प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम राजधानी दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं, जिस विषय में अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। जहां लेफ्ट से जुड़े छात्रों ने पीएम मोदी के विरोध में कई पोस्टर भी लगाने शुरू कर दिए हैं।

बस थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां पर उपस्थित रहेंगे।
Also Read: Pm Kisan ,Pm Kisan App , Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Yojana Application
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान में यह कहा गया कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों, संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं और भारत जैसी भूमि पर ऐसे महान शख्स पैदा हुए यह भारत के लिए गर्व की बात है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही विवेकानंद की सराहना करते हैं और उन्हें युवाओं का आदर्श बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि लोगों की सेवा करने और युवाओं को सशक्त बनाने से देश शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है। JNU