Advertisements

Gujarat Kisan Sahay Yojana 2023: ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस देखे

By Amar Kumar

UPDATED ON:

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 (गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना) Online Apply करने के बारे में जाने एवं योजना के लाभ|

Advertisements

गुजरात के मुख्यमंत्री ने हमारे देश के किसानों के लिए एक योजना शुरू की है। जैसे की हम सभी जानते है की किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इन सभी बातो को ध्यान देते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना शुरू किया है। तो दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना से संबंधित सभी जानकारी बताने जा रहे हैं। जैसे कि यह योजना क्या है , इस योजना की पात्रता क्या है तथा इसके लाभ क्या और आवेदन प्रक्रिया क्या क्या आदि।

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana,मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 

Table of Contents

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana

गुजरात सरकार द्वारा निकाली गयी किसानो के लिए मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना यह एक तरह की क्रॉप इंश्योरेंस स्कीम है। इस योजना के अंतगर्त किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले नुकसान की आर्थिक मदद की जायगी। इस योजना के तहत गुजरात सरकार 20000 रूपये तथा 25000 रूपये की आर्थिक मदद किसानों को दी जायगी। यदि किसानो का नुकसान 33% से 60% तक की फसल का हुआ है तो 20000 रुपए प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद दी जायगी। और यदि नुकसान 60% से अधिक फसल का हुआ है तो 25000 रुपए प्रति हेक्टेयर की आर्थिक रूप से मदद दी जाएगी।

Advertisements
  • इस योजना के द्वारा यह आर्थिक मदद अधिकतम 4 हेक्टेयर तक दी जायगी। मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का लाभ 56 लाख किसान ले पायगे।
  • Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana की खास बाते यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी तरह का प्रीमियम का भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेग।

Overview Of Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023

🔥योजना का नाम 🔥मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना
🔥वर्ष 🔥2023
🔥आरम्भ की गई 🔥गुजरात सरकार द्वारा
🔥लाभार्थी 🔥राज्य के किसान भाई
🔥उद्देश्य 🔥प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों के होने वाले नुकसान की भरपाई
🔥स्कीम उपलब्ध है या नहीं 🔥उपलब्ध
🔥श्रेणी 🔥गुजरात सरकारी योजनाएं
🔥आधिकारिक वेबसाइट 🔥जल्द जरी की जाएगी 

गुजरात किसान सहाय योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना प्रदेश के किसानों के लिए शुरू की गयी है। बता दें की योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी फसल खराब होने पर सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाएगा। योजना की शुरुआत के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आर्थिक मदद करना है जिससे वो किसी प्रकार के दबाव में ना रहे। अधिकतर देखने को मिलता है की देश में अलग अलग हिस्सों पर प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। जिससे उन्हें बहुत नुक्सान उठाना पड़ता है। और यही नहीं इसकी वजह से उन्हें वित्तीय समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस के चलते उन्हें अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ती हेतु भी कोई साधन नहीं रह जाता।

ऐसे में उनकी एकमात्र आय का साधन भी खत्म हो जाने पर आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। या फिर उन्हें एक निश्चित आय के स्रोत की तलाश में खेती को छोड़ना पड़ता है। इन्ही सब बातों का ध्यान रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। जिससे समय पड़ने पर सरकार किसानों को ऐसे वक्त पर सहायता कर सके।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना का शुभारंभ

Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 – गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी जी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से अब गुजरात के किसान खरीफ सीजन में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं (सुखा पड़ना, अधिकतम बारिश होना, बेमौसम वर्षा आदि) के कारण होने वाले नुकसान पर आर्थिक मदद प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से 33% से 60% तक नुकसान होने पर सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹20000 प्रति हेक्टेयर की दर से प्रदान की जाएगी। अधिकतम 4 हेक्टेयर तक इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Gujarat Kisan Sahay Yojana 2023 के अंतर्गत गुजरात के सभी छोटे बड़े और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के लगभग 53 लाख किसानों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ना ही किसी प्रीमियम के भुगतान करने की आवश्यकता है और ना ही कोई पंजीयन शुल्क जमा करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत किन परिस्थितियों में सहायता दी जाएगी

  • बेमौसम बारिश होने पर: किसी जिले में बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नुकसान की स्थिति में मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत दावा किया जा सकता है। बेमौसम बारिश से होने वाली क्षति के मामले में दावा के लिए 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 48 घंटे के लिए 50 मिमी से अधिक बारिश की आवश्यकता होती है।
  • सूखा पड़ने पर: किसी भी जिले के किसान भी सूखे की स्थिति में मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत दावा कर सकते हैं। हालांकि, यह निर्धारित किया जाता है कि जिले में 10 इंच से कम बारिश हुई है या मानसून के मौसम में बारिश नहीं हुई है।
  • भारी वर्षा होने पर: किसी भी जिले में अधिक वर्षा के कारण किसानों को फसलों के नुकसान की स्थिति में भी मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना के तहत दावा कर सकते हैं। ऐसे में दावा करने के लिए उस जिले में 35 इंच या लगातार 48 घंटे बारिश होना जरूरी है।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना में दी जाने वाली सहायता

  • इस योजना का लाभ गुजरात के किसानो को प्रदान किया जायेगा।
  • राज्य के जिन किसानो की फसलों को प्राकर्तिक आपदाओं जैसे सूखा या अधिक बारिश या बेमौसम बारिश, बाढ़ आदि के कारण नुकसान होने पर सरकार द्वारा मुआवज़ा प्रदना किया जायेगा।
  • इस योजना के अंतर्गत 33 % से 60 % तक प्राकर्तिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान में राज्य सरकार द्वारा एक किसान को अधिकतम चार हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर 20,000 रुपये का मुआवज़ा प्रदान किया जायेगा।
  • 60 प्रतिशत से अधिक की किसान की फसल हानि होने पर अधिकतम चार हेक्टेयर के लिए एक किसान को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये का मुआवज़ा प्रदान कराया जायेगा।
  • Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 के अंतर्गत ख़ासतौर पर खरीफ़ के मौसम में बारिश में अनियमितता के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ पूरे राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को प्रदान किया जाएगा।
  • गुजरात के किसानो को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा।
  • जून से नवंबर के बीच बाढ़ या बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की खरीफ की फसल कई बार बर्बाद होती है तो सरकार चार हेक्टेयर की फसल का मुआवजा देगी।

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 में ये हैं जरुरी दस्तावेज

किसान सहाय योजना में आवेदन करते समय आप को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। जिन्हे आप Gujarat Kisan Sahay Yojana 2023 में आवेदन पूर्व तैयार कर लें। ये हैं आवश्यक दस्तावेज –

  • आवेदक का मूल/ स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • प्राधिकरण द्वारा जांचे जाने वाले 8-ए अकाउंट के डॉक्‍युमेंट्स जमा करने होंगे।

Gujrat Kisan Sahay Yojana में आवेदन करने के लिए पात्रता

  • उम्मीदवार किसान गुजरात का अस्थायी निवासी होना चाहिए।
  • Kisan Sahay Yojana के अंतर्गत सिर्फ किसान ही आवेदन के पात्र होंगे।
  • जिन किसानो के प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान के कारण आपदा प्रतिक्रिया कोष के अंतर्गत अतिरिक्त मुआवजा के लिए भी पात्र है।
  • इस योजना को खरीब 2020 में शुरुआत की गयी है। इसलिए किसानो को योजना के लिए खरीब सीजन में ही लाभ मिलेगा।
  • योजना में राज्य के जितने भी किसान राजस्व रिकॉर्ड में पंजीकृत 8-ए खाता धारक और वन अधिकार के नियम अनुसार मान्यता प्राप्त किसानो को ही लाभ जायेगा।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना लाभार्थी सूची

  • इस मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना के तहत लाभार्थी किसानो की सूची को राजस्व विभाग, गुजरात सरकार के द्वारा जारी की जाएगी।
  • सबसे पहले, डीसी (जिला कलेक्टर) तालुका / गांवों की सूची तैयार करेंगे जिनकी फसलें सूखे, भारी वर्षा या गैर-मौसमी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
  • इसके बाद 7 दिनों के भीतर राजस्व विभाग को सूची भेज दी जाएगी। एक विशेष सर्वेक्षण टीम 15 दिनों के भीतर फसलों को नुकसान की समीक्षा करेगी।
  • प्राकृतिक आपदा से नुकसान के सर्वेक्षण के बाद जिला विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश द्वारा लाभार्थी किसानों की सूची की घोषणा की जाएगी।
  • इस सूची को किसानो के नुकसान के आधार पर दो प्रकार 33% से 60% और 60% से अधिक की हानि के अनुसार जारी किया जायेगा।

मुख्‍यमंत्री किसान सहाय योजना में आवेदन कैसे करे ?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो उन्हें यही थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योकि अभी इस गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना की हल ही में शुरू की गयी है अभी इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च नहीं किया गया है मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही एक आधिकारिक समर्पित पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे जो जल्द ही लॉन्च किए जाएंगे। जहां पर ई-ग्राम केन्द्रों के माध्यम से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे आधिकारिक वेबसाइट शुरू होने के बाद आप Mukhyamantri Kisan Sahay Scheme के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और योजना का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत बेनिफिशियरी लिस्ट तैयार की जाने की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना के अंतर्गत बेनिफिशियरी लिस्ट जिला कलेक्टर तालुका/ गांव के उन सभी लोगों की सूची तैयार करेगा जिन की फसल को सूखे, भारी वर्षा या फिर ने मौसमी वर्षा के कारण नुकसान पहुंचा है।
  • इसके पश्चात यह सूची राजस्व विभाग के साथ साझा की जाएगी।
  • राजस्व विभाग के साथ यह सूची 7 दिन के भीतर साझा की जाए।
  • इसके बाद 15 दिन के अंतर्गत एक सर्वे टीम आकर नुकसान की समीक्षा करेगी।
  • यह सभी प्रक्रिया सफलतापूर्वक होने के बाद डिस्टिक डेवलपमेंट ऑफिसर अपने द्वारा साइन की गई बेनेफिशरी फार्मर सूची घोषित करेगा।

सारांश (Summary)

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आप को Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी दे दी है। उम्मीद करते हैं आप को ये जानकारी उपयोगी लगेगी। यदि आप को इस बारे में कुछ और जानना हो या इस संबंध में कोई समस्या हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते है।

ध्यान दें :- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट Sarkariyojnaa.Com के माध्यम से देते हैं तो आप हमारे वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें ।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और Share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted By Amar Gupta

🔥🔥 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow Me For Latest Information🔥🔥

🔥 Follow US On Google News Click Here
🔥 Whatsapp Group Join Now Click Here
🔥 Facebook Page Click Here
🔥 Instagram Click Here
🔥 Telegram Channel Techgupta Click Here
🔥 Telegram Channel Sarkari Yojana Click Here
🔥 Twitter Click Here
🔥 Website  Click Here

Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2023 (FAQs)?

✔️सीएम किसान सहाय योजना क्या है ?

गुजरात राज्य सरकार की यह योजना राज्य के किसानों के लिए है। इस योजना के माध्यम से किसानों की फसल जो की प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुयी है उसपर किसानों को मुआवज़ा प्रदान करना है।

✔️Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

योजना की आधिकारिक वेबसाइट को जल्द ही जारी किया जायेगा।

✔️Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana में आवेदन के लिए किन दस्तावेज की आवश्यकता होगी ?

MKSY scheme Gujarat में आवेदन के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थायी निवास प्रमाण पत्र , मोबाइल नंबर , बैंक खाता नंबर की आवश्यकता होगी।

✔️किसान सहाय योजना गुजरात में आवेदन कैसे करें ?

योजना में आवेदन करने के लिए आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर निकटवर्ती ई ग्राम केंद्र में जाना होगा। जहाँ से आप इस योजना के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

Advertisements
✔️Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana में कितना मुआवज़ा मिलता है ?

योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनकी फसल 33 फ़ीसदी से लेकर 60 फ़ीसदी तक खराब हो चुकी है उन्हें 20 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर तथा 60 फ़ीसदी से अधिक होने पर 25 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर प्राप्त होता है।

Advertisements

Amar Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

Leave a Comment

Join Our Telegram Channel