SBI Pension Seva Portal 2023 Online Registration & Login, Pension Slip Download, एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल ऑनलाइन आवेदन : भारतीय स्टेट बैंक ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए अपनी सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए SBI Pension Seva पोर्टल लॉन्च किया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उन पेंशनभोगियों के लिए एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल शुरू किया है, जिनका बैंक में पेंशन खाता है। एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पेंशनभोगियों के लिए समर्पित है और इस वेबसाइट का उपयोग करना बहुत आसान होगा जो निश्चित रूप से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आम जनता के पेंशनभोगियों को लाभान्वित करेगा। आज हम यहाँ आपको अपने इस लेख में SBI Pension Seva 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इसलिए यदि आप एसबीआई पेंशन सेवा से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
PM Gramin Awas Yojana List 2023
Kolkata FF Fatafat Result
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023
Kamdhenu Dairy Yojana Rajasthan 2023
SBI Pension Seva Portal 2023
SBI ने अपने पेंशन भोगियों को अलग से एक पोर्टल समर्पित किया है जिसका नाम एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल है। इस पोर्टल को पेंशन भोगियों को उनकी पेंशन से जुड़ी अनेक प्रकार की जानकारियां जैसे-पेंशन ट्रांजैक्शन डीटेल्स, पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स, इन्वेस्टमेंट संबंधित डिटेल एवं अन्य सेवाओं की सुविधा ऑनलाइन प्रदान के लक्ष्य से विकसित किया गया है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पेंशनर को SBI Pension Seva Portal 2023 पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा यह पोर्टल बैंक और पेंशनर के बीच समन्वय स्थापित करते हुए पारदर्शिता लाएगा। भारतीय स्टेट बैंक ने उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम सेवाएं एवं सुविधाएं प्रदान करने के लिए पेंशन प्रसंस्करण के लिए भारत सरकार की एजेंसियों (रेलवे, रक्षा, डाक, दूरसंचार एवं नागरिक) राज्य सरकार के विभागों एवं विभिन्न स्वायत्त निकायों के साथ सहयोग स्थापित किया है।
इस पोर्टल की सुविधा के शुरू हो जाने के बाद अब देश के अन्य बैंकों के पेंशनभोगी भी एसबीआई की सेवाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं। क्योंकि यह पोर्टल अपने पेंशन भोगियों को घर बैठे ही उनकी पेंशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा रहा है जिससे उन्हें बैंक के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है।
Overview of the SBI Pension Seva 2023
पोर्टल का नाम | SBI Pension Seva Portal |
विकसित किया गया | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा |
लाभार्थी | पेंशनभोगी |
उद्देश्य | पेंशन से जुड़ी अनेक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना |
साल | 2023 |
अधिकारिक पोर्टल | Click Here |
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल का उद्देश्य
भारतीय स्टेट बैंक(SBI) का एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य अपने पेंशन भोगियों को पेंशन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करना है। ताकि उन्हें अपने पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक के चक्कर काटने की आवश्यकता ना हो और वह अपने घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से अपनी पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सके। SBI Pension Seva 2023 के माध्यम से पेंशन धारकों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच समन्वय स्थापित हो रहा है । जिससे बैंक की शाखाओं को पेंशन धारकों को सेवाएं प्रदान करने में सरलता आ रही है और पेंशन धारकों को सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी हो रही है।
एसबीआई पेंशनर्स पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
यहां उन सेवाओं और लाभों पर एक नज़र डाली गयी है जो पेंशनर्स एसबीआई पेंशनर्स पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवाएं उन सभी खाधारको के लिए है जो एसबीआई से पेंशन सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं : –
- एरर गणना पत्रक डाउनलोड करें
- पैंशनशिप / फॉर्म 16 डाउनलोड करें
- पेंशन प्रोफाइल विवरण
- निवेश से संबंधित विवरण
- जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति
- लेनदेन विवरण
SBI PENSION SEVA PORTAL के क्या लाभ हैं ?
स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया (SBI) द्वारा PENSION SEVA PORTAL 2023 को लॉन्च किया गया जिसकी सहायता से पेंशन धारकों को कई तरह के लाभ मिल सकेंगे जो की नीचे दिए गए है–
- आपको एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल में पेंशन धारकों को अपने पेंशन स्लिप की पूरी जानकारी पेंशन पेइंग ब्रांच (pension Paying Branch) के ईमेल द्वारा प्राप्त हो सकेगी।
- सन्देश अलर्ट (एसएमएस अलर्ट) के माध्यम मोबाइल फ़ोन पर आपको आपके पेंशन से सम्बंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
- आप एसबीआई के किसी भी ब्रांच में जाकर अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा करा सकेंगे।
- जीवन प्रमाण की सुविधा आपको बैंक की शाखाओं से आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (scss -senior citizen savings scheme) का लाभ भी ले सकेंगे।
- इस पोर्टल से पेंशन धारको को कई सारी सुविधाएँ मिल सकेंगी।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको SBI Pension Seva 2023 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Registration के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको एक फॉर्म प्रदर्शित होगा। जिस पर आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको नया पासवर्ड दर्ज करके उसकी पुष्टि करनी है।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए दो सुरक्षा प्रश्नों का चुनाव करना है। भविष्य में पासवर्ड भूलने की दशा में इसे रिसेट करने के लिए आपको इन प्रश्नों की आवश्यकता होगी।
- अब आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप एसबीआई पेंशन सेवा के लॉगइन पेज पर पहुंच जाएंगे।
- इस प्रकार आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल के तहत अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
एसबीआई पेंशन सेवा पेंशनर लॉगइन प्रक्रिया
यदि आप SBI Pension Seva पोर्टल पर पेंशनर लॉगइन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक देखें।
- सबसे पहले आपको SBI Pension Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Sign In” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करें जैसे यूजर आईडी पासवर्ड कैप्चा कोड आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद लॉगिन का बटन दबाएं। इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे और उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
Forget Password
यदि किसी कारणवश आप अपना पेंशनर पासवर्ड भूल गए हैं तो इसके लिए आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपनी प्रोफाइल से संबंधित कुछ प्रश्नों के उत्तर देकर बहुत आसानी से अपने पासवर्ड को बदल सकते हैं।
Reset Password
यदि आप अपना पेंशनर पासवर्ड भूल गए हैं और आपको अपने प्रोफाइल प्रश्न भी याद नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप रिसेट पासवर्ड विकल्प के माध्यम से नया पासवर्ड बना सकते हैं। इसके लिए आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक टेंपरेरी पासवर्ड भेजा जाएगा। इस पासवर्ड के माध्यम से आप लोग इन करके अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
पेंशनर की शिकायत करने की प्रक्रिया
कोई भी पेंशनर जिन्हें अपने बैंक से पेंशन लेने में असुविधा या किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- एसएमएस के द्वारा: एसएमएस के द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको 8008202020 पर Unhappy लिखकर एक एस एम एस सेंड करना होगा।
- कॉल के माध्यम से: एसबीआई ने 24*7 कस्टमर टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराएं जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत अथवा सुझाव 18004253800/ 1800112211/ 1800110009 या 080-26599990 पर कॉल करके दर्ज करवा सकते हैं।
- वेबसाइट के माध्यम से: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शिकायत दर्ज कराने की सुविधा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई है। इसलिए आप इन की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- ईमेल के माध्यम से: अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए gm.customer@sbi.co.in / dgm.customer@sbi.co.in पर मेल भी भेज सकते हैं।
Centralised Pension Payment Centre (CPPC) Details
Centralised Pension Payment Centre | Phone Number | Address | |
CPPC AMARAVATI | 040-23382871 | cmcppc.lhoand@sbi.co.in | The Chief Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 2nd Floor, Prabhath Towers Opposite: LHO Amravati, Gunfoundry Hyderabad -500001 |
CPPC AHMEDABAD | 079-029750162 | cmcppc.zoahm@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, F4 SiddharajSavod,, Near Sargasan Cross Road,To Sarsagan, Gandhi Nagar, AHMEDABAD-382421 (Gujarat State) |
CPPC BHOPAL | 0755-4206745 | sbi.04467@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, SBI Govindpura Branch Premises, Behind Working Women’s Hostel Premises, Govindpura,BHEL, Bhopal-462023 |
CPPC BANGALORE | 080-25943661/3362 | cppc.bangalore@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 1, BKG Complex, B Block, Avenue Road, Bengaluru-560009 |
CPPC BHUBANESWAR | 0674-2572950 | cmcppc.zobhu@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 161/162, CSD Bldg., Bomikhal, Cuttack Road, Bhubaneshwar-751006 |
CPPC CHENNAI | 044-23772750 | cppc.zoche@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 112/4, KaliammanKoil Street, Virugambakkam, Chennai – 600092 |
CPPC CHANDIGARH | 0172-4569030/9231 | sbi.04469@sbi.co.in | The Asst. General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, Administrative Office Building,II ND Floor,Plot NO I -2, Sector -5, Panchkula, Haryana 134109 |
CPPC GUWAHATI | 0361-2970661/0361-2970641 | cppc.zoguw@sbi.co.in | The Asst. General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 3rd Floor, Sonjukta Square, Subham Greens, LokhraChariali, Guwahati-781040 |
CPPC HYDERABAD | 040-23466557/966 | sbi.04472@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 1st Floor S.C. A. B. Premises State Bank Bldg, Local Head Ofice Bank street, Koti Hyderabad -500095 |
CPPC JAIPUR | 0141-2316921 /0141-4083771 | cppcjpr@sbi.co.in | The Assistant Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, Centralised Pension Processing Centre,1st Floor, SMS High Way Branch, JAIPUR-302003, Rajasthan State |
CPPC KOLKATA | 033-22625447/5436 | sbi.04473@sbi.co.in | The Chief Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, State Bank of India, Samritti Bhawan, 1 Strand Road, 7th-floor block C, Kolkata – 700001 |
CPPC LUCKNOW | 0522-4245249 | cppc.04474@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, State Bank of India, 32 Station Road PCF Building 4th Floor 226001 |
CPPC MUMBAI | 022-41613200 | cppc.mumbai@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, 5th Floor, Premises No.T-651 T-751, I.T.C.Belapur,CBD Belapur Railway Station Complex,, Navi Mumbai-400614 |
CPPC NEW DELHI | 011-23888301 | sbi.04475@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, SBI, Chandni Chowk Branch Premises, iii -ind Floor, Chandni Chowk, Delhi -110006 |
CPPC PATNA | 0612-2677905/901 | sbi.04476@sbi.co.in | The Asst Gen Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, State Bank of India, Zonal Office 4th floor, Administrative Building, Judges Court Road,Patna -800001 |
CPPC TRIVANDRUM | 0471-2316986/2316987 | cppc.zotri@sbi.co.in | The Assistant General Manager, State Bank of India, Centralised Pension Processing Centre, State Bank of India, LMS Compound Behind Main Block, Vikas Bhavan PO. Thiruvananthapuram- 695033 |
सारांश (Summary)
हम उम्मीद करते हैं की आपको एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। इसके साथ ही आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क भी कर सकते हैं।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Sarkariyojnaa.Com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted By Amar Gupta
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow Me For Latest Information🔥🔥 | |
🔥 Follow US On Google News | Click Here |
🔥 Whatsapp Group Join Now | Click Here |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel Techgupta | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
SBI Pension Seva Portal 2023(FAQs)?
SBI पेंशन सेवा पोर्टल में सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से मिल सकेगा। इसके लिए आपको इनकी आधिकारिक वेबसाइट WWW.PENSIONSEVA.SBI पर जाना होगा।
नहीं, SBI बैंक के कर्मचारी इस पेंशन सेवा पोर्टल का लाभ नहीं ले सकेंगे।
इस पोर्टल में पेंशन से सम्बन्धित सेवाएं दी जाएगी।
SBI बैंक के पेंशन धारकों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इसके लिए आपको अपना पंजीकरण पोर्टल पर करना पड़ेगा तभी आप लाभ ले सकेंगे।