Haryana Scholarship Form 2024 – हरियाणा सरकार के माध्यम से छात्रों को शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजना संचालित की गई है। इस योजनाओं का लाभ छात्रों को उनकी श्रेणी एवं उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रदान की जाता है। आरक्षित वर्ग से संबंधित स्टूडेंट के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गई है। साथी मेधावी विद्यार्थियों के लिए भी कई योजनाएं शुरू की गई है।
छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा विभिन्न तरह के स्कॉलरशिप स्कीम का संचालन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृति योजना हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गयी है। ताकि की निम्न आय श्रेणी में आने वाले विद्यार्थी अपनी पढाई को जारी रख सके। Haryana Scholarship प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को योजना हेतु लागू की गयी शर्तों का पालन करते हुए Application Form भरना होगा।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से हरियाणा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म, पात्रता, स्टेटस, अंतिम तिथि से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः छात्रवृति योजनाओं से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
-
NEET PG 2024: Application Form (OUT)
-
How can check my gas subsidy
-
e shram card benefits Portal Registration
-
Bijli Bill Mafi Yojana
हरियाणा छा क्या है ?
हरियाणा सरकार द्वारा योग्य छात्रों के लिए अलग-अलग सहायक विभागों के माध्यम से छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए छात्रवृति दी जाती है। इसके लिए अलग-अलग कक्षा के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाती है। इसमें प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, ओबीसी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी छात्रवृत्ति, बीपीएल छात्रों के लिए मासिक वजीफा, आदि छात्रवृतियां आती है। इन सभी छात्रवृतियों की सूची आर्टिकल में दी गयी है।
यदि आप छात्र हैं और अपने अभी तक हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृतियों का लाभ नहीं लिया तो आप लेख के माध्यम से Haryana Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- सरकार द्वारा कौन-कौन सी छात्रवृति का आयोजन किया जाता है। हरियाणा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं ? व छात्रवृति का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है आदि आर्टिकल में दिया गया है। हरियाणा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म, पात्रता, स्टेटस, अंतिम तिथि की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
Haryana Scholarship 2024 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हमने आपको हरियाणा स्कॉलरशिप योजना 2024 से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान की है। आप इन जानकारियों को नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है –
🔥स्कॉलरशिप | 🔥हरियाणा स्कॉलरशिप 2024 |
🔥आवेदन की अंतिम तिथि | 🔥20 जनवरी, 2024 |
🔥आवेदन शुल्क | 🔥निःशुल्क |
🔥उपलब्ध छात्रवृत्तियों की संख्या | 🔥दस (10) |
🔥प्रदाता विभागों की संख्या | 🔥पांच (5) |
🔥लाभार्थी | 🔥हरियाणा के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थी |
🔥स्कॉलरशिप राशि | 🔥स्कॉलरशिप योजना के अनुसार |
🔥आवेदन प्रक्रिया | 🔥ऑनलाइन |
🔥ऑफिशियल वेबसाइट | 🔥harchhatravratti.highereduhry.ac.in |
Haryana Scholarship 2024 का उद्देश्य
Haryana Scholarship 2024 – राज्य के रहने वाले छात्रों के लिए उचित सुविधाओं को प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह छात्रवृत्ति योजना और छात्रों के लिए बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होने वाली है जो आर्थिक तंगी के कारणों की वजह से पढ़ाई को जारी नहीं रख पाते।
और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को भी योजना के तहत लाभ होगा क्योंकि वह अपना खर्च नहीं उठा सकते जिसके वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए काफी सारी परेशानियां और कठिनाइयों को झेलना पड़ता है।
ऐसे विद्यार्थियों को हरियाणा स्कॉलरशिप योजना 2024 काफी ज्यादा रूप में मदद करेंगी। जिससे वह अच्छी शिक्षा को प्राप्त कर सकेंगे और उनके स्वास्थ्य तथा जीवन शैली में भी सुधार आएगा। हरियाणा स्कॉलरशिप योजना 2024 के तहत छात्रों पत्तियां विभिन्न प्रकार से उपलब्ध हैं अपनी जाति और चढ़ने के अनुसार चुन सकते हैं।
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृति राशि
Haryana Scholarship 2024 – हरियाणा सरकार के द्वारा स्टूडेंट्स को शिक्षा हेतु सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न तरह की स्कॉलरशिप योजनाओं हेतु वित्तीय सहायता राशि का लाभ वितरण किया जाता है। आप नीचे दी गयी जानकारी के आधार पर देख सकते है की कौन सी छात्रवृति योजना के तहत कक्षाओं के अनुसार स्टूडेंट्स को कितनी सहायता राशि वितरण की जाती है।
क्र संख्या | छात्रवृति योजना का नाम | मासिक रूप में मिलने वाली सहायता राशि | पात्रता |
1 | बीपीएल छात्रों के लिए मासिक वजीफा (कक्षा 1 से 8), हरियाणा छात्रवृति राशि |
कक्षा 1 से 5 के लड़कों के लिए – 75 प्रति माह कक्षा 1 से 5 की लड़कियों के लिए – 150 प्रति माह कक्षा 6 से 8 के लड़कों के लिए – 100 प्रति माह कक्षा 6 से 8 की लड़कियों के लिए – 200 रुपये प्रति माह |
केवल बीपीएल श्रेणी से संबंधित बालिकाएं ही जो कक्षा 1 से कक्षा 8 में अध्यनरत है वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। |
2 | शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए राजीव गांधी छात्रवृत्ति, हरियाणा छात्रवृति राशि छात्रवृति राशि |
कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक स्कूल में एक लड़की और एक लड़का – 750 रुपये कक्षा 8 से 12 तक के प्रत्येक स्कूल में एक लड़की और एक लड़के – 1000 रुपये छात्रवृति प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दी जायेगी। |
कक्षा 6 से लेकर 12 कक्षा के विद्यार्थी जो पढाई में उत्कृष्टवान है। |
3 | अनुसूचित जाति (कक्षा 1 से 8), हरियाणा के लिए नकद पुरस्कार छात्रवृत्ति राशि |
कक्षा 1 के छात्रों के लिए – 740 रुपये कक्षा 2 के छात्रों के लिए – 750 रुपये कक्षा 3 के छात्रों के लिए – 960 रुपये कक्षा 4 के छात्रों के लिए – 970 रुपये कक्षा 5 के छात्रों के लिए – 980 रुपये कक्षा 6 से 8 छात्रों के लिए- 1250 रुपये |
केवल अनुसूचित जाति से संबंधी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे आवेदन कर सकते है। |
4 | हरियाणा राज्य मेधावी प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति राशि |
मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को -5,000 रुपये प्रति वर्ष दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को – 3,000 रुपये तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2,000 रुपये |
कॉलेज की वार्षिक परीक्षा में 1st ,2nd,3rd स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी योजना हेतु आवेदन करने के पात्र है। |
5 | विज्ञान शिक्षा (POSE) छात्रवृत्ति योजना का प्रचार छात्रवृत्ति राशि |
3-वर्षीय बीएससी कोर्स करने वाले छात्रों के लिए – 4,000 रुपये 2-वर्ष के एमएससी पाठ्यक्रम के लिए – 6,000 रुपये प्रथम से तीसरे महीने के लिए प्रति माह – 4,000 रुपये चौथे और पांचवें महीने के लिए प्रति माह – 6,000 रुपये |
दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 85% से लेकर 90% हासिल करने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जायेगा। |
6 | हरियाणा राज्य मेरिट छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति राशि |
उच्चतर माध्यमिक के वर्षों के लिए – 50 रुपये 3-वर्षीय शैक्षिक पाठ्यक्रम के लिए – 100 रुपये स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए – 585 रुपये |
बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु इस योजना हेतु आवेदन कर सकते है। |
7 | अनुसूचित जाती छात्र उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति राशि |
10+2 के बाद तकनीकी, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा करने वाले छात्रों के लिए – 7000 रुपये विज्ञान स्ट्रीम में स्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए – 9000 प्रति वर्ष व्यावसायिक/ तकनीकी स्ट्रीम में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए – 11000 प्रति वर्ष वाणिज्य/ विज्ञान में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए- 12000 प्रति वर्ष तकनीकी / व्यावसायिक स्ट्रीम में पोस्टग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए – 14000 प्रति वर्ष |
तकनीकी व्यवसाय के क्षेत्र में शिक्षा हासिल करने के लिए केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थी स्कॉलरशिप राशि के लिए आवेदन कर सकते है। |
8 | बच्चों को मुफ्त किताबें और वर्दी का प्रावधान, हरियाणा छात्रवृति राशि |
छात्रों को सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के तहत कक्षा 8 तक की मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएँ प्रदान की जाएंगी। | एसएसए के तहत मुफ्त किताब एवं पोशाक हेतु आर्थिक रूप से कमजोर पात्र बच्चो को सहायता राशि |
9 | एससी छात्रों, हरियाणा के लिए समेकित वजीफा योजना छात्रवृत्ति राशि |
1,000 पुस्तकों का मासिक वजीफा – 2,000 | कॉलेज में अध्यनरत छात्राओं को कक्षा में इस योजना हेतु 60% उपस्थिति अनिवार्य है। |
10 | सभी अनुसूचित जाति के छात्रों (कक्षा 1 से 8), हरियाणा को मासिक वजीफा छात्रवृत्ति राशि |
कक्षा 1 से 5 के छात्रों के लिए – INR 100 प्रति माह (लड़कों के लिए) व INR 150 प्रति माह (लड़कियों के लिए) कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए – INR 150 प्रति माह (लड़कों के लिए) और INR 200 प्रति माह (लड़कियों के लिए) |
एसटी विद्यार्थी इस योजना हेतु आवेदन करने के पात्र है |
हरियाणा स्कॉलरशिप 2024 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
हरियाणा स्कॉलरशिप 2024 के लिए विद्यार्थियों को अंतिम तिथि निकलने से पहले आवेदन करना होगा। स्कॉलरशिप से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्नानुसार हैं।
- आवेदन की प्रारंभ तिथि:– 7 अक्टूबर 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 20 जनवरी 2024
haryana scholarship form 2024 – की पात्रता
Haryana Scholarship Form 2024 – आवेदकों को हरियाणा छात्रवृत्ति का आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। इस पात्रता को पूरा करने पर ही आवेदक आवेदन फॉर्म भर सकते है। हरियाणा स्कॉलरशिप योजना 2024 की पात्रता निम्न प्रकार है –
- आवेदक के पास (पीपीपी)/परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
- आवेदक के पास हरियाणा का डोमिसाइल यानी मूल निवासी होने का प्रमाण होना चाहिए।
- जो छात्र हरियाणा के निवासी हैं लेकिन राज्य के बाहर अध्ययन कर रहे हैं वे भी आवेदन के पात्र हैं।
Haryana Scholarship के लिए दस्तावेज | Haryana Scholarship Form 2024
हरियाणा छात्रवृति के लिए छात्रों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने अनिवार्य है। जिसके माध्यम से छात्र स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं। उन सभी दस्तावेजों को नीचे सूची में दिया गया है।
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक विवरण
- पता
- आय प्रमाण पत्र
- सीएपी प्रवेश आवंटन पत्र
- आवेदक के हस्ताक्षर
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फीस रसीद
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र
हरियाणा छात्रवृत्ति – स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया
Haryana Scholarship Form 2024 – हरियाणा छात्रवृति योजनाओं (हरियाणा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म) के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
- हरियाणा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज में students’ registration के विकल्प में क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करने हेतु दी गयी जानकारी को दर्ज करें।
- पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पुरनी होने के बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपनी योग्यता के अनुसार पोर्टल में उपलब्ध स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते है।
हरियाणा छात्रवृति योजना स्टेटस ऐसे चेक करें
Haryana Scholarship का स्टेटस उम्मीदवार हरियाणा सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं। लेख में नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर के आप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- हरियाणा छात्रवृत्ति स्टेटस चेक करने के लिए पहले हरियाणा सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- खुले हुए होम पेज पर स्टेटस चेक करने का ऑप्शन दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
- फिर स्क्रीन पर खुले हुए फॉर्म में मांगी गयी जानकारियां दर्ज करें।
- पूछी गयी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब हरियाणा छात्रवृत्ति स्टेटस आपकी स्क्रीन पर खुल जाता है।
Haryana Scholarship 2024 – छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को सबसे पहले छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- सभी आवेदकों के लिए अधिकारियों द्वारा चयनित छात्रों की सूची बनाई जायेगी।
- उस सूची को सरकार के लिए भेज दिया जाएगा।
- फिर सूची में जिन छात्रों के नाम हैं उन में से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची बनाई जायेगी।
- अंतिम सूची बनाने के लिए छात्रों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- अंत में बनी अंतिम सूची में उपस्थित छात्रों को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जायेगी।
सारांश (Summary)
हरियाणा छात्रवृति सम्बन्धित सभी जानकारी आर्टिकल में दे दी गयी है यदि आपको कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप इन हेल्पलाइन नंबर 18001802128, 0172-5059102 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी।
Haryana Scholarship (FAQs)?
जो छात्र हरियाणा के मूल निवासी हैं और अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग के हैं, वे हरियाणा स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रों को 20 जनवरी 2023 से पहले हरियाणा स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन करना होगा।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा प्रतिभाशाली लेकिन वंचित छात्रों की सहायता के लिए विकसित किया गया है, जो डिग्री, स्नातकोत्तर डिग्री और डॉक्टरेट डिग्री के लिए विश्वविद्यालय सामान्य कोर्स में नामांकित हैं। चयनित छात्रों को विभिन्न पुरस्कार मिलेंगे।
हरियाणा के विद्यार्थी हर-छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न 10 स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।