Advertisements

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Room Booking, e Pass

By Amar Kumar

UPDATED ON:

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Bookingशेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन, भारत में बहुत से मंदिर और और धाम हैं। जहां श्रद्धालु समय-समय पर दर्शन करने जाते हैं। इसी तरह महाराष्ट्र राज्य में सबसे पुराना और प्रसिद्ध मंदिर शेगांव गजानन मंदिर स्थित है। जो भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। शेगांव गजानन महाराज मंदिर दर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर की बहुत मान्यता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों को पहले ही ई पास बनाना होता है। अगर आप भी शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप घर बैठे महाराष्ट्र में स्थित शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन के लिए ई पास बनवा सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Advertisements

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Room Booking, शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking 2023

मंदिर प्रबंधन के द्वारा शेगांव गजानन मंदिर महाराष्ट्र के दर्शन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब घर बैठे सभी तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन करने हेतु गजानन महाराज पोर्टल को लॉन्च किया गया है। ताकि कोई भी श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सके। इसके अलावा इस पोर्टल पर दूर से आने वाले भक्तों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध है। मंदिर के दर्शन करने हेतु मंदिर परिषद द्वारा कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए गए जिसके आधार पर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शेगांव गजानन मंदिर स्थित है। यह मंदिर प्रसिद्ध संत गजानन महाराज का समाधि स्थल भी है। इन्हें लोग भगवान शिव के अवतार के रूप में भी मानते हैं।

Key Highlights of Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking

🔥आर्टिकल का नाम🔥Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking
🔥राज्य का नाम🔥महाराष्ट्र
🔥ई पास रजिस्ट्रेशन/ बुकिंग मोड🔥ऑनलाइन मोड
🔥संबंधित पोर्टल🔥श्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव
🔥उद्देश्य🔥श्रद्धालुओं को ऑनलाइन माध्यम से ई – पास प्राप्त करने हेतु सुविधा प्रदान करना
🔥वर्तमान वर्ष🔥2023
🔥दर्शन करने का समय🔥सुबह 5 से रात 8 बजे तक
🔥आधिकारिक वेबसाइट🔥www.gajananmaharaj.org

श्री गजानन महाराज मंदिर के दर्शन के लिए दिशा निर्देश

शेगांव गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करने के लिए मंदिर प्रबंधन परिषद द्वारा भक्तों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सभी भक्तों जन मंदिर दर्शन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही दर्शन कर सकते हैं जो कि निम्न प्रकार है।

  • सभी भक्तजनों को Shergaon Gajanan Maharaj के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
  • यदि कोई भक्त ऑनलाइन बुकिंग करने में सक्षम नहीं है तो वह ऑफलाइन के माध्यम से भी दर्शन के लिए टिकट बुक कर सकता है।
  • मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होगा।
  • भक्तों को दर्शन करते समय विशेष रूप से स्वच्छता का ध्यान रखना होगा।
  • गर्भवती महिलाओं को एवं 10 वर्ष की आयु के छोटे बच्चों को ज्यादा भीड़ होने पर मंदिर परिषद में न आने की सलाह दी जाती है।
  • केवल सीमित संख्या में ही लोगों को मंदिर के दर्शन के लिए प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
  • मंदिर दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की फुल एवं प्रसाद लेकर भक्तों को नहीं आना होगा।
  • भक्तों को मादक पेय, सिगार, पान, गुटखा और अन्य नशीला पदार्थ मंदिर के अंदर ले जाना पूर्ण रूप से वर्जित हैं।

Timings on gajananmaharaj portal -मंदिर में दैनिक दिनचर्या (Daily Routine in Mandir)

मंदिर में प्रतिदिन पूजा और आरती नीचे दिए गए समय के अनुसार संपन्न की जाती है –

Advertisements
सुबह 5 बजेशुभ संगीत स्वरों के साथ श्री मंदिर और श्री राम मंदिर का उद्घाटन।
सुबह 5:30 बजेसमाधी मंदिर और राम मंदिर में काकड़ा आरती।
सुबह 5.30 से 7.30 बजेसभी रीति रिवाजों के साथ पंचामृत पूजा
रूद्र , ब्रम्हाणस्वातिसूक्त ,रूद्र सूक्त ,सरस्वती सूक्त, मन्यु सूक्त , सौर सूक्त, अथर्वशीर्ष के 121 अवतरण, नैवेद्य और पंचा आरती
सुबह 5.30 से 7.30 बजेअथर्वशीर्ष के साथ श्री की पादुका पर भक्तों द्वारा अभिषेक तथा संस्थान के पुजारी जी द्वारा समाधि के पवित्र स्थान पर अभिषेक किया जाता है।
सुबह 11 बजेश्री पंचोपचार पूजा, आरती और महानेवेद्य।
4.00 से 5.00 बजेअपराह्नश्री ज्ञानेश्वरी प्रवचन
5.00 से 6.00 अपराह्नहरी पाठ
शाम 5 बजेसे 6.00 बजेतकहर गुरुवार और दशमी के समय श्री गजानन महाराज के मंदिर के चारों ओर श्री की पालकी (एक भक्ति जुलूस)।
सुर्यास्तपरश्री पंचोपचार पूजा, आरती और नेवेद्य।
8.00 से 9.00 बजेतकभजन और पंचपदी
8.00 से 10.00 बजेतकहर गुरुवार, दशमी, एकादशी तथा महत्वपूर्ण त्योहारों के समय कीर्तन ।
9.30 बजेश्री पंचोपचार पूजा और शेजराती। 
(दिन की प्रार्थना का समापन) कीर्तन या प्रवचन के बाद , शेजराती, श्री को तंबूल चढ़ाया जाता है और प्रसाद बांटा जाता है ।

यहाँ जानिए Darshan E-Pass Online Registration Process

Shegaon Gajanan Maharaj Darshan Online Booking – अगर आप भी श्री मंदिर में गजानन महाराज जी के दर्शन हेतु जाना चाहते हैं तो आप को Darshan E-Pass Online Registration Process को पूरा करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप को दर्शन हेतु ऑनलाइन ई -पास प्राप्त हो जाएगा। जिस के बाद मंदिर में पहुंचकर निर्धारित समय पर दर्शन कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं दर्शन ई पास ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आपको Gajanan Maharaj Sansthan की आधिकारिक वेबसाइट gajananmaharaj.org पर जाना है।
  • दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जाएंगे।
  • यहाँ आप को E-Darshan Pass के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को कुछ नियम व शर्तें पढ़ने को मिलेगी।
  • सभी नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ें और मैं नियम और शर्तें स्वीकार करता हूं‘ (i accept terms and conditions) के सामने दिए चेक बॉक्स पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप को नीचे दिए गए निर्धारित स्थान पर अपने आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करना होगा।
  • आधार संख्या दर्ज करने के बाद सबमिट फॉर दर्शन ई-पास (Submit For Darshan E – Pass ) के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • क्लिक करने के बाद ही आप की स्क्रीन पर टिकट बुकिंग फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको Ticket Booking Form में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि – अपना नाम ,टाइम स्लॉट ,मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी ,जन्म दिनांक आदि को भरना होगा।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको Apply For E-Pass के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप को मंदिर के अधिकारियों द्वारा पुष्टि के संबंध में एक मैसेज प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार आप को दर्शन हेतु पंजीकरण और ई पास प्राप्त रकरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोट : कृपया ध्यान दें की आप को दर्शन करने के लिए ई पास के साथ साथ आधार कार्ड (फोटोकॉपी ) भी रखना आवश्यक होगा।

सारांश (Summary)

आज इस लेख में आप ने Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ी। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आप ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट sarkariyojnaa.com पर विजिट कर सकते हैं।

Shegaon Gajanan Maharaj Online Booking (FAQs)?

✔️Shegaon Gajanan Maharaj Mandir कहाँ स्थित है ?

शेगाव गजानन महाराज समाधि मंदिर महराष्ट्र में स्थित है।

✔️शेगाव गजानन महाराज दर्शन हेतु ई पास होना आवश्यक है ?

जी हाँ, आप को गजानन महराज दर्शन हेतु ई पास की आवश्यकता होगी।

✔️Shegaon Gajanan Maharaj दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें ?

यदि आप को शेगांव गजानन महाराज के दर्शन हेतु ई पास बनाना है तो आप को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.gajananmaharaj.org/ पर जाकर ई पास हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

✔️शेगांव गजानन महाराज समाधि के दर्शन हेतु निर्धारित समय कौन सा है ?

जानकारी हेतु बता दें कि मंदिर सातों दिन खुला रहता है लेकिन दर्शन हेतु निर्धारित समय सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक का है।

Advertisements

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

Leave a Comment

Join Our Telegram Channel