Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023, सैलरी स्लिप छत्तीसगढ़ , Ekosh Online Pay Slip, ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल से सैलरी स्लिप निकले|
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य सरकारी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम E- Kosh Online पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अपने वेतन, भत्ते और अन्य अलाउंस के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल को संचालनालय कोष लेखा और पेंशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी आसानी से अपनी CG Employee Salary Slip को देख और डाउनलोड कर सकता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी है और अपनी सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी घर बैठे प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Table of Contents
Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023
ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल – छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी e-Kosh Online पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप को देख सकते हैं। आवश्यकता होने पर चाहे तो Chhattisgarh Employee Salary Slip को डाउनलोड भी कर सकते हैं। राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिससे उन्हें अपनी वेतन पर्ची से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर कर्मचारी को अपनी सैलरी स्लिप देखने के लिए पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि कर्मचारियों को विभाग द्वारा ही लॉगिन/यूजर आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाता है। उसी यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज कर छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप 2023 Key Highlights
🔥आर्टिकल का नाम | 🔥Chhattisgarh Employee Salary Slip |
🔥पोर्टल का नाम | 🔥e-Koshonline |
🔥लाभार्थी | 🔥राज्य के सरकारी कर्मचारी |
🔥उद्देश्य | 🔥ऑनलाइन वेतन की सुविधा प्रदान करना |
🔥राज्य | 🔥छत्तीसगढ़ |
🔥श्रेणी | 🔥राज्य सरकारी योजना |
🔥साल | 🔥2023 |
🔥आवेदन प्रक्रिया | 🔥ऑनलाइन |
🔥अधिकारिक वेबसाइट | 🔥Click Here |
पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य
Ekosh Online Pay Slip – पोर्टल को शुरू करने का उदेश्य यही है की जैसा आप सभी जानते है की सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते है और इसमें कर्मचारी के सभी चीजों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है जो आसानी से कभी भी देखा जा सकता है। इससे समय की बचत हो सकेगी और कर्मचारी को अपनी वेतन पर्ची से जुडी किसी भी जानकरी के लिए यहाँ-वहाँ चक्कर भी नहीं मरने पड़ेंगे। वह खुद सरल तरीके से पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और इसका लाभ पा सकेंगे।
छत्तीसगढ़ एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप से होने वाले लाभ
- Ekosh Online Pay Slip Website के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक व वार्षिक वेतन पर्ची इस पोर्टल पर आसनी से देख सकते हैं।
- Chhattisgarh Employee Salary Slip देखने के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए अब ऑनलाइन पोर्टल ( ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल ) के माध्यम से सभी कर्मचारी कभी भी लॉगिन कर के अपनी वेतन पर्ची निकल सकते हैं।
- ऑनलाइन वेतन पर्ची देखने के लिए अब कर्मचारियों के पास इंटरनेट और मोबाइल /लैपटॉप की आवश्यकता होगी। इसके साथ वो अपने लॉगिन आईडी जोकि उनका एम्प्लोयी कोड भी होता है और पासवर्ड ( कर्मचारी की जन्मतिथि ) की मदद से वो अपनी वेतन पर्ची देख और निकाल सकते हैं।
- वेतन पर्ची के माध्यम से सभी कर्मचारी विभाग से लिए गए अपने लोन और मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटने वाले टैक्स के बारे में भी जान सकते हैं।
- कर्मचारी अपनी Employee Salary Slip से एचआरए , बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- अब सरकारी कर्मचारियों को इन सभी जानकरियों को ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने में पहले की अपेक्षा कम समय लगेगा।
- ये सभी जानकारी ऑनलाइन होने से अब सभी जानकारी डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रहेगी। और पहले की तुलना में ज्यादा लम्बे वक्त के लिए रहेगी। साथ ही अब कागज़ी कार्यवाही और रख रखाव की समस्या भी नहीं रहेगी।
e-Koshonline पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं
Ekosh Online Pay Slip पोर्टल पर कुछ इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध की गई है जो कि निम्न प्रकार है।
- ई-बिल
- ई-चालान
- कार्मिक सम्पदा (ई-कर्मचारी)
- ई-पेरोल
- ई-बजट
- पेंशन
- एम्प्लोयी कार्नर
- मिनिस्टर पे-रोल
- कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम
- ई-रिफंड
- ई-लोकसेवा
- फण्ड ड्रावल सिस्टम
- वेंडर पैमेंट सिस्टम
- ऑनलाइन GPF फाइनल
- BCO रेकन्सीलेशन बिंद AG
- ट्रेज़री लॉगिन
छत्तीसगढ़ एम्प्लाइज सैलरी स्लिप 2023 ऐसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आवेदक को छत्तीसगढ़ की e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको एम्प्लोयी कार्नर के सेक्शन में जाना है।
- यहाँ आप यूजर ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड को भर दें
- जिसके बाद आप लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा।
- यहाँ आप पे-स्लिप/सैलरी स्लिप पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपको जिस महीने की सैलरी स्लिप देखनी होगी उसे सेल्क्ट कर लें।
- क्लिक करते ही सैलरी स्लिप से जुडी सभी जानकारियों को आप स्क्रीन पर देख सकते है।
- और आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूलने पर रिकवर करने की प्रक्रिया
- पासवर्ड रिसेट करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ e-Kosh Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Employee Corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको पासवर्ड पता नहीं होने की स्थिति में यहां क्लिक करें – Click Here का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर Employee Code दर्ज करना होगा।
- एम्पलॉयी कोड दर्ज करते ही आपका नाम निर्धारित स्थान पर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आप का पासवर्ड, कर्मचारी कोड और जन्म दिनांक आदि दिखाई देगा।
- इस प्रकार आप आसानी से अपना पासवर्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैं।
सारांश (Summary)
हमने अपने आर्टिकल में ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल से सबंधित सभी जानकरियों को हिंदी भाषा में विस्तार से बता दिया है। हम आशा करते ही कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी और आपके लिए यह उपयोगी साबित होगी। अगर आपको योजना से सम्बंधित और अधिक जानकारी जाननी होगी या किसी प्रकार का प्रश्न पूछना होगा तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Sarkariyojnaa.Com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted By Amar Gupta
🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow Me For Latest Information🔥 |
|
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel Techgupta | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
Chhattisgarh Employee Salary Slip 2023 (FAQs)?
Chhattisgarh Employee Salary Slip छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची होती है। अब सभी सरकारी कर्मचारियों की वेतन पर्ची / सैलरी स्लिप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से देखी जा सकती है।
एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप में आप कर्मचारी विभाग से लिए गए अपने लोन और मेडिकल क्लेम के अलावा आयकर व अन्य कटने वाले टैक्स के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अतिरिक्त कर्मचारी अपनी Employee Salary Slip से एचआरए , बोनस व अन्य भत्ते के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Employee Salary Slip को देखने के लिए आप को अपना यूजर नाम, जो कि आपका एम्प्लोयी कोड भी होता है और उसका पासवर्ड यानी की आप का जन्म दिनांक। आप को इन दोनों की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी सहायता से आप आसानी से लॉगिन कर सकते हो।
एम्प्लॉयी सैलरी स्लिप देखने के लिए आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। और वहाँ अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं। हमने सरल शब्दों में पूरी प्रक्रिया को बताया है।
पासवर्ड भूलने की स्थिति में आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। उसके बाद आप एम्प्लोयी कार्नर पर क्लिक करें। उसके बाद आप अगले पेज पर पासवर्ड भूलने पर क्लिक करने हेतु दिए गए लिंक पर जाएँ और क्लिक कर दें। उसके बाद आप को अपना एम्प्लोयी कोड डालना है। और “get password ” पर क्लिक करना है। इसके बाद आप के सामने पासवर्ड आ जाएगा।
आप की सुविधा के लिए हम यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक करें।