Diupmsme Portal :- हम सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश भारत के सभी राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। यहां सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों के विकास और सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की हैं, ताकि सभी नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहे। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए “Diupmsme Portal Registration” उत्तर प्रदेश E Sewa Portal की शुरुआत की है, जिसे उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से, राज्य के नागरिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें घर बैठे आवेदन करना होगा। यदि आप भी इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इस आलेख के माध्यम से हम आपको “Diupmsme UP E Sewa Portal” के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, उपलब्ध सेवाएं और आवेदन प्रक्रिया आदि।
Diupmsme Portal
Diupmsme, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित किया गया है, उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है। यहां, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। यहां पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस पोर्टल पर, राज्य के नागरिक आवेदन करके विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। यहां, लोग घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन, इन सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही आप पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Key Highlights Of Diupmsme UP E Sewa Portal
📰 Article Name | Diupmsme उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल |
🌐 Portal Name | UP E Sewa Portal |
🚀 Launched by | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
🏢 Department | उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश |
👤 Beneficiaries | राज्य के सभी नागरिक |
🎯 Objective | विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना |
🌍 State | उत्तर प्रदेश |
📅 Year | 2023 |
📝 Application Process | ऑनलाइन |
🌐 Official Website | https://diupmsme.upsdc.gov.in/ |
उत्तर प्रदेश ई सेवा पोर्टल का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई सेवाओं का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को रोजगार प्रदान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करना है। इसके साथ ही, राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ एक स्थानीय पोर्टल पर उपलब्ध कराना है। इससे राज्य के नागरिकों को किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं होगी।
इस diupmsme portal registration के माध्यम से, राज्य के सभी नागरिक घर बैठे ही रोजगार और उद्योग स्थापित करने के लिए विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए लोगों को ई सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी वे पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Diupmsme UP E Sewa Portal पर उपलब्ध योजनाएं
उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ऑनलाइन यूपी ई सेवा पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन करने की सुविधा दी गई है:
- हस्तशिल्पियों के कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- अनु० जाति/जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश
- एक जनपद एक उत्पाद – विपणन प्रोत्साहन योजना, उत्तर प्रदेश
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश
- स्टाम्प ड्यूटी एक्सेम्प्शन
- औद्योगिक आस्थानों में अवस्थापना सुविधाओं का उच्चीकरण
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मेलों तथा प्रदर्शनियों में भाग लेना
- उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना
- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
- विशिष्ट हस्तशिल्पियों को प्रादेशिक पुरस्कार
- लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना
- ओडीओपी विपणन विकास सहायता (एम.डी.ए.) योजना
- जिला उद्योग बन्धु एवं जिला स्तर पर सिंगल विण्डों का कार्यान्वयन (जिला योजना)
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति के अन्तर्गत ब्याज उपादान
- हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री हस्तशिल्प पेंशन योजना
- शिल्पकारों के लिए पेंशन योजना
- सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास योजना
इन योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए नागरिकों को यूपी ई सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
Diupmsme पोर्टल के लाभ
E Sewa Portal, उत्तर प्रदेश में कई लाभार्थी योजनाओं के बारे में जानकारी और आवेदन प्राप्त करने का एक सहायक स्रोत है। इस पोर्टल पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी), वित्त पोषण हेतु सहायता योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के बारे में आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनके लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रदेश में उद्योग व स्वरोजगार को बढ़ाने देने के लिए तथा नागरिकों की भागीदारी को उद्योग जगत में शामिल करने के लिए ई सेवा पोर्टल diupmsme शुरू किया गया है।