झारखंड सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम है Kisan Samridhi Yojana 2025 । इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप सेट प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी सिंचाई की समस्या दूर होगी और खेती की उत्पादकता बढ़ेगी। यह योजना झारखंड के 24 जिलों में लागू की गई है और इसमें किसानों को 90% अनुदान दिया जाएगा। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी शामिल है। तो आप इस आर्टिकल को अंत तक और ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि आपसे किसी भी प्रकार की जानकारी मिस ना हो
- Solar Panel Subsidy Scheme Apply, ऑनलाइन, Instant Apply?
- How to Install the Solar Panel on Subsidy in India?
- Mukhyamantri Solar Pump Yojana : ऑनलाइन आवेदन करे
- Pay 10 Percent And Get a Subsidy of 90%: Solar Panel By the Government
किसान समृद्धि योजना 2025 के लाभ
मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के तो बहुत सारे लाभ हैं लेकिन इनमें कुछ महत्वपूर्ण लाभ है जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं :-

किसानों को क्या मिलेगा?
इस योजना के तहत किसानों को दो प्रकार के सोलर पंप सेट उपलब्ध कराए जाएंगे:
- 5 एचपी का सोलर पंप सेट: यह पंप सेट उद सिंचाई इकाई के लिए उपयोगी है।
- 2 एचपी का सोलर पंप सेट: यह पंप सेट सतही सिंचाई इकाई के लिए उपयोगी है।
किसानों को इन पंप सेटों पर 90% अनुदान मिलेगा, जबकि शेष 10% राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी। यह योजना उन किसानों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जिनके पास सिंचाई के लिए पर्याप्त जल स्रोत नहीं हैं।
योजना के लिए पात्रता क्या है?
- व्यक्तिगत किसान: कोई भी किसान जो पीएम किसान योजना का लाभार्थी है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- कृषक समूह: स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, एफपीसी, और कोऑपरेटिव समूह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आयु सीमा: आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
किसान समृद्धि योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
Kisan Samridhi Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची हमने नीचे तालिका में दी है इसे आप ध्यानपूर्वक देखें और सभी दस्तावेज आवेदन करने से पहले अपने पास सुनिश्चित कर लें ताकि आप आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करें
जरूरी कागजात
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
क्रमांक | दस्तावेज का नाम | विवरण |
1 | राशन कार्ड की फोटोकॉपी | आवेदक का राशन कार्ड |
2 | जमीन का रसीद | जमीन का स्वामित्व प्रमाण |
3 | आधार कार्ड | आवेदक का आधार कार्ड |
4 | वंशावली या शपथ पत्र | वंशावली का प्रमाण पत्र |
5 | पीएम किसान पंजीकृत प्रमाण पत्र | पीएम किसान योजना का लाभार्थी होने का प्रमाण |
6 | जल स्रोत का प्रमाण पत्र | ग्राम सभा द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र |
7 | पासपोर्ट साइज फोटो | आवेदक का फोटो |
8 | मोबाइल नंबर | आवेदक का संपर्क नंबर |
9 | जमीन का खाता नंबर | जमीन का विवरण |
10 | फसल का विवरण | उगाई जाने वाली फसलों की जानकारी |
आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन?
Kisan Samridhi Yojana 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं हम आपको नीचे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रक्रिया विस्तार से समझ रहे हैं
kisan samridhi yojana 2025 online apply Process Step By Step
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले किसान समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें, जैसे आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव, और जमीन का विवरण।
- दस्तावेज अपलोड करें: सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें।
- सबमिट करें: फॉर्म को जांचने के बाद सबमिट करें और पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें।
- स्लिप प्रिंट करें: आवेदन सफल होने के बाद जनरेट हुई स्लिप को प्रिंट कर लें।
सीएससी केंद्र के माध्यम से आवेदन
यदि आप ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, तो आप नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। सीएससी केंद्र के कर्मचारी आपको पूरी प्रक्रिया में मदद करेंगे।
किसान समृद्धि योजना 2025 की मुख्य विशेषताएं
योजना के फायदे
- किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप सेट मिलेंगे।
- 90% अनुदान के साथ किसानों की आर्थिक बोझ कम होगा।
- योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- पर्यावरण के अनुकूल सोलर ऊर्जा का उपयोग।
योजना का उद्देश्य
- किसानों को आत्मनिर्भर बनाना।
- सिंचाई की समस्या को दूर करना।
- कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना।
- झारखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना।
निष्कर्ष
किसान समृद्धि योजना 2025 झारखंड सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जो किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी। यदि आप इस योजना के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं। और यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने सभी किसान मित्रों तक शेयर जरूर कर दे ताकि उन्हें भी इसी प्रकार की योजना का लाभ मिल सके |
- Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2025: जिलेवार ऋण माफी सूची देखे
- Apply for Jharkhand Guruji Credit Card Scheme 2025: झारखण्ड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना
- Jharkhand Land Records Online BhuNaksha @ Jharbhoomi.nic.in
- Kisan Samridhi Yojana 2025: 90% सब्सिडी पर मिलेगा सोलर पंप यहां भर दे फॉर्म?
- मैया सम्मान योजना की छठी किस्त: खुशखबरी, भुगतान की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी (Maiya Samman Yojana 6 kist kab aayega)
FAQ Related To Kisan Samridhi Yojana 2025
आवेदन ऑनलाइन या सीएससी केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
हां, इस योजना का लाभ केवल पीएम किसान योजना के लाभार्थी ही उठा सकते हैं।
इस योजना में किसानों को 90% अनुदान मिलेगा, जबकि शेष 10% राशि किसान को स्वयं वहन करनी होगी।