Pm Kisan Bank Update , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड कैसे बदलें ।
684 668 647 - 2KShares
Pm Kisan Bank Update , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड कैसे बदलें ।
इस पोस्ट में क्या है ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(Pm Kisan Yojana) के तहत किस्त का पैसा निरंतर पाते रहने के लिए आपको अपनी हर एक जानकारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन में सही रखनी होगी । ऐसे में अगर आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड(Pm Kisan Bank Update , Pm Kisan Bank Account ) या किसी भी प्रकार की जानकारी गलत हो गई है तो आज हम आपको उसे सही करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं ।
Pm Kisan bank account and IFSC code update
अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एप्लीकेशन में आपका बैंक के अकाउंट और आईएफएससी कोड या किसी भी प्रकार की जानकारी गलत हो गई है तो उसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन के बदौलत सही करवा सकते हैं । ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट से आप केवल नाम और आधार कार्ड संख्या ही चेंज कर सकते हैं इसके अलावा अगर आपके पीएम किसान एप्लीकेशन में कोई भी गलती है तो उसका सुधार आप ऑफलाइन के माध्यम से करवा सकते हैं ।
Pm Kusum Yojana | Pm-kisan Scheme, |
pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana | DBT Agriculture Bihar, Farmer Registration |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बैंक अकाउंट अपडेट करने की प्रक्रिया ।
वैसे तो कहने को और सुनने को ही बस मिलता है कि कॉमन सर्विस सेंटर(CSC Pm Kisan update) के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपडेट का काम होता है ,लेकिन अगर अंदर की बात की जाए तो कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के माध्यम से केवल नाम और आधार संख्या का ही सुधार किया जा सकता है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Yojana New Registration) के लिए नया आवेदन । ऐसे में जिन किसान का बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड या कोई और जानकारी गलत हो गई है तो उनके पास सुधार करने के क्या उपाय हैं ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सुधार के लिए एकमात्र उपाय मौजूद है ऑफलाइन का ।
Pm Kisan offline update
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपको किसी भी प्रकार का अपडेट करवाना है तो इसके लिए आपको ऑफलाइन का ही सहारा लेना होगा ।
ऑफलाइन अपडेट आप अपने लेखपाल/कृषि कार्यालय/नोडल ऑफिसर से संपर्क कर करवा सकते हैं ।
Pm Kisan Bank Account update offline form.
यहां पर हम आपको एक फॉर्म दे रहे हैं जिसकी बदौलत आप बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड का सुधार ऑफलाइन के माध्यम से करवा सकते हैं ।
Click here To Download pm Kisan bank account update form
ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड अपडेट कराने के लिए कुछ मुख्य बिंदु ।
- ➡ दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर इसे प्रिंट कर ले ।
- ➡ फॉर्म में अपना नया बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड या फिर जो भी सुधार करवाना है दर्ज करें ।
- ➡ फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड और बैंक अकाउंट पासबुक की प्रति कॉपी को जोड़ें ।
- ➡ फॉर्म सफलतापूर्वक भरे जाने और जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के पश्चात आप इसे संबंधित अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं ।
- ➡ इस फॉर्म को आप अपने लेखपाल या कृषि कल्याण विभाग के कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं यहां तक कि आप इस फॉर्म को अपने नोडल ऑफिसर के पास भी जमा करवा सकते हैं ।
नोट :- फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करने के 7 से 10 दिनों के भीतर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपकी त्रुटि की सुधार हो जाएगी और इसको आप ऑनलाइन भी चेक कर पाओगे ।
अगर आपको फॉर्म भरने या ऑफलाइन बैंक अकाउंट या आईएफएससी कोड अपडेट करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप इस वीडियो को देख सकते हैं ।
Pm Kisan online registration
पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना/Pm Kisan के लिए आवेदन ऑफलाइन नोडल एजेंसी की मदद से या फिर लेखपाल के द्वारा किया जाता था लेकिन फिलहाल में ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर एक नया ऑप्शन जोड़ दिया गया है जिसकी बदौलत किसान अपना पंजीकरण खुद से या फिर वसुधा केंद्र के माध्यम से भी करवा सकते हैं ।
RTPS online Bihar , Jati , Nivas,Aaya Praman Patra Apply Online | 15 अगस्त से हो गई किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत |
कन्या सुमंगला योजना 2020 | Bihar Badh Rahat Yojana |
Pradhanmantri Kisan online registration process 2020-20
Pm Kisan के लिए ऑनलाइन आवेदन आप खुद से कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हम आपको यहां बता रहे हैं
- ◆ सबसे पहले आपको Pm Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जानी होगी , (जाने के लिए यहां क्लिक करें)
- ◆ वेबसाइट पर menu की सेक्शन में आपको Farmers Corner का एक ऑप्शन दिखेगा ।
- ◆ आपको Farmers corner के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके अंतर्गत आपको new Pm Kisan registration का एक ऑप्शन दिखेगा । जैसा यहां नीचे दिखाया गया है ।
- ◆ New registration वाले ऑप्शन का जैसे ही आप चयन करेंगे सबसे पहले आपको उस किसान का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा जिनका आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं ।
- ◆ अगर किसान का ब्यौरा पीएम किसान के तहत रजिस्टर्ड होता है तो वहां पर आपको इसकी जानकारी दिख जाती है ब्यौरा नहीं रजिस्टर्ड होने की स्थिति में आपको नया आवेदन करने को बताया जाएगा ।
- ◆ नया आवेदन करे पर आपको क्लिक करना होगा ।
- ◆ जैसे ही आप नया आवेदन करें पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगी जिसमें आपको किसान की निजी जानकारी , बैंक अकाउंट की जानकारी जैसे कि Bank Ac Number और IFSC Code के साथ किसान का मोबाइल नंबर और उसके जमीन की जानकारी भरनी होगी ।
- ◆ जैसे ही आप ऑनलाइन सारी जानकारी भर देते हैं ,आपको इस एप्लीकेशन को सबमिट करना होगा ।
- ◆ सबमिट करते ही आपका आवेदन पीएम किसान योजना के लिए हो चुका है और कुछ दिनों बाद आप अपने आवेदन की स्थिति को भी अपने आधार कार्ड नंबर की बदौलत जांच पाओगे ।
- ◆ सब सही रहता है तो जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भेजी जाएगी तो आपके खाते में भी ₹2000 की पहली किस्त भेज दी जाएगी इसकी स्थिति भी आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं ।
नोट :- अगर आपको Pm Kisan online registration में कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को भी देख सकते हैं
Pm Kisan Status check
अगर आपने पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया था या अभी किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति ,अपने पेमेंट की स्थिति, आपके एप्लीकेशन में कोई त्रुटि है या सब सही है इसको ऑनलाइन चेक कर सकते हैं ।
Pm Kisan online Status check
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उपरोक्त सभी जानकारी का ब्यौरा पता करने के लिए बताए गए तरीके का पालन करना होगा ।
- नही मिले Pm Kisan के पैसे , जाने क्या थी वजह ,कैसे मिलेगी क़िस्त का पैसा आपको ?
- Pm Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त 2.1 करोड़ किसानों को भेजी गई आपको मिला या नहीं ?
- किसान सम्मान निधि योजना, किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट देने के लिए Pm Kisan पोर्टल लॉन्च, देख पाएंगे अपना नाम ।
Step to Check Pm Kisan status
◆ सबसे पहले Pm Kisan के आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा ,जाने के लिए यहां क्लिक करें ।
◆ pmkisan.gov.in पे जाने के बाद Menu सेक्शन के अंतर्गत आपको Farmers corner का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा ।
◆ Farmers corner में आपको Pm Kisan beneficiary status का एक ऑप्शन देखने को मिलता है ।
◆ beneficiary status वाले ऑप्शन का चयन करना होगा , अब आप यहां से या तो आधार नंबर या फिर अकाउंट नंबर और तो और मोबाइल नंबर के भी बदौलत स्टेटस चेक कर सकते हैं ।
◆ इन तीनों में से जो भी आपके पास मौजूद हैं वह दर्ज करें और Getdata वाले बटन पर क्लिक करें ।
नोट :- अब आपके सामने आवेदन की सारी जानकारी , केंद्र सरकार के द्वारा भेजी गई पेमेंट की जानकारी और अगर कोई जानकारी गलत है वह दिख जाएगी ।
स्टेटस चेक करने पर अगर कोई जानकारी गलत है तो उसे सही कैसे करें ।
How To Pm Kisan Correction
अगर आप ऊपर बताए गए तरीके से अपना स्टेटस चेक करते हैं और इसमें आपकी कोई जानकारी गलत होती है तो इसको सही करने के लिए आपके पास कुछ उपाय मौजूद हैं जो हम आपको नीचे बता रहे हैं ।
अगर आपका केवल नाम गलत होता है यानी कि Pm Kisan application में और Aadhaar card में जो आपका नाम है दोनों अलग-अलग है तो आप इसे ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं । नाम के अलावा अगर कोई और गलती है तो इसे आप अपने लेखपाल से संपर्क कर या फिर कृषि कार्यालय में संपर्क कर यहां तक कि नोडल ऑफिसर से भी संपर्क करके सुधार करवा सकते हैं ।
Pm Kisan Name update
अगर आपके Pm Kisan Application और Aadhaar card में नाम अलग-अलग होता है तो आप इसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं चलिए इसकी प्रक्रिया जान लेते हैं ।
Pm Kisan name update step
- ◆ सबसे पहले Pm Kisan की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- ◆ Menu के अंतर्गत Farmers Corner के ऑप्शन का चयन करें ।
- ◆ Farmers Corner के अंतर्गत Edit Aadhaar Details वाले ऑप्शन का चयन करें ।
- ◆ आपको यहां पर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा इसके साथ ही आपको दिए गए कैप्चा कोड को डाल सबमिट करना होगा । जैसा कि नीचे दिखाया गया है ।
- ◆ सर्च के बटन पर क्लिक करते हैं आपके सामने आपकी डिटेल आ जाती है अब आप एक बार पुनः जांच लें कि आधार कार्ड में जो आपका नाम है और यहां पर जो आपका नाम दिख रहा है दोनों सही है या नहीं दोनों की स्पेलिंग भी सही है या नहीं ।
- ◆ अगर दोनों अलग होती है तो आप आधार कार्ड के अनुरूप ही अपना नाम रखेंगे ऐसा करने के लिए Edit के ऑप्शन पर क्लिक करें ।
- ◆ Edit पर क्लिक करते ही आपको नाम दर्ज करने का एक नया ऑप्शन दिख जाएगा जिसमें आप अपना वही नाम और स्पेल्लिंग देंगे जो आपके आधार कार्ड में मौजूद है ।
- ◆ नाम इंटर करने के बाद आपको अपडेट के बटन पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप अपडेट करेंगे आपका नाम Pm Kisan application में भी अपडेट हो जाएगा ।
Note :- अगर आपको पीएम किसान नाम अपडेट या कुछ भी करेक्शन करने में समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं ।
Pm Kisan Samman Nidhi Correction Online Start
How to Pm Kisan Registration online 2020 .
Pm Kisan Yojana एक झलक में /All about Pm Kisan Scheme
SCHEME NAME ;- Pradhanmantri Kisan SAMMAN NIDHI YOJANA | ||
Benefits | 6000 PER YEAR TO ALL INDIAN FARMER | |
Launched in | India | Pm Kisan Yojana के तहत किसानों को 2000-2000 रुपए की तीन किस्तें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्थानांतरित की जाती है , किसान इसकी स्थिति को ऑनलाइन भी चेक कर सकता है , p m kisan Farmers Can Check Stuatus online |
Launched by | Piyush Goyal (Interim Finance Minister) | Pm Kisan nidhi yojana launched by pm modi |
1. | Apply Online | Click here |
2. | Pm Kisan status check | Click here |
3. | Pm Kisan list | Click here |
4. | Pm Kisan offline form download | Click here |
5. | all about Pm Kisan in hindi | Click here |
6. | all about Pm Kisan in english | Click here |
7. | Official Website | Click here |
ALL-STATE Pm Kisan LIST /Pradhanmantri Kisan SAMMAN NIDHI YOJANA
S.No | State | Total No. of Beneficiaries | Village Area list |
1 | ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS | 15866 | CLICK HERE |
2 | ANDHRA PRADESH | 4369997 | CLICK HERE |
3 | ARUNACHAL PRADESH | 39281 | CLICK HERE |
4 | ASSAM | 3088527 | CLICK HERE |
5 | BIHAR | 4149183 | CLICK HERE |
6 | CHANDIGARH | 438 | CLICK HERE |
7 | CHHATTISGARH | 1525668 | CLICK HERE |
8 | DADRA AND NAGAR HAVELI | 9690 | CLICK HERE |
9 | DAMAN AND DIU | 3285 | CLICK HERE |
10 | DELHI | 11805 | CLICK HERE |
11 | GOA | 6672 | CLICK HERE |
12 | GUJARAT | 4622786 | CLICK HERE |
13 | HARYANA | 1381402 | CLICK HERE |
14 | HIMACHAL PRADESH | 825145 | CLICK HERE |
15 | JAMMU AND KASHMIR | 884306 | CLICK HERE |
16 | JHARKHAND | 1550113 | CLICK HERE |
17 | KARNATAKA | 4337919 | CLICK HERE |
18 | KERALA | 2318445 | CLICK HERE |
19 | LAKSHADWEEP | 0 | CLICK HERE |
20 | MADHYA PRADESH | 4370729 | CLICK HERE |
21 | MAHARASHTRA | 6995526 | CLICK HERE |
22 | MANIPUR | 78489 | CLICK HERE |
23 | MEGHALAYA | 61426 | CLICK HERE |
24 | MIZORAM | 65588 | CLICK HERE |
25 | NAGALAND | 146161 | CLICK HERE |
26 | ODISHA | 3093069 | CLICK HERE |
27 | PUDUCHERRY | 8886 | CLICK HERE |
28 | PUNJAB | 2173562 | CLICK HERE |
29 | RAJASTHAN | 5175040 | CLICK HERE |
30 | SIKKIM | 7730 | CLICK HERE |
31 | TAMIL NADU | 3324594 | CLICK HERE |
32 | TELANGANA | 3442941 | CLICK HERE |
33 | TRIPURA | 189200 | CLICK HERE |
34 | UTTAR PRADESH | 17557618 | CLICK HERE |
35 | UTTARAKHAND | 640328 | CLICK HERE |
36 | WEST BENGAL | 0 | CLICK HERE |
Grand Total : | 76471415 | CLICK HERE |
FAQ Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
Q 1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई ?/ What Is Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया गया है । लगभग देश के 14.5 करोड़ किसान इस योजना के लाभार्थी हैं । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 2000 – 2000 की तीन किस्त मिलती है यह क़िस्त किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंचता है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan samman nidhi scheme ) की शुरुआत 1 फरवरी 2020 को अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल के द्वारा की गई ।
Q 2. Pm Kisan Samman Nidhi के तहत आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं / How To Apply For Pm Kisan Yojana
Pm Kisan Samman Nidhi के लिए आवेदन करने की दो प्रक्रियाएं हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन ।
1. किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की भी दो प्रक्रिया हैं
● खुद से ऑनलाइन आवेदन , अधिक जानकारी यहां क्लिक करें♂
● CSC सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन♂
2. ऑफलाइन आवेदन आप अपने लेखपाल या कृषि कार्यालय से संपर्क कर करवा सकते हैं ।
Q 3. PmKisan Samman Nidhi के लिए आवश्यक दस्तावेज / required document for Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ?
- 1. आधार कार्ड
- 2. बैंक पासबुक
- 3. खसरा और खतौनी की नकल
Q 4. Pm Kisan Samman Nidhi Bank Account IFSC code update, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बैंक खाता और आईएफएससी कोड कैसे बदलें ?
PmKisan Samman Nidhi Bank Account number aur IFSC code update , pm Kisan bank account प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन के समय अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड गलत हो गया है तो इसका सुधार आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं ।
Q 5. PmKisan Samman Nidhi के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना जरूरी है ? / Aadhar card and bank account link is mandatory for Pm Kisan yojana ?
सरकार ने 30 नवंबर 2020 तक PM KISAN YoJANA प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य नहीं रखा है लेकिन 30 नवंबर 2020 के बाद ऐसे ही लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे भेजे जाएंगे जिनका आधार कार्ड संख्या बैंक अकाउंट के साथ लिंक होगा ।
MMVY ; Mukhymantri Medhavi Chhatra Yojana | PMVVY Scheme 2020-21 |
pm kisan samman nidhi List ,Status 2020 | Pm Kisan ,Pm Kisan App |
Q 6. Pm Kisan Samman Nidhi आवेदन करते वक्त कौन सा बैंक अकाउंट नंबर दे ?
PmKisan Samman Nidhi के लिए अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपना जनधन खाता ही देना चाहिए या फिर आप अपना साधारण बचत खाता का भी उपयोग कर सकते हैं ।
Q 7. सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भेजी गई है या नहीं इसकी जानकारी कैसे देखी जा सकती है ?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PmKisan Samman Nidhi) के अंतर्गत अगर आप अपने भेजे गए पैसे की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर दिए गए बेनिफिशियरी स्टेटस (Pm Kisan beneficiary status) के ऑप्शन का प्रयोग करना होगा । जब आप अपना आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर अपने स्टेटस की जानकारी चेक करते हैं तो आपको यह भी पता चल जाता है कि सरकार के द्वारा आपको पैसा किस तारीख को भेजा गया है और वह पैसा आपके खाते में किस तारीख को पहुंचा ।
Q 8. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता / Eligibilitiy criteria for Pradhan mantri kisan samman nidhi yojana
- 1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी किसान पात्र हैं , इसके तहत देश के करीबन 14.5 करोड़ किसान को लाभार्थी माना गया है ।
- 2. किसानों के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा किसानों के सीधे खाते में ही भेजा जाता है ।
- 3 .प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दूसरे चरण में सरकार ने जमीन की सीमा को हटा दिया है ताकि देश में जितने भी किसान मौजूद है सभी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा सके ।
Q 9. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी की सूची में नाम कैसे चेक करें / How to check name in Pradhan mantri kisan samman nidhi yojana beneficiary list
- 1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी की सूची आप ऑनलाइन pmkisan.gov.in↗ की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं ।
- 2. साइड के होम पेज पर मेनू बार के अंतर्गत आपको “फार्मर्स कॉर्नर” का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा इसके अंतर्गत आप को “बेनेफिशरी लिस्ट” का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा ।
- 3. “बेनेफिशरी लिस्ट” वाले ऑप्शन का आपको चयन करना होगा और उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा
- 4. यहां पर सबसे पहले आपको अपने राज्य का चयन करना होगा, राज्य का चयन करते ही आपको अपने जिला का चयन करना होगा , जिला का चयन करते ही आपको अपने ब्लॉक की जानकारी देनी होगी और ब्लॉक की जानकारी देते ही आपको अपने ग्राम पंचायत की जानकारी देनी होगी ।
- 5. जैसे हैं आप ग्राम पंचायत की जानकारी देते हैं तो आपको “Get Report” पर क्लिक करना होगा ।
- 6. जैसे ही आप गेट डाटा पर क्लिक करते हैं आपके सामने आपने ग्राम पंचायत में मौजूद सभी किसानों के नाम और उनके पिताजी के नाम की जानकारी खुलकर आ जाएगी ,अगर आपका नाम इस लिस्ट में पाया जाता है तो आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाभार्थी माना गया है ।
ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट sarkariyojnaa.com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…
Posted by Amar Gupta
🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information🔥🔥 | |
🔥 Facebook Page | Click Here |
Click Here | |
🔥 Telegram Channel Techgupta | Click Here |
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana | Click Here |
Click Here | |
🔥 Website | Click Here |
- PmKisan List Update on PmKisan Portal, All Farmer;s Name Upload.
- PmKisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान योजना की दूसरी किस्त 2.1 करोड़ किसानों को भेजी गई आपको मिला या नहीं ?
- Pradhanmantri Balika Anudan Yojana , प्रधानमंत्री बालिका अनुदान योजना ।आवेदन , रजिस्ट्रेशन फॉर्म ,पात्रता ।
- Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Update : इन किसानों को करना ही होगा पीएम किसान का पैसा वापस , नया लिस्ट जारी ऐसे देखे अपना नाम ।
- Kisan Credit Card (KCC) – PM KCC Scheme 2020-21 | Apply Online, किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
- PmKisan Nidhi Yojana इन किसानों से वापस लिया जाएगा योजना का पैसा ।
- pradhan mantri awas yojana/ प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी । PMAY Scheme
- Pm Kisan FPO Yojana,किसान उत्पादक संगठन,किसान एफपीओ योजना ।
- Pm Swamitva Yojana , प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या , पात्रता ,आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण , स्वामित्व कार्ड की जानकारी ।
FAQ PM KISAN YOJANA , pm Kisan bank account UPDATE
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया गया है । लगभग देश के 14.5 करोड़ किसान इस योजना के लाभार्थी हैं । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 2000 – 2000 की तीन किस्त मिलती है यह क़िस्त किसानों के बैंक खाते में सीधे पहुंचता है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan samman nidhi scheme ) की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल के द्वारा की गई ।
Pm Kisan Samman Nidhi के लिए आवेदन करने की दो प्रक्रियाएं हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन ।
1. किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की भी दो प्रक्रिया हैं
● खुद से ऑनलाइन आवेदन , अधिक जानकारी यहां क्लिक करें♂
● CSC सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन♂
2. ऑफलाइन आवेदन आप अपने लेखपाल या कृषि कार्यालय से संपर्क कर करवा सकते हैं ।
1. आधार कार्ड
2. बैंक पासबुक
3. खसरा और खतौनी की नकल
PmKisan Samman Nidhi Bank Account number aur IFSC code update , pm Kisan bank account , pm Kisan bank account प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन के समय अगर आपका बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड गलत हो गया है तो इसका सुधार आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से करवा सकते हैं ।
सरकार ने 30 नवंबर 2020 तक PM KISAN YoJANA प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य नहीं रखा है लेकिन 30 नवंबर 2020 के बाद ऐसे ही लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे भेजे जाएंगे जिनका आधार कार्ड संख्या बैंक अकाउंट के साथ लिंक होगा ।
PmKisan Samman Nidhi के लिए अगर आप आवेदन कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपना जनधन खाता ही देना चाहिए या फिर आप अपना साधारण बचत खाता का भी उपयोग कर सकते हैं ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PmKisan Samman Nidhi) के अंतर्गत अगर आप अपने भेजे गए पैसे की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर दिए गए बेनिफिशियरी स्टेटस (Pm Kisan beneficiary status) के ऑप्शन का प्रयोग करना होगा । जब आप अपना आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर दर्ज कर अपने स्टेटस की जानकारी चेक करते हैं तो आपको यह भी पता चल जाता है कि सरकार के द्वारा आपको पैसा किस तारीख को भेजा गया है और वह पैसा आपके खाते में किस तारीख को पहुंचा ।
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के सभी किसान पात्र हैं , इसके तहत देश के करीबन 14.5 करोड़ किसान को लाभार्थी माना गया है ।
2. किसानों के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसा किसानों के सीधे खाते में ही भेजा जाता है ।
3 .प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दूसरे चरण में सरकार ने जमीन की सीमा को हटा दिया है ताकि देश में जितने भी किसान मौजूद है सभी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा सके ।
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी की सूची आप ऑनलाइन pmkisan.gov.in↗ की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं ।
2. साइड के होम पेज पर मेनू बार के अंतर्गत आपको “फार्मर्स कॉर्नर” का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा इसके अंतर्गत आप को “बेनेफिशरी लिस्ट” का एक ऑप्शन देखने को मिलेगा ।
3. “बेनेफिशरी लिस्ट” वाले ऑप्शन का आपको चयन करना होगा और उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा
4. यहां पर सबसे पहले आपको अपने राज्य का चयन करना होगा, राज्य का चयन करते ही आपको अपने जिला का चयन करना होगा , जिला का चयन करते ही आपको अपने ब्लॉक की जानकारी देनी होगी और ब्लॉक की जानकारी देते ही आपको अपने ग्राम पंचायत की जानकारी देनी होगी ।
5. जैसे हैं आप ग्राम पंचायत की जानकारी देते हैं तो आपको “Get Report” पर क्लिक करना होगा ।
6. जैसे ही आप गेट डाटा पर क्लिक करते हैं आपके सामने आपने ग्राम पंचायत में मौजूद सभी किसानों के नाम और उनके पिताजी के नाम की जानकारी खुलकर आ जाएगी ,अगर आपका नाम इस लिस्ट में पाया जाता है तो आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाभार्थी माना गया है ।
684 668 647 - 2KShares
bank account no mobile number
हेल्लो भाई मैं राजस्थान से हु गगन भाई साहिब मैने 1महीना पहले पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन करवाया अब जब अपरोवल हो गया तो उसमें मेरा बैंक का ifssc कोड गलत इंटर किया गया अब मेने किस वाले को बोला तो बोलता जो डिटेल अपने भामाशाह या जनाधार कार्ड में दी है वही डिटेल्स डाली है बोलते हमने कुछ भी एडीटी नही किया अब क्या एडीटी हो जायेगा और क्या इसका अलग से चार्ज देना पड़ेगा या वही सही करके देगा कृपया बातये
My bank account details are updated wrongly. So, I want to updated my bank account details. My aadhaar card no. is 982457990086
My bank account number is entered wrongly. I want to update the same. My account number is 947432761384
My bank account number is entered wrongly. I want to update the same. My aadhaar number is 947432761384
SIR MY ACOUNT NO CHANGE PM KISAN