Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बेहतरीन योजना शुरू की है, जिसका नाम है झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (JMMSY)। यह योजना उन महिलाओं के लिए लाई गई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने परिवार का सहारा बनना चाहती हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार उन महिलाओं को ₹2500 तक आर्थिक सहायता हर महीने देगी इस योजना के बारे में जानकारी और आवेदन का प्रक्रिया हम बताएंगे साथ ही आवश्यक दस्तावेज और सारी जानकारी भी आपको देंगे तो इसे आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े | इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी, जो आपकी मदद करेगी इसे समझने और आवेदन करने में।
- Aadhaar Card Update 2026: घर बैठे आधार में सुधार करें | नया Aadhaar App और Online Update Process
- जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं है? अब जान लें नए नियम | New Birth Certificate Rule 2026
- What to Compare Before Choosing a Mini LED TV for Your Home
- CISF Salary Slip how to download, CISF Pay Slip, Employee Login
- CSC Digimail Password: How to Reset Digimail Password Reset 2026?

मइयां सम्मान योजना क्या है?
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana एक सरकारी योजना है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस रकम को सरकार ₹2500 करने की हाल ही में घोषणा की है , यह रकम सीधा महिलाओं के आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की मुख्य विशेषताएं
| योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना |
| उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| लाभार्थी | झारखंड की 21 से 50 वर्ष की महिलाएं |
| आर्थिक सहायता | ₹1000 प्रति माह (अब ₹2500 प्रस्तावित) |
| कुल वार्षिक सहायता | ₹12,000 |
| योजना की शुरुआत | अगस्त 2024 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
महिलाओं के लिए सरकार की पहल
इस योजना से महिलाओं को उनके रोजमर्रा के खर्चों में राहत मिलेगी। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। सरकार का मानना है कि इस सहायता से महिलाएं अपने परिवार को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगी।
कैसे करें आवेदन?
- ऑफलाइन प्रक्रिया:
- आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन या शहरी वार्ड ऑफिस से आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म को सही तरीके से भरें और संबंधित केंद्र में जमा करें।
- आवेदन फार्म को आप डायरेक्ट यहां पर से भी डाउनलोड कर सकते हैं
- Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Application Form PDF Direct Download Link Here

- ऑनलाइन प्रक्रिया:
- mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- ‘प्रज्ञा केंद्र लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
महत्वपूर्ण तारीखें और जानकारी
| कार्यक्रम | तारीख |
| योजना की शुरुआत | 3 अगस्त 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | घोषित नहीं। |
| आवेदन सत्यापन | 15-20 अगस्त 2024 |
| पहली किस्त जारी होने की तारीख | 18 अगस्त 2024 |
आवश्यक दस्तावेज:
| दस्तावेज का नाम | प्रयोजन |
| आधार कार्ड | पहचान पत्र। |
| बैंक पासबुक | DBT के लिए। |
| राशन कार्ड | परिवार की स्थिति का प्रमाण। |
| आय प्रमाण पत्र | पात्रता के लिए। |
| पासपोर्ट साइज फोटो | आवेदन फॉर्म के लिए। |
आवेदन में आने वाली समस्याएं और उनके समाधान
इस योजना के तहत लाखों महिलाएं लाभ ले रही हैं, लेकिन आवेदन में हुई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से कई महिलाएं अब तक इस सुविधा से वंचित हैं।
- गलत बैंक खाता नंबर:
महिलाओं को अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर इसे सुधारना होगा। - ऑनलाइन सुधार विकल्प नहीं:
सरकार इस समस्या को सुलझाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन सुधार का विकल्प शुरू करेगी।
योजना में बड़ा बदलाव: ₹1000 से ₹2500
हाल ही में सरकार ने घोषणा की है कि अब इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता दी जाएगी। इस घोषणा के बाद महिलाएं और अधिक उत्साहित हो गई हैं।
मइयां सम्मान योजना के फायदे:
- महिलाओं को हर महीने ₹1000 से ₹2500 तक की आर्थिक मदद।
- गरीब परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक।
- इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने और परिवार को सपोर्ट करने में कर सकती हैं।
- राशि सीधा आधार लिंक बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर होगी।
निष्कर्ष
झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना एक सराहनीय पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जल्दी से आवेदन करें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।
- Aadhaar Card Update 2026: घर बैठे आधार में सुधार करें | नया Aadhaar App और Online Update Process
- बिहार राशन कार्ड नई सूची 2026 | epds.bihar.gov.in 2026 New List?
- Jharsewa (Jharkhand e-District) – आय, जाति, निवास ऑनलाइन अप्लाई?
- Samagra Portal MP: SSSM ID, Search by Name, Apply Online?
- SSPMIS Payment Status 2026: Check Your Old Age Pension Payment Status?
FAQ Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana
नहीं, केवल झारखंड की 21 से 50 साल की महिलाएं, जिनकी सालाना आय ₹3 लाख से कम है, आवेदन कर सकती हैं।
नहीं, आवेदन पूरी तरह से मुफ्त है।
इसके लिए अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या अंचल कार्यालय में संपर्क करें।
