Atma Nirbhar Bharat Abhiyan 3.0 Yojana (आत्मनिर्भर भारत अभियान) – कोविड-19 महामारी के चलते भारत में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई थी यही कारण था कि देश की आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और अब बहुत से ऐसे रोजगार भी है जहां काम करने वाले श्रमिकों की संख्या में कमी आ चुकी है। काम ना होने के कारण यहां काम करने के लिए उपलब्ध श्रमिकों की कमी के कारण यह आर्थिक संकट बड़ा है। सरकार ने इस आर्थिक संकट से देश के युवाओं को निकालने के लिए Atma Nirbhar Bharat Abhiyan की शुरुआत की है। अब तक आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0, 2.0 हो चुका है। पहले आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 शुरू किया गया था जिसकी सफलता के बाद सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 शुरू किया और अब इसकी सफलता के बाद सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 लांच कर चुकी है। आज यहां हमारे इस लेख के माध्यम से आप भारत सरकार द्वारा चलाए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0, 2.0 तथा 3.0 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Table of Contents
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan 3.0
आत्मनिर्भर भारत अभियान देश को Corona संकट से हुए नुकसान से बाहर निकालने के लिए आरंभ किया गया था। अब तक आत्मनिर्भर भारत की 2 फेस लॉन्च हो चुकी है। अब सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की तीसरी फेस लांच की गई है। जिसको आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के नाम से जाना जाएगा। तीसरी फेस के अंतर्गत 12 नई योजनाएं आरंभ की गई है। जिसके माध्यम से देश की इकोनॉमी आगे बढ़ेगी। Atma Nirbhar Abhiyan 3.0 के अंतर्गत नौकरी से लेकर व्यवसाय तक सभी क्षेत्रों को कवर किया गया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित योजनाएं लांच की गई है।
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan 3.0 Highlights
🔥योजना नाम | 🔥आत्मनिर्भर भारत अभियान |
🔥के द्वारा | 🔥प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी |
🔥राहत पैकेज राशि | 🔥20 लाख करोड़ रुपये |
🔥उद्देश्य | 🔥कोविड के चलते देश की इकॉनमी में सुधार करना |
🔥लाभ लेने वाले | 🔥देश के नागरिक |
🔥श्रेणी | 🔥केंद्र सरकारी योजना |
🔥आधिकारिक वेबसाइट | 🔥Click Here |
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के बजट में हुई खास घोषणाएं
Atma Nirbhar Bharat 3.0: हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आम बजट की घोषणा की गई है। इस बजट में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर कुछ खास बातें बताई गई है। वित्त मंत्री जी के द्वारा यह घोषणा की गई है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान पिछले वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अर्थव्यवस्था को बल प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था। Atma Nirbhar Abhiyan के अंतर्गत सरकार एवं रिजर्व बैंक के द्वारा 27.1 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। यह राशि देश की जीडीपी की 13% है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा यह भी बताया गया है कि पिछले वर्ष आत्मनिर्भर भारत अभियान के 3 पैकेज लांच किए गए थे जो अपने आप में ही 5 मिनी बजट के बराबर थे।
- Atma Nirbhar 3.0 के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, किसानों की आय को दोगुना करना, सुशासन, युवाओं के लिए अफसर, महिला सशक्तिकरण और अन्य विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
- का आम बजट स्वास्थ्य, भौतिक और वित्तीय पूंजी और बुनियादी ढांचा, आकांक्षातमक भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी को फिर से विकसित करना, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास तथा शासन में अधिकतमकरण पर आधारित है।
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan 3.0 पूंजीगत व्यय
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं इस साल टैक्स रिवेन्यू ठीक तरीके से नहीं आने के कारण सभी राज्यों को कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूंजीगत व्यय को बधवा देने का फैसला किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत वित्त मंत्रालय द्वारा 9879 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय प्रदान करने की 27 राज्यों के अनुमति दे दी गई है। इस योजना का लाभ तमिलनाडु को छोड़कर देश के सभी राज्य उठा रहे हैं। इस योजना को सभी राज्य सरकारों से एक अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 4939.8 करोड़ रुपए सभी राज्यों को पहली इंस्टॉलमेंट के अंतर्गत प्रदान कर दिए गए हैं। इसी के साथ कई सारे कैपिटल एक्सपेंडिचर प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी गई है। जोकि हेल्थ, रूरल डेवलपमेंट, वाटर सप्लाई, इरिगेशन, ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन एंड अर्बन डेवलपमेंट के छेत्र में है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के भाग
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तीन भाग हैं।
- पहले भाग में उत्तर पूर्वी क्षेत्र शामिल है। जिसके लिए 200 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया हैं। जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए असम को 450 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- दूसरे भाग में वे सभी राज्य आते हैं जो पहले भाग में नहीं आते। सरकार द्वारा दूसरे भाग के लिए 7500 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया हैं।
- इस योजना के तीसरे भाग के तहत 2000 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया हैं। इस तीसरे भाग की राशि केवल उन राज्यों को प्रदान की जाएगी जो सरकार द्वारा बताए गए चार में से कम से कम तीन सुधारों को लागू करते हैं। ये चार सुधार हैं; वन नेशन वन राशन कार्ड, इज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म, अर्बन लोकल बॉडीज / यूटिलिटी रिफॉर्म और पावर सेक्टर रिफॉर्म।
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 को शुरू करने का उद्देश्य
योजना का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को आत्मिर्भर बनाना है। जिससे देश का हर एक नागरिक मुश्किल घडी में एक दूसरे को और अपने परिबार को संभाल सके। जैसा की आप सभी जानते है कि कोरोना महामारी के कारण देश के मजदूर, छोटे व्यापारियों, किसानों, श्रमिकों व अन्य लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत बुरा असर हुआ लेकिन सरकार द्वारा शुरू आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के सभी बुनियादी ढांचों को मजबूत करना, देश के किसानो की आय को दुगना करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, इसके साथ ही अन्य सभी विकास हेतु बढ़ावा दिया जायेगा। योजना के तहत सभी लोगों को आर्थिक सहायता दी जाएगी और प्राइवेट सेक्टर में भी मदद की जाएगी।
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan के 5 स्तंब
आत्मनिर्भर भारत अभियान निम्नलिखित 5 स्तंभों पर आधारित है।
- अर्थव्यवस्था
- अवसंरचना
- प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली
- वाइब्रेंट डेमोग्राफी
- मांग
आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 लाभ तथा विशेषताएं
- आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की है।
- यह योजना देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।
- आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 में 12 नई घोषणाएँ की गई हैं जो अर्थव्यवस्था में सुधार लाने में सहायक होंगी।
- कोरोनोवायरस महामारी के कारण आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया गया था।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों के विकास के लिए निवेश किया गया है।
अब तक घोषित प्रोत्साहन का सारांश
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज | 1,92,800 करोड़ रुपए |
आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 | 11,02,650 करोड़ रुपए |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अन्न योजना | 82,911 करोड़ रुपए |
आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 | 73,000 करोड़ रुपए |
अर्जुन निर्मल भारत अभियान 3.0 | 2,65,080 करोड़ रुपए |
RBI Measures | 12,71,200 करोड़ रुपए |
टोटल | 29,87,641 करोड़ रुपए |
आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जारी की गई योजनाएं
1, Atmanirbhar भारत अभियान 1.0 के अंतर्गत जारी योजना:
- वन नेशन वन राशन कार्ड
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना
- इसीएलजीएस 1.0 (आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना)
- इमरजेंसी वर्किंग कैपिटल फंडिंग
- स्पेशल लिक्विडिटी स्कीम फॉर NBFC/HFC
- लिक्विडिटी इंजेक्शन फॉर डिस्कम्स
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
2, आत्मनिर्भर भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत जारी योजना:
- एलटीसी कॅश बाउचर स्कीम
- फेस्टिवल एडवांस
- पार्शियल क्रेडिट गारंटी स्कीम
- एडिशनल कैपिटल एक्सपेंडिचर
3, आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के अंतर्गत जारी योजना:
- हाउसिंग फॉर ऑल (शहरी)
- बूस्ट फॉर एयरल एम्प्लॉयमेंट
- R एंड D ग्रांट फॉर कोविड सुरक्षा इंडियन वैक्सीन डेवलपमेंट
- इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल इंसेंटिव एंड डोमेस्टिक डिफेंस इक्विपमेंट
- बूस्ट फॉर प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट
- घर बनाने वालो व घर खरीदने वालो के लिए इनकम टैक्स रिलीफ
- पीएम गरीब कल्याण योजना
- बूस्ट फॉर आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग
- सपोर्ट फॉर एग्रीकल्चर
- बूस्ट फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर
- आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan स्टैटिसटिक्स
हाउसिंग फॉर ऑल (शहरी) | 18000 करोड़ |
बूस्ट फॉर रूरल एंप्लॉयमेंट | 10 हजार करोड़ |
R&D ग्रांट फॉर COVID सुरक्षा-इंडियन वैक्सीन डेवलपमेंट | 900 करोड़ |
इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल इंसेंटिव एंड डोमेस्टिक डिफेंस इक्विपमेंट | 10200 करोड़ |
बूस्ट फॉर प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट | 3000 करोड़ |
बूस्ट फॉर आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग | 1,45,980 करोड |
सपोर्ट फॉर एग्रीकल्चर | 65 हजार करोड़ |
बूस्ट फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर | 6000 करोड़ |
आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना | 6000 करोड़ |
टोटल | 2,65,080 करोड |
Atma Nirbhar Bharat Abhiyan Statices
Total activities | 191 |
Number of participants | 13,00,723 |
Ministries/Organizations | 198 |
AtmaaNirbhar Bharat Abhiyan 3.0 ऑनलाइन रजिस्टर करने की पक्रिया?
सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट को लांच कर दिया गया है। जिसके तहत नागरिक असानी से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं को रजिस्टर कर सकते है। रजिस्टर करने के लिए आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदक को सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आजायेगा।
- होम पेज पर आपको रजिस्टर के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जायेगा।
- यहाँ आपको अपना नाम, ईमेल, देश, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर आदि भरके क्रिएट न्यू अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करते ही अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। नए पेज पर आपके भरें गए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा आपको प्राप्त OTP को बॉक्स में भर लेना है।
- जिसके बाद आपका सत्यापन हो जायेगा। जिसके बाद आपके द्वारा दिए गए ईमेल ID पर आपका यूजर नेम और पासवर्ड आ जायेगा।
- जिसके बाद आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत अभियान पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
सारांश (Summary)
हमने आपको अपने आर्टिकल में आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 से संबंधित सभी जानकारियों को विस्तार पूर्वक बता दिया है। यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं या इससे संबंधित कोई भी सवाल या जानकारी आपको जानी है तो आप हमें मैसेज कर सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब देने की जरूर कोशिश करेंगे। धन्यवाद।।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Sarkariyojnaa.Com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted By Amar Gupta
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow Me For Latest Information🔥🔥 | |
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel Techgupta | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Abhiyan | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
FAQ AtmaaNirbhar Bharat Abhiyan 3.0 In Year
आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की आधिकारिक वेबसाइट aatmanirbharbharat.mygov.in है। आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी व आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते है।
जी हां, देश के श्रमिक नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, इसके साथ ही जो भी नागरिक इस योजना का लाभ पा सकते है उनकी जानकारी हमने आपको अपने आर्टिकल में ऊपर बता दी है। आप आर्टिकल को पढ़ सकते है।
योजना की शुरुवात 12 मई 2020 में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गयी। योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को आर्थिक मदद के साथ -साथ देश किआ अर्थव्यवस्था में भी सुधार करना है।
इस अभियान को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ी अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार प्रदान करना, देश में उत्पादकता को बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि लाना और अन्य चीजों का विकास करना है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना में अब तक सरकार द्वारा 3 फेस लांच कर दिए गए है। योजना के तहत 20 लाख करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें कोरोना महामारी के तहत देश के नागरिकों को आर्थिक सुविधा देने के लिए लॉच किया गया है। बता दें, सरकार द्वारा जारी आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना में फेस 1.0, फेस 2.0 और फेस 3.0 में अलग अलग योजनाओं को चलाया जा रहा है।