण पत्र।

कन्या सुमंगला योजना की श्रेणी ?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना mksy के अंतर्गत सरकार बालिकाओं के विभिन्न स्तरों पर कुल ₹25,000 की सहायता राशि 6 किस्तों में प्रदान करती है। इस योजना के तहत कुल 6 श्रेणियाँ निर्धारित हैं, जिनकी जानकारी हमने ऊपर विस्तार से दी है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता ?

कन्या सुमंगला योजना mksy में आवेदन हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:
★ जिस राज्य का निवासी हैं, उसी राज्य की योजना के लिए आवेदन करें (उत्तर प्रदेश के लिए निवास प्रमाण पत्र)।
★ परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
★ एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाएं ही लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
★ यदि महिला को जुड़वा बच्चे होते हैं तो विशेष परिस्थितियों में तीनों को लाभ मिल सकता है।
★ गोद ली गई बालिका की स्थिति में भी कुल दो बालिकाओं को ही लाभ दिया जाएगा।
★ बैंक खाता माता या बालिका के नाम पर आधार से लिंक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य ?

कन्या सुमंगला योजना mksy का उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करके जरूरतमंद परिवारों की बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
इसका मुख्य लक्ष्य है – बालिका भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकना और बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना फिलहाल किस राज्य में चलाई जा रही है ?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना mksy नाम से योजना वर्तमान में उत्तर प्रदेश में चलाई जा रही है। वर्तमान में 27 लाख से अधिक बालिकाएं इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। यदि आप दूसरे राज्य से हैं, तो आपके राज्य में इसी प्रकार की योजना हो सकती है, पर उसका नाम या प्रक्रिया थोड़ा भिन्न हो सकती है।

कन्या सुमंगला योजना में कुल कितनी सहायता राशि मिलती है ?

कन्या सुमंगला योजना mksy के तहत बालिकाओं को जन्म से स्नातक तक कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता 6 किस्तों में प्रदान की जाती है।
श्रेणी 1 (जन्म): ₹5,000
श्रेणी 2 (टीकाकरण): ₹2,000
श्रेणी 3 (कक्षा 1): ₹3,000
श्रेणी 4 (कक्षा 6): ₹3,000
श्रेणी 5 (कक्षा 9): ₹5,000
श्रेणी 6 (स्नातक): ₹7,000

Amar Kumar

Written by Amar Kumar

• Editor-in-Chief & Policy Analyst
🎖️ IFCN Fact-Checking Verified • Reuters Digital Fellow

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost meanings' through his words. he believes in the motto of 'Observing, Unlearning and Learning'. He can be reached at amar@sarkariyojnaa.com Languages: English, Hindi Area of Expertise: A. Expert IN SEO B. Website Making C. Content Writing D. Academic Writing E. Creative Writing F. IMAGE Making, G. VIDEO Making H.Youtuber (as demonstrated during Education Awards) I. School-related Study Material Preparation (question paper, sample paper, important questions, study tips and so on.) Certification: IFCN Fact Checking and Reuters Digital Marketing, Awarded By Youtube

Total Stories Published: 76 View Full Profile & All Stories →
WhatsApp logo Join WhatsApp
Telegram logo Join Telegram
Share icon