Advertisements

पंजाब सरकार तुहाडे द्वार: 1076 डायल करें, फर्द, पेंशन समेत 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे मिलेंगी!

By Ravi Bhushan Ray

UPDATED ON:

Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana :-  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग अपने घरों से ही सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत लोग जन्म, मृत्यु, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाण पत्र सहित कई सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगर आप पंजाब के नागरिक हैं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस योजना के तहत आपको कितनी सेवाएं मिलेंगी, इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। इसलिए इसे अंत तक पढ़ें। भगवत मान सरकार तुहाडे द्वार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए यह आर्टिकल पढ़ें।

Advertisements

Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में 10 दिसंबर को एक योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 4000 ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है और पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगी।

सरकार तुम्हारे घर तक जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पिछड़ा वर्ग, पेंशन के प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न सेवाएं पहुंचाएगी। इस योजना के तहत, हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड और स्टांप पेपर जैसी सुविधाएं शामिल नहीं होंगी। पंजाब सरकार द्वारा इस कदम से लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि 43 सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घर पर ही मिलेंगी।

Key Highlights Of Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana

योजना का नाम Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana 🏠
शुरू की गई मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह द्वारा 🚀
योजना का शुभारंभ 10 दिसंबर 🎉
लाभार्थी राज्य के नागरिक 👨‍👩‍👧‍👦
उद्देश्य लोगों को घर बैठे नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना 🚪📲
लाभ 43 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी 🏛️
राज्य पंजाब 🌾
हेल्पलाइन नंबर 1076 ☎️

Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab का उद्देश्य

जैसा हम सभी जानते हैं, सरकारी काम करवाने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है, छुट्टियां लेनी पड़ती है, खेत का काम छोड़ना पड़ता है, और कभी-कभी दलालों को भी पैसे देने पड़ते हैं। इन सभी समस्याओं को समाधान के लिए, पंजाब सरकार ने ‘द्वार योजना’ शुरू की है। इसका उद्देश्य है लोगों को उनके घरों तक नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना और भ्रष्टाचार को खत्म करना। इस योजना के माध्यम से अब लोगों को दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लगभग 43 सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घरों पर ही मिलेंगी, जिसमें राज्य सरकार की लगभग 99% सेवाएं शामिल होंगी। यह पहल बड़े पैमाने पर लोगों को लाइन में खड़ा होने और समय की बर्बादी से बचाएगी।

सरकारी दफ्तरों की हालत गंभीर

मान ने बताया कि उन्होंने सरकारी दफ्तरों की स्थिति देखी है। तीन दिन पहले, मैंने अचानक सांझ केंद्र जाकर लोगों से मिला और वहां पता चला कि लोग कितने परेशान हैं। पहले काम इसलिए नहीं होते थे क्योंकि लोग चोर और भले लोगों का फर्क नहीं कर सकते थे।

राज्य में आज से 43 सेवाएं शुरू हुई हैं और मैं उनमें से 44वीं सेवा हूँ। आज हम 80 से ऊपर सेवाएं आरम्भ करेंगे और सरकार बनने के बाद भी हम घर-घर जाएंगे।

25 सालों से गलत हाथों में था पंजाब

उन्होंने बताया कि पंजाब पिछले 25 सालों से गलत लोगों के हाथों में था। हमेशा एक नम्बर पर ही रहेंगे। सीएम ने संबोधित करते समय कहा कि मेरे साथ नहीं, मेरे साथ चलो और भाई-भतीजे, हमें वादा करो कि हम नशे और वादे को खत्म करेंगे। रोजगार के मामले में उन्होंने कहा कि हमने अब तक 40 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।

मान ने कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं का नाम न लिया और कहा कि लोग अपनों पर शक करते रहे, लेकिन कोई अन्य लूट गया। उन्होंने दावा किया कि चोरों और डाकूओं को लोगों तक पहुंचने नहीं देंगे और सभी काम ईमानदारी से होंगे। सभी पंजाबियों से अपील की कि हम सब मिलकर पंजाब में अच्छे माहौल का निर्माण करें।

सरकार तुहाडे द्वार योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • भगवंत सरकार ने 10 दिसंबर को पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देने के लिए ‘सरकार तुहाडे द्वार योजना’ की शुरुआत की है।
  • इस योजना से 43 सरकारी सेवाएं जनता के घर पर ही उपलब्ध होंगी। पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए कई काम अब आसान हो जाएंगे और वे अपने काम घर बैठे ही आराम से कर सकेंगे।
  • इसके लिए लोगों को केवल 1076 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा। यह योजना जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, मृत्यु, आवास, जाति, सीमावर्ती, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र और भू सीमांकन जैसे कई कामों की सुविधा प्रदान करेगी।
  • सभी सरकारी सेवाएं हथियार के लाइसेंस, आधार और स्टांप पेपर को छोड़कर घर पर ही मिलेंगी।
  • अब पंजाब के लोगों को काम के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। 45 सरकारी सेवाओं का लाभ लोगों को घर पर ही मिलेगा, जिसमें राज्य सरकार की लगभग 99% सेवाएं शामिल होंगी।
  • सरकार ने इस योजना के संचालन हेतु 4000 ऑपरेटर की भर्ती की है जो डोर टू डोर सेवाएं प्रदान करेंगे।
  • आवेदक अपनी सुविधा के मुताबिक अपने काम की जानकारी देकर घर पर ही सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
  • अब लोगों को अपने नियमित प्रशासनिक कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों में जाने का डर नहीं रहेगा।
  • इस योजना से भ्रष्टाचार भी कम होगा और यह पंजाब सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है जिससे पंजाब के लोगों को काफी लाभ होगा।

भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार योजना का लाभ

कैसे ले सकते हैं ?

सरकार तुहाडे द्वार योजना से पंजाब के लोग कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, इसके बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने बताया है कि आपको हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करनी होगी। उसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार अपने काम की जानकारी देकर सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। एक सरकारी प्रतिनिधि आपके घर आएगा और आपका काम करेगा। आपको संबंधित सेवा प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क और अन्य शर्तों के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में आवेदक को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस मिलेगा जिसमें जरूरी दस्तावेज और तारीख के साथ समय के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

सारांश (Summary)

तो दोस्तों आपको कैसी लगी Punjab Sarkar Tuhade Dwar Yojana के विषय में यह जानकारी तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।.

✔️ पंजाब सरकार तुहाडे द्वार योजना का शुभारंभ किसने किया?

सरकार तुहाडे द्वार योजना पंजाब का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 10 दिसंबर को किया गया।

Advertisements
✔️ Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab  क्या है?

Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab  के माध्यम से घर बैठे ही पंजाब की जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के नागरिक जन्म,मृत्यू, विवाह, आय,जाति, निवास, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पेंशन के प्रमाण पत्र, बिजली बिल और भूमि सीमांकन सहित विभिन्न प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

✔️ Sarkar Tuhade Dwar Yojana Punjab  के तहत कितने प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा?

पंजाब की जनता को सरकार तुहाडे द्वार योजना के माध्यम से 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा।

✔️ पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए कितने डोर स्टेप ऑपरेटर्स की भर्ती की गई है?

पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 4000 डोर स्टेप ऑपरेटर की भर्ती की गई है।

Advertisements

Ravi Bhaushan Ray heads Content at Sarkariyojnaa.com. He has 2 years of experience in creating content for academic and professional audiences. He has led editorial teams in Online Media, Academic Books & Journals Publishing, Test Prep, Study Abroad and eLearning. He has postgraduate degrees in Social Sciences and Management and…

Leave a Comment

Join Our Telegram Channel