New Aadhaar Update Rule July 2025: तो दोस्तों, अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना है और आपने इसे कभी अपडेट नहीं किया, तो ये खबर आपके लिए है! UIDAI ने एक नया नियम लाया है, जिसके तहत आप अपने आधार के दस्तावेज़ मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। लेकिन ये मुफ्त सेवा जल्द खत्म होने वाली है, शायद 30 सितंबर 2025 को । चलिए, इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि ये नया नियम क्या है, इसे अपडेट करना क्यों जरूरी है, और आप इसे आसानी से ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं। यदि आप आधार कार्ड धारक हैं या आपके घर में कोई आधार कार्ड धारक है तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पड़े हैं ताकि आप हर जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सके |

New Aadhaar Update Rule July 2025 Highlights
| खास बातें | डिटेल्स |
| योजना का नाम | Aadhaar Free Document Update Service |
| किसने शुरू की | UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) |
| कौन हैं लाभार्थी | जिनका आधार 10 साल से ज्यादा पुराना है |
| उद्देश्य | आधार डेटाबेस को सटीक और सुरक्षित रखना |
| मुफ्त अपडेट की तारीख | संभावित अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2025 |
| अंतिम तारीख के बाद शुल्क | ₹50 (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://myaadhaar.uidai.gov.in/ |
आधार अपडेट का नया नियम क्या है?
UIDAI ने कहा है कि जिन लोगों का आधार कार्ड पुराना हो चुका है, उन्हें अपने पहचान के दस्तावेज़ (Proof of Identity – POI) और पते के दस्तावेज़ (Proof of Address – POA) को अपडेट करना होगा। अभी तक myAadhaar पोर्टल पर ये अपडेट मुफ्त में हो रहा था, लेकिन अब खबर है कि ये मुफ्त सेवा जल्द खत्म हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 के बाद ऑनलाइन अपडेट करने के लिए भी ₹50 का शुल्क लग सकता है। अभी तो सिर्फ आधार सेंटर या CSC पर अपडेट करने में ₹50 लगते हैं, लेकिन जल्द ही ऑनलाइन अपडेट भी फ्री नहीं रहेगा। तो दोस्तों, अगर आपने अभी तक अपडेट नहीं किया, तो फटाफट कर लीजिए!
आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करना क्यों जरूरी है?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर आधार अपडेट करना इतना जरूरी क्यों है? चलिए, मैं आपको कुछ पॉइंट्स बताता हूँ:
- सरकारी योजनाओं का फायदा: PM Kisan, पेंशन, या स्कॉलरशिप जैसी योजनाओं के लिए अपडेटेड आधार ज़रूरी है। अगर आधार पुराना हुआ, तो आपका आवेदन अटक सकता है।
- बैंक KYC में आसानी: बैंक खाता खोलना हो, लोन लेना हो, या कोई और वित्तीय काम, अपडेटेड आधार से KYC में कोई दिक्कत नहीं आती।
- सिम कार्ड और दूसरी सेवाएँ: नया सिम लेना हो या कोई और सर्विस, इसके लिए भी अपडेटेड आधार चाहिए।
- धोखाधड़ी से बचाव: अगर आपके आधार की डिटेल्स पुरानी हैं, तो गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है। अपडेट करने से ये रिस्क कम हो जाता है।
How To Update Aadhaar Card Document Online Free Of Cost?
चलिए, अब मैं आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताता हूँ कि आप घर बैठे अपने आधार के दस्तावेज़ कैसे अपडेट कर सकते हैं। ये बहुत आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप से myAadhaar पोर्टल पर जाएँ। लिंक है: https://myaadhaar.uidai.gov.in/.
- लॉगिन करें: ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें।
- डॉक्यूमेंट अपडेट चुनें: लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर आपको ‘Document Update’ का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। यहाँ आपको मुफ्त सेवा की अंतिम तारीख भी दिख सकती है।
- विवरण चेक करें: अगले पेज पर आपका नाम, लिंग, जन्मतिथि, और पता दिखेगा। चेक करें कि सब सही है, फिर “I verify that the above details are correct” पर क्लिक करें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें:
- पहचान का प्रमाण (POI): ड्रॉप-डाउन लिस्ट से कोई एक दस्तावेज़ चुनें, जैसे PAN कार्ड, वोटर ID, या पासपोर्ट। इसकी स्कैन कॉपी (2 MB से कम, PDF/JPEG/PNG में) अपलोड करें।
- पते का प्रमाण (POA): ड्रॉप-डाउन लिस्ट से कोई एक दस्तावेज़ चुनें, जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड, या बैंक पासबुक। इसकी स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- सबमिट करें: दोनों दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद ‘Submit’ बटन दबाएँ। आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) मिलेगा। इसे संभालकर रखें, ताकि बाद में स्टेटस चेक कर सकें।
बस, इतना ही! 7 से 14 दिन में आपका अपडेट प्रोसेस हो जाएगा।
जरूरी दस्तावेज़ों की सूची
आपको अपडेट के लिए ये दस्तावेज़ चाहिए होंगे:
पहचान का प्रमाण (POI):
- PAN Card / e-PAN Card
- Voter ID Card / e-Voter ID
- Driving License
- Passport
- Kisan Photograph Passbook
पते का प्रमाण (POA):
- बैंक पासबुक या पोस्ट ऑफिस स्टेटमेंट (पिछले 3 महीने से पुराना नहीं)
- बिजली बिल (पिछले 3 महीने से पुराना नहीं)
- पानी का बिल (पिछले 3 महीने से पुराना नहीं)
- राशन कार्ड
- वोटर ID कार्ड
सारांश
तो दोस्तों, कुल मिलाकर इस आर्टिकल में हमने जाना कि UIDAI का नया नियम क्या है, आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है, और इसे फ्री में ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं। ये मुफ्त सेवा शायद 30 सितंबर 2025 तक खत्म हो जाए, तो जल्दी से अपने दस्तावेज़ अपडेट कर लें। ये प्रक्रिया आसान, सुरक्षित, और अभी पूरी तरह फ्री है। देर न करें, आज ही अपडेट करें और किसी भी परेशानी से बचें! साथ ही हमारे इस आर्टिकल को अपने सभी आधार कार्ड धारक के पास शेयर कर दे ताकि वह भी समय रहते अपना अपडेट करवा सके |
- 2003 Voter List PDF Mobile से कैसे निकालें? SIR 2026 Form Live Download!
- Balancing Nature and City Life: A Guide to Apartments on Kanakapura Road
- 8th Pay Commission Salary Calculator 2026: Fitment Factor & Pay Matrix
- KCET 2026 Final Seat Allotment Results OUT; Check KCET Allotment 2026
- TNPDS Smart Ration Card 2026, Apply Online, Application Status, Correction
FAQ Related To New Aadhaar Update Rule July 2025
अभी UIDAI ने कोई पक्की तारीख नहीं बताई, लेकिन ये सेवा शायद 30 सितंबर 2025 तक खत्म हो सकती है।
आपको सरकारी या गैर-सरकारी सेवाओं में दिक्कत हो सकती है। साथ ही, ऑनलाइन अपडेट के लिए भी ₹50 देने पड़ सकते हैं।
नहीं, ये सर्विस सिर्फ पहचान और पते के दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए है। नाम या जन्मतिथि बदलने के लिए अलग प्रक्रिया है।
डेडलाइन के बाद myAadhaar पोर्टल पर भी अपडेट के लिए ₹50 शुल्क लग सकता है।
myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें या https://myaadhaar.uidai.gov.in/check-enrolment-update-status पर अपने SRN नंबर से स्टेटस चेक करें।