Advertisements

Suhani Bhatnagar Passed Away दंगल फिल्म की ‘छोटी बबीता’ सुहानी भटनागर का निधन, कैसे हुई मौत, जाने कारण?

By Amar Kumar

UPDATED ON:

Short Info – चर्चित दंगल फिल्म की अभिनेत्री सुहानी भटनागर जिन्होंने बबीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाया उनका निधन महज 19 साल की उम्र में हो गया आज हम आपको Suhani Bhatnagar Passed Away के पीछे का कारण और ऐसी कौन सी बीमारी उन्हें हो गई इसकी जानकारी देंगे , तो आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें | 

Advertisements

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह दुखद घटना 17 फरवरी 2024 को घटी। सुहानी कुछ समय से बीमारी से जूझ रही थीं और AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों द्वारा भरसक प्रयास करने के बावजूद  उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सुहानी एक दुर्घटना के बाद पैर में फ्रैक्चर के चलते इलाज करवा रही थीं। इलाज के लिए ली गईं दवाओं से उनके शरीर में द्रव प्रतिधारण (fluid retention) जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।

Dangal Actress Suhani Bhatnagar Dies At 19 Due To Drug Reaction Leading To Fluid Retention; Know All About It

BHU Assistant Professor Recruitment 2024 Apply Online for 143 Positions in the at www.bhu.ac.in/rac

Suhani Bhatnagar Passed Away जानिए क्या थी सुहानी भटनागर की मौत की वजह

सुहानी भटनागर के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जानकारी के मुताबिक सुहानी फरीदाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। सुहानी ने शनिवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ दिनों पहले सुहानी के साथ एक हादसा हो गया था। उस समय ली गई दवाइयों का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ा और इसी वजह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार अजरोंडा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। वहीं उनकी मौत की खबर से उनके चाहने वालों के बीच भी शोक छा गया है।

Advertisements

Suhani Bhatnagar Passed Away के बारे में खास बातें

विवरणजानकारी
पूरा नामसुहानी भटनागर
जन्म स्थानफरीदाबाद, हरियाणा
उम्र19 वर्ष
मृत्यु की तारीख17 फरवरी, 2024
प्रसिद्ध फिल्मदंगल (2016)
दंगल में किरदारछोटी बबीता फोगाट

दंगल के जरिए मिला था सुहानी भटनागर को फेम

बबीता फोगाट का बचपन सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आमिर खान की ‘दंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुहानी को गाने और डांसिंग का बहुत शौक था। उनकी मां का नाम पूजा भटनागर है। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले वो कई विज्ञापनों के लिए काम कर चुकी हैं। ‘दंगल’ फिल्म में उनके काम को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और यहीं से वह सुर्खियों में आईं। चूंकि सुहानी ने बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़ दी है, इसलिए कहते हैं कि जिंदगी बहुत ही अनमोल है जब तक है इसे खुलकर जी को क्या पता चल हो ना हो |

Suhani Bhatnagar Passed Away सुहानी भटनागर बबीता फोगाट का बचपन

दंगल फिल्म के प्रमोशन के दौरान शेयर की थीं तस्वीरें

दंगल के प्रमोशन के दौरान भी सुहानी ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फोटो में वह डायरेक्टर नीतीश तिवारी और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “गीता बबीता जूनियर, बबीता और डायरेक्टर।

‘दंगल’ के बाद बड़े पर्दे से दूर हो गई थीं

आमिर खान की ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के अचानक निधन से उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा है। ‘दंगल’ फिल्म के बाद वो बड़े पर्दे से दूर थीं। इसके अलावा सुहानी सोशल मीडिया पर भी उतनी एक्टिव नहीं थीं।

एक्ट्रेस को कैसे हुई घातक बीमारी

Suhani Bhatnagar Passed Away रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस का कुछ दिन पहले पैर फ्रैक्चर हो गया था।  इलाज के दौरान ली जा रही दवा ने सुहानी के शरीर पर नेगेटिव असर डाला। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादा तरल पदार्थ के शरीर में जमा होने की वजह से उनका निधन हो गया।  इसी को सुहानी की असामयिक मृत्यु का कारण बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार (16 फरवरी) की रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में ही किया गया।

Conclusion

Suhani Bhatnagar Passed Away : सुहानी भटनागर उभरती हुई एक युवा अदाकारा थीं। भले ही उनके अभिनय का सफर छोटा रहा, ‘दंगल’ में अपनी भूमिका के द्वारा वह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं। उनका यूं अचानक इस दुनिया से विदा हो जाना फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों के लिए ही दुखद है। सुहानी भटनागर का जाना फिल्म की दुनिया को सचेत करता है कि प्रतिभाशाली लोग भी हमारे बीच कुछ ही पलों के मेहमान हो सकते हैं तो बस आपका जीवन अनमोल है और इस अनमोल समझे इसकी इज्जत करें और जितने दिन भी जिए खुशी के साथ जिए | 

सुहानी भटनागर की मृत्यु कैसे हुई?

सुहानी भटनागर को एक दुर्घटना के बाद पैर में चोट लगी थी। उनके इलाज के लिए ली गई दवाइयों की वजह से उनके शरीर में द्रव का जमाव बढ़ने लगा। इस जटिलता ने फ्लूइड रिटेंशन यानी जल प्रतिधारण अर्थात शरीर में अत्यधिक तरल पदार्थ का जमा हो जाना जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी जिसकी वजह से दुर्भाग्य से उनका निधन हो गया।

फ्लूइड रिटेंशन यानी जल प्रतिधारण क्या होता है?

जब शरीर में अतिरिक्त पानी या तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं तो इस स्थिति को  फ्लूइड रिटेंशन या जल प्रतिधारण कहते हैं। इससे सूजन, फुलाव, अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फ्लूइड रिटेंशन का उपचार कैसे किया जाता है?

फ्लूइड रिटेंशन का उपचार इसके कारण पर निर्भर करता है। आमतौर पर, हल्के रिटेंशन में नमक के सेवन को कम करना, नियमित व्यायाम, और कुछ मामलों में दवाओं की मदद से अतिरिक्त द्रव को निकालने पर ध्यान दिया जाता है। गंभीर मामलों में अस्पताल में निगरानी के साथ विशिष्ट चिकित्सा हस्तक्षेप ज़रूरी हो सकता है।

सुहानी भटनागर ने और किन फिल्मों या प्रोजेक्ट्स में काम किया था?

 सुहानी भटनागर का फिल्मी सफर मुख्य रूप से आमिर खान अभिनीत “दंगल” तक ही सीमित था। वह छोटी बबीता फोगाट की उनकी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने बहुत सारे ऐड किए थे | 

Advertisements

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

Leave a Comment

Join Our Telegram Channel