Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana :- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग अपने घरों से ही सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत लोग जन्म, मृत्यु, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाण पत्र सहित कई सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर आप पंजाब के नागरिक हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस योजना के तहत आपको कितनी सेवाएं मिलेंगी, इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। इसलिए इसे अंत तक पढ़ें। भगवत मान सरकार तुहाडे द्वार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।
-
Punjab State Lottery Result Today
-
Punjab Krishi Fasal Rin Mafi Yojana
-
Punjab Ghar Ghar Rozgar Yojana
-
Punjab Anaaj Kharid Portal
Table of Contents
Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana
मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में 10 दिसंबर को एक योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है और पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।
सरकार तुम्हारे घर तक जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग, पेंशन के प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न सेवाएं पहुंचाएगी। इस योजना के तहत, हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड और स्टांप पेपर जैसी सुविधाएं शामिल नहीं होंगी। पंजाब सरकार द्वारा इस कदम से लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि 43 सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घर पर ही मिलेंगी।
Key Highlights Of Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana
योजना का नाम | Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana 🏠 |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह द्वारा 🚀 |
योजना का शुभारंभ | 10 दिसंबर 🎉 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक 👨👩👧👦 |
उद्देश्य | लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना 🚪📲 |
लाभ | 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी 🏛️ |
राज्य | पंजाब 🌾 |
हेल्पलाइन नंबर | 1076 ☎️ |
Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab का उद्देश्य
सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 10 दिसंबर को किया गया।
Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के माध्यम से घर बैठे ही पंजाब की जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक जन्म,मृत्यू, विवाह, आय,जाति, निवास, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पेंशन के प्रमाण पत्र, बिजली बिल और भूमि सीमांकन सहित विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पंजाब की जनता को सरकार तुहाडे द्वार योजना के माध्यम से 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा।
पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 4000 डोर स्टेप ऑपरेटर की भर्ती की गई है।