Rajasthan Free RSCIT Course for Female Online नमस्ते दोस्तों, मैं आप सभी का अपने इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ। जैसा कि मैं आपको बताना चाहता हूँ, राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए RSCIT (Rajasthan State Certificate Course in Information Technology) के फ्री कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाएं और बालिकाएं ही उठा सकती हैं।
अक्सर गरीब परिवारों से आने वाली महिलाएं और बालिकाएं कंप्यूटर कोर्स नहीं कर पातीं, जिससे उन्हें कई प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं हो पाती। लेकिन अब, Rajasthan Free Computer Course Yojana के तहत, राजस्थान सरकार सभी महिलाओं और बालिकाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। इस योजना को इंदिरा गांधी शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा है।
RSCIT Free Course for Female के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ कर दी गई है और जो भी इच्छुक लाभार्थी सूचना के तहत लाभ उठाना चाहता है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आप कृपया कर हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, जिससे आप भी इसका लाभ उठाने में सक्षम हो सकते हैं।
RSCIT Free Course for Female 2025
राज्य सरकार के द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत राज्य महिला और बालिकाओं को राजस्थान फ्री आरसीआईटी कोर्स बिल्कुल निशुल्क करवाया जाएगा। इस फ्री कंप्यूटर कोर्स के माध्यम से कंप्यूटर के सामान्य जानकारी प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान के सभी वर्गों की महिलाएं, जैसे ग्रहणी, किशोरी, बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह, कॉलेज छात्राएं, और अल्पसंख्यक महिलाएं, राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RKCL) के माध्यम से कंप्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। कंप्यूटर की प्रशिक्षण का सारा खर्च राजस्थान सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
राजस्थानी RSCIT कोर्स Key Highlights
📜 आर्टिकल का नाम | RSCIT महिलाओं के लिए मुफ्त पाठ्यक्रम |
🌟 शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
📚 योजना का नाम | इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना |
🎓 लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं एवं महिलाएं |
🎯 उद्देश्य | कंप्यूटर की सामान्य जानकारी से अवगत कराना |
🕒 प्रशिक्षण अवधि | 3 माह (132 घंटे) |
🌍 राज्य | राजस्थान |
Rajasthan Free RSCIT Course का उद्देश्य
आज के इस दौर में कंप्यूटर मनुष्य की आवश्यकता बन चुकी है। कंप्यूटर के माध्यम से समक्ष आवश्यक कार्य आसानी से और बहुत ही जल्द हो जाती है। दैनिक जीवन की अधिकतर कंप्यूटर कार्य के द्वारा किए जा रहा है, जिसके लिए राज्य की महिलाओं को और बालिकाओं को कंप्यूटर की जानकारी प्राप्त करना अति आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से राजस्थान सरकार के द्वारा कंप्यूटर की सामान्य जानकारी व कार्यशैली से अवगत कराए जाने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलवाने का प्रावधान किया जाएगा, जिससे कि महिलाएं भी कंप्यूटर का ज्ञान से जुड़ सकें।
RSCIT Free Course for Female की अवधि
राजस्थानी स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (RSCIT) फ्री कोर्स 3 माह की होगी, यानी 132 घंटे का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद लाभार्थियों को परीक्षा में भाग लेना होगा। आरएससीआईटी कोर्स 100 नंबर का होता है, जिसमें से 40% नंबर लाना अनिवार्य है। इसके अंदर 2 भाग आयोजित होते हैं:
- प्रायोगिक परीक्षा – 30 नंबर (12 नंबर अनिवार्य)
- लिखित परीक्षा – 70 नंबर (28 नंबर अनिवार्य)
लिखित परीक्षा में केवल 35 प्रश्न होंगे, जो 70 नंबर के होते हैं। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर का होगा। परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
- चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय समिति द्वारा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RKCL) द्वारा उनके चिन्हित आईटीजीके पर चयनित कोर्स के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।
- बायोमेट्रिक मशीन से सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति की जाएगी।
- निश्चित समय पर ही RKCL विभाग द्वारा ITGK पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
- 3 महीने की अवधि पूरी होने पर विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में भाग लेना होगा।
- परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) एवं कोटा द्वारा किया जाएगा।
- वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) एवं कोटा द्वारा आरएससीआईटी रिजल्ट जारी किया जाएगा।
राजस्थान फ्री आरएससीआईटी कोर्स के लिए पात्रता
- Rajasthan Free RSCIT Course का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को राजस्थान की मूल निवासी होना चाहिए।
- फ्री कंप्यूटर कोर्स का लाभ केवल राज्य की बालिकाओं एवं महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
- आवेदक की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
RSCIT Free Course for Female के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन आधार
- निवास प्रमाण पत्र
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- विधवा प्रकरण में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- तलाक के प्रकरण में तलाकनामा
- डिग्री होने पर मार्कशीट
- परिपक्वता की स्थिति में प्रमाण पत्र
- अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकरण में जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
RSCIT Free Course for Female के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले myrkcl.com/frmoasisadmission.php पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर अपना जनाधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें और उसे वेरिफाई करें।
- RSCIT Free Course से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करें।
- Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी इच्छा के अनुसार कोर्स का चयन करें।
- डिस्ट्रिक्ट, तहसील और सेंट्रल प्रिफरेंस दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- Validate के ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Click Here To Apply for RSCIT Free Course
इस योजना के माध्यम से राजस्थान की महिलाएं और बालिकाएं कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करें और अपने दस्तावेज तैयार रखें।
Click Here To Read More About PM Kisan Yojana
Click Here To Read More About Free Sauchalaya Yojana
Click Here To Read More About Aadhar Card Linking Problem
Click Here To Read More About Free Laptop Yojana