देश के कुछ इलाकों में आज भी पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार के प्रयास करती है। जिससे कि प्रत्येक घर तक पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। हाल ही में सरकार द्वारा हर घर नल योजना (जल जीवन मिशन स्कीम) का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लेख के माध्यम से आपको Har Ghar Nal Yojana (Jal Jeevan Mission) का पूरा ब्यौरा प्रदान किया जाएगा। आप इस लेख को पढ़कर हर घर नल स्कीम के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा आपको हर घर नल योजना 2022 का लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
Har Ghar Nal Yojana 2022
केंद्र सरकार द्वारा हर घर नल योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक घर तक नल का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य 2030 निर्धारित किया गया था। जिसे अब 2024 कर दिया गया है। हर घर नल योजना को जल जीवन मिशन स्कीम (Jal Jeevan Mission) के नाम से भी जाना जाता है। ग्रामीण इलाके में इस योजना के माध्यम से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। अब देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा जिससे कि देश के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
इसके अलावा यह योजना देश के नागरिकों को जीवन स्तर में भी सुधार करेगी। अब देश के नागरिकों को पानी लेने के लिए कहीं दूर जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा उनके घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना का लक्ष्य 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने योग्य जल उपलब्ध करवाना है।
हर घर नल योजना 2022, Highlights
🔥 योजना का नाम | 🔥 हर घर नल योजना |
🔥 किसने आरंभ की | 🔥 केंद्र सरकार |
🔥 लाभार्थी | 🔥 देश के नागरिक |
🔥 उद्देश्य | 🔥 प्रतिएक घर में पीने का सोच पानी उपलब्ध करवाना |
🔥 साल | 🔥 2022 |
🔥 आधिकारिक वेबसाइट | 🔥 Click Here |
हर घर नल योजना बिहार, के तहत खराब हुए नल ठीक कराएं मात्र एक रुपए में
हाल ही खबरों के मुताबिक बिहार में लगभग 11 प्रतिशत नल पानी उपलब्ध नहीं कराते हैं। सरकार द्वारा इन नलो ठीक कराया जा रहा है। घरों में खराब हुए नलो को मात्र 1 रुपए की फीस से ही ठीक करा सकते हैं। बिहार हर घर नल योजना नागरिकों के लिए एक जीवनदायिनी योजना है। इसके तहत बिहार के घरों तक स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
Har Ghar Nal Yojana के तहत जरूरतमंदों को दिए जाएंगे 4 करोड़ कनेक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 23 फरवरी 2022 को हर घर नल योजना के अंतर्गत पानी और स्वच्छता और केंद्रीय बजट 2022- 23 के सकारात्मक प्रभाव पर संवाद किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई कि इस योजना के अंतर्गत 100% लक्ष्य पाने के लिए नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करना होगा। जिससे कि प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जा सके एवं क्वालिटी में भी कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाए। उनके द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई कि जल जीवन मिशन स्कीम के अंतर्गत लगभग 4 करोड कनेक्शन देने का टारगेट सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। इस टारगेट को हासिल करने के लिए सरकार द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा।
वर्ष 2022-23 के बजट में Har Ghar Nal Yojana के अंतर्गत 60 हजार करोड रुपए का आवंटन
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में देश भर में 3.8 करोड़ परिवारों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का उद्देश्य हर घर नल योजना के अंतर्गत निर्धारित किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में इस योजना के अंतर्गत 60 हजार करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। जिसके माध्यम से प्रत्येक घर तक नल का साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। पिछले 2 वर्षों में इस योजना के माध्यम से 5.5 करोड़ घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है। इस योजना को 2019 में आरंभ किया गया था।
यह Har Ghar Nal Scheme (Jal Jeevan Mission) देश के नागरिको तक स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध करवाने में कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के वह सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं जिनके घर तक पीने का पानी उपलब्ध नहीं है।
हर घर नल योजना-2022 के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य
- जल पूर्ति हेतु बुनियादी ढांचे का निर्माण:- हर घर नल योजना-2022 के अंतर्गत सरकार द्वारा सभी ग्रामीण घरो तक जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरो को नल-कनेक्शन प्रदान किये जायेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष में 4 करोड़ नल-कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत जल-आपूर्ति के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण भी किया जायेगा।
- जल-संरक्षण:- सरकार द्वारा योजना के माध्यम से ना सिर्फ जल-उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी अपितु जल आपूर्ति को लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए प्राकृतिक जल-संरक्षण की तकनीको पर भी कार्य किया जायेगा। इससे ग्रामीण नागरिको को लोकल लेवल पर ही जल उपलब्ध होगा साथ ही प्राकृतिक जल-स्रोतों का संरक्षण भी किया जायेगा।
- जल-उपचार हेतु तकनीक का उपयोग :- योजना के माध्यम से प्रदूषित जल-स्रोतों के उपचार हेतु तकनीक के उपयोग से जल-उपचार किया जायेगा जिससे की सभी को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
- रिट्रोफिटिंग :- सेवा स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण या चालू योजनाओ की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी।
- ग्रे वॉटर मैनेजमेंट:- योजना के माध्यम से जल के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए ग्रे वॉटर मैनेजमेंट तकनीक का उपयोग किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्षाजल संरक्षण के लिए भी कार्ययोजना बनायी जायेगी।
- सहायक क्रियायें :- योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए योजना के माध्यम से प्रशिक्षण और कम्युनिकेशन पर खासा जोर दिया जायेगा। साथ ही जल-गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल-गुणवत्ता लेबोटरी, जल-गुणवत्ता टेस्टिंग और सर्विलांस तथा रिसर्च और डेवलपमेंट पर जोर दिया जायेगा।
Har Ghar Nal Yojana का फंडिंग पैटर्न
- जल जीवन मिशन स्कीम (Jal Jeevan Mission) की कुल अनुमानित लागत 3.60 लाख करोड़ रुपए है।
- हिमालय एवं नॉर्थ ईस्टर्न राज्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 90% राशि खर्च की जाएगी एवं 10% राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत 100% कार्यान्वयन का खर्च केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा।
- बाकी सभी राज्यों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की भागीदारी जना के कार्यान्वयन में 50-50 प्रतिशत की होगी।
Har Ghar Nal yojna-2022, उद्देश्य
हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की सुनिश्चित व्यवस्था ना होने के कारण नागरिको को विभिन प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। देश में कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के साधन दूर होने के कारण महिलाओ को मीलों की दूरी तय करनी पड़ती है साथ ही सूखाग्रस्त क्षेत्र, रेगिस्तानी क्षेत्र और बीहड़ इलाको में भी ग्रामीणो को जल की समस्या का हर वर्ष सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रो में जल की आपूर्ति की कमी और नल कनेक्शन ना होने के कारण भी ग्रामीणों को जल समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इन सभी समस्याओ को देखते हुये केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर घर नल योजना की शुरुआत की गयी है।
इस योजना का शुभारंभ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 अगस्त 2019 को किया गया था जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक सभी घरो में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नल-कनेक्शन प्रदान किया जायेगा साथ ही योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया जायेगा।
हर घर नल योजना के लाभ तथा विशेषताएं
- हर घर नल योजना (Jal Jeevan Mission) को केंद्र सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।
- देश के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पीने के पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस योजना को आरंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रत्येक घर तक नल का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
- हर घर नल योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने का लक्ष्य 2030 निर्धारित किया गया था। जिसे अब 2024 कर दिया गया है।
- Har Ghar Nal Scheme को जल जीवन मिशन स्कीम (Jal Jeevan Mission) के नाम से भी जाना जाता है।
- ग्रामीण इलाके में इस योजना के माध्यम से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा।
- देश के प्रत्येक घर में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध होगा जिससे कि देश के नागरिकों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
- यह योजना देश के नागरिकों को जीवन स्तर में भी सुधार करेगी।
- अब देश के नागरिकों को पानी लेने के लिए कहीं दूर जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि सरकार द्वारा उनके घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
- इस योजना का लक्ष्य 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने योग्य जल उपलब्ध करवाना है।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रतायें
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
हर घर नल योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जल जीवन मिशन स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप हर घर नल योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको जल जीवन मिशन स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
- इस पेज पर आप डैशबोर्ड से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको जल जीवन मिशन स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको कांटेक्ट अस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको नेशनल जल जीवन मिशन स्कीम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस पेज पर आप संपर्क विवरण देख सकते हैं।
सारांश (Summary)
दोस्तों हमने आपको हर घर नल योजना की सभी जानकारी दी है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। यदि आप किसी अन्य विषय पर हम से जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें बता सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए अमूल्य है। ।। धन्यवाद।।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Amar Gupta
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 |
|
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel Techgupta | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
FAQ Har Ghar Nal Scheme 2022
हर घर नल योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरो में नल-कनेक्शन प्रदान किया जायेगा। इससे सभी ग्रामीणो को जल-आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही योजना के माध्यम से जल-संरक्षण की विधियों पर भी जोर दिया जायेगा।
हर घर नल योजना-2022 में आवेदन करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप योजना में आवेदन कर सकते है।
इस योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश के ग्रामीण नागरिक इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पात्र है।