Railway SECR Recruitment 2025: अरे भाई लोग, सुन रहे हो? रेलवे में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए मस्त खबर आई है! साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR), जो अपना नागपुर वाला डिवीज़न है ना, वहां से Railway SECR Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन आ गया है। और पता है क्या? ये भर्ती 10वीं पास वालों के लिए है, साथ में ITI भी चाहिए होगा। तो अगर तुम भी रेलवे में जाना चाहते हो, तो ये वाला मौका शायद तुम्हारे लिए ही है।
यहाँ तुम्हें इस भर्ती की सारी जानकारी मिल जाएगी, एकदम आसान भाषा में। कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सब कुछ यहीं है। तो पूरा पढ़ना, ठीक है? और सारे link भी दे रहा हूँ तो आर्टिकल को अंत तक पढना |

- RRB NTPC 2025 Latest Updates: Notification, 11558 Posts, Exam Date, Pattern
- India Post GDS Merit List 2025 Released: Check Your Results Now!
- DSSSB Recruitment: Apply Now for 863 Non-Teaching Posts!

क्या है खास? फटाफट देख लो (Highlights)
| चीज़ | डिटेल |
| भर्ती कौन कर रहा है? | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर |
| पद का नाम क्या है? | एक्ट अप्रेंटिस (ट्रेनिंग है, पक्की नौकरी नहीं) |
| कुल कितनी जगह हैं? | 1007 पद (नागपुर डिवीज़न: 919, मोतीबाग वर्कशॉप: 88) |
| आखिरी तारीख क्या है? | 04 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
| कौन अप्लाई कर सकता है? | 10वीं पास (कम से कम 50% मार्क्स) + संबंधित ट्रेड में ITI |
| अप्लाई कैसे करना है? | सिर्फ ऑनलाइन (NAPS पोर्टल से) |
क्या है ये Railway SECR Recruitment 2025?
तो देखो, ये जो भर्ती है ना, ये एक्ट अप्रेंटिस के लिए है। मतलब, ये एक साल की ट्रेनिंग टाइप होती है। रेलवे तुम्हें काम सिखाएगा, और बदले में कुछ पैसा (स्टाइपेंड) भी देगा। ये भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत हो रही है, 2025-26 सेशन के लिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन नंबर P/NGP/SAS/2024/16 है, जो 1 अप्रैल 2025 को निकला था।
कहाँ-कहाँ है भर्ती?
जगह दो हैं, तुम्हें किसी एक के लिए अप्लाई करना होगा:
- नागपुर डिवीजन (Establishment Code: E05202702695) – यहाँ 919 जगह हैं।
- वर्कशॉप मोतीबाग, नागपुर (Establishment Code: E05202702494) – यहाँ 88 जगह हैं।
चलो आगे जानते है Railway SECR Recruitment 2025 में किस ट्रेड के लिए कितनी-कितनी जगहें खाली हैं। नीचे टेबल में सारी जानकारी दे रहा हूँ, ध्यान से देख लेना।
याद रखना, ये जगहें दो यूनिट्स के लिए हैं – नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग, नागपुर। दोनों की लिस्ट अलग-अलग है।
1. नागपुर डिवीजन (Nagpur Division) – कुल 919 पद
यहाँ देखो कौन-कौन से ट्रेड में कितनी सीटें हैं:
| ट्रेड का नाम (Trade Name) | कुल खाली जगह (Total Vacancies) |
| फिटर (Fitter) | 66 |
| कारपेंटर (Carpenter) | 20 |
| वेल्डर (Welder) | 64 |
| COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर & प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) | 170 |
| इलेक्ट्रीशियन (Electrician) | 253 |
| स्टेनोग्राफर (हिंदी) (Stenographer – Hindi) | 06 |
| स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) (Stenographer – English) | 06 |
| प्लम्बर (Plumber) | 16 |
| पेंटर (Painter) | 28 |
| वायरमैन (Wireman) | 40 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic) | 30 |
| पावर मैकेनिक (Power Mechanics) | 02 |
| मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस (Mechanic Machine Tool Maintenance) | 02 |
| डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic) | 110 |
| अपहोल्स्टरर (ट्रिमर) (Upholsterer / Trimmer) | 02 |
| बेयरर (Bearer) | 02 |
| मेसन (Mason) | 20 |
| डिजिटल फोटोग्राफर (Digital Photographer) | 02 |
| मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट मैकेनिक-कम-ऑपरेटर | 06 |
| मैकेनिक (मोटर वाहन) (Mechanic (Motor Vehicle)) | 10 |
| इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस | 08 |
| मेडिकल लैब तकनीशियन (पैथोलॉजी) | 02 |
| मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स | 06 |
| फिजियोथेरेपी तकनीशियन | 02 |
| डेंटल लेबोरेटरी तकनीशियन | 02 |
| हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट तकनीशियन | 05 |
| रेडियोग्राफी तकनीशियन | 02 |
| हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर | 02 |
| केबल जॉइंटर (Cable Jointer) | 05 |
| ड्राइवर कम मैकेनिक (Driver Cum Mechanic) | 20 |
| मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग | 10 |
| ट्रैक्टर मैकेनिक | 02 |
| मैकेनिस्ट (Machinist) | 10 |
| टर्नर (Turner) | 10 |
| कुल योग (Total) | 919 |

2. वर्कशॉप मोतीबाग, नागपुर (Workshop Motibagh, Nagpur) – कुल 88 पद
यहाँ देखो कौन-कौन से ट्रेड में कितनी सीटें हैं:
| ट्रेड का नाम (Trade Name) | कुल खाली जगह (Total Vacancies) |
| फिटर (Fitter) | 44 |
| वेल्डर (Welder) | 08 |
| कारपेंटर (Carpenter) | 07 |
| पेंटर (Painter) | 03 |
| टर्नर (Turner) | 04 |
| सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) | 04 |
| इलेक्ट्रीशियन (Electrician) | 18 |
| COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर & प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) | 13 |
| स्टेनोग्राफर (हिंदी) | 01 |
| कुल योग (Total) | 88 |

जरूरी बात: ये जो ऊपर टेबल में नंबर दिए हैं ना, ये कुल खाली जगहें हैं। इनमें SC, ST, OBC, EWS, PWD, Ex-Servicemen सबके लिए रिज़र्वेशन भी शामिल है। अगर तुमको अपनी कैटेगरी की सीट देखनी है, तो एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लेना, उसमें पूरा डिटेल में दिया हुआ है।
- Khan Sir Patna Support Image Editing Prompt
- TS DEECET Hall Ticket 2026 Download Link Active; तेलंगाना डीईईसीईटी एडमिट कार्ड | TG DEECET Admit Card Download
- Aadhaar Update Rules 2026: आधार में नाम, पता, DOB बदलना हुआ आसान, 30+ नए डाक्यूमेंट्स मान्य
- CRPF Signal Staff Admit Card 2026 Out: Download SI & ASI Hall Ticket @ rect.crpf.gov.in
- Assam Police Grade 4 Admit Card 2026 Download PST/TPT Date @ slprbassam.in (सबसे बेस्ट 🔥)