Senior Citizen Saving Scheme : – भारत सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बुजुर्गों के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम को बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छी बचत योजना माना जाता है। इसमें सरकार बुजुर्गों को सबसे ज्यादा ब्याज देती है और सबसे ज्यादा टैक्स छूट भी दी जाती है। (scss scheme) senior citizen saving yojana को सरकारी योजना होने के कारण, नागरिकों को पैसा डूबने का खतरा भी नहीं रहता है। हिंदी में इस योजना को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भी कहा जाता है। 1 फरवरी 2023 को पेश किए गए केंद्रीय बजट में सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में जमा की अधिकतम सीमा राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया है।
- Post Office Senior Citizen Saving Scheme 2023
- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 1000 से लेकर 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते है
- जमा राशि पर मिलेगी सालाना 8% ब्याज
- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने के लाभ
- उन बैंकों के नाम जहां Senior Citizen Saving Scheme के तहत खाता खोल सकते हैं।
- Senior Citizen Saving Scheme के लिए पात्रता
- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Senior Citizen Saving Scheme के तहत खाता खोलने की प्रक्रिया
- सारांश (Summary)
- FAQ Questions Senior Citizen Saving Scheme
बैंक और NBFCs वरिष्ठ नागरिकों को 2.50-9.50% की वार्षिक ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करते हैं, जिनकी अवधि 7 से 10 साल होती है। कई बैंक इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य दरों के अलावा 0.50% का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करते हैं।
किसी भी व्यक्ति, जो कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र का हो, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश कर सकता है। यहां तक कि 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत्त व्यक्ति भी इस योजना का विकल्प चुन सकते हैं, परन्तु उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने के एक महीने के भीतर निवेश करना होगा।
भारत में वरिष्ठ नागरिक एफडी 2023। वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा (एफडी) 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को विशेष ब्याज दरों के साथ सावधि जमा योजनाएं हैं। भारत में वरिष्ठ नागरिक एफडी पर ब्याज दर 3.00% से 8.50% तक है। एक वर्ष से कम से लेकर पांच वर्ष से अधिक तक की अवधि के लिए।


