Gargi Puraskar Scholarship 2024: जी हाँ! राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित गार्गी पुरुष्कार योजना के लिए आवेदन फिर से शुरू कर दिए है। अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से गार्गी पुरुष्कार योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकती है। इस योजना में आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे की आवश्यक योग्यताएं, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि की सम्पूर्ण जानकारी हमारे आज के इस लेख में दी गई है।
यदि आप भी गार्गी पुरुष्कार योजना में आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त करना चाहती है तो हमारे आज के इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Gargi Puraskar Scholarship Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | गार्गी पुरस्कार योजना 2024 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
आवेदन मोड़ | ऑफलाइन /ऑनलाइन |
बालिकाओं को दी जाने वाली राशि | 10th में 3000 रूपये और12th में 5000 रूपये |
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए | यहां क्लिक करे |
ऑफिसियल वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
Gargi Puraskar Scholarship Yojana 2024
सरकार द्वारा बालिकाओं को पुरुस्कृत करने के लिए गार्गी पुरुष्कार योजना का संचालन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर अर्थात 10वीं बोर्ड परिक्षा में 75% या इससे अधिक अंक अर्जित करने वाली बालिका को 3000/- रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वही यदि उच्च माध्यमिक स्तर अर्थात 12वीं कक्षा की छात्रा बोर्ड परिक्षा में 75% से अधिक अंक लाती है तो उसे 5,000/- रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
गार्गी पुरुष्कार योजना में आवेदन के लिए आपकों सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को को पूर्ण करना आवश्यक है, तथा इसके साथ ही आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होने चाहिए। इस योजना के लिए आवश्यक पात्रताओं व महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है।
Rajasthan Gargi Puraskar 2024 Objective
जैसे की आप लोग जानते है कि राज्य में बहुत सी ऐसी छात्राये है जो आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अधिक नहीं पढ़ पाती और बहुत से ऐसे भी लोग है जो लड़का और लड़कियों में भेद भाव रखते है और लड़कियों को अधिक नहीं पढ़ाते है इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों का लड़कियों के प्रति भेद-भाव को देखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान गार्गी पुरस्कार स्कीम को शुरू किया था | इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना | इस योजना के ज़रिये लड़कियों को अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना |
Gargi Purusar Yojana Benefit
- राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का सबसे ज्यादा लाभ लड़कियों को मिला।
- इस योजना के शुरू होने से लड़कियों में शिक्षा को लेकर अधिक जागरूकता आयी है।
- लड़कियों को दशवीं में 75 % से अधिक आने पर बसंत पंचमी को उनको 3000 रूपये की राशि से सम्मानित किया जायेगा।
- बारहवीं बोर्ड में 75% से या इससे अधिक अंक आने पर बालिकाओं को 5000 रूपये से सम्मानित किया जायेगा।
- इस योजना के कारण जो लोग लड़कियों की शिक्षा को लेकर अपनी मानसिक सोच को सही नहीं रखते ये उनकी नकारात्मक सोच बदलने का एक तरीका है। जिससे प्रभावित होकर वे अपनी बेटियों को भी स्कूल भेजने के लिए उत्साहित होंगे और शिक्षा के लिए जागरूक होंगे।
- गार्गी योजना पुरष्कार बालिकाओं को चेक के माध्यम से दिया जायेगा।
Gargi Purusar Yojana eligibility
राजस्थान गार्गी पुरस्कार के लिए भी राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गयी है यदि आपके पास ये पात्रताएं है तो ही आपको लाभ मिलेगा पात्रताएं निम्नलिखित है –
- बालिका राजस्थान की मूल निवासी होने चाहिए।
- योजना के तहत मांगे गए सारे दस्तावेज अधिकारी द्वारा सत्यापित होने चाहिए।
- बालिका के माता-पिता में से कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
- छात्रा के पारिवारिक आय वर्ष में 1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत सिर्फ दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
- योजना के लिए पात्र वही होंगे जिनके 75% या इससे अधिक अंक होंगे।
- लाभार्थी बालिका के पास जिस जगह वह निवास करती है वहां का सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
Gargi Puraskar 2024 Required Documents
गार्गी योजना का लाभ लेने वाली बालिकाओं को आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज संलग्न करने होंगे ये दस्तावेज सही-सही और प्रमाणित होने चाहिए दस्तावेजों की सूची निम्न है –
- आधार कार्ड
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल द्वारा प्रमाणित लिखित दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन आधार कार्ड
- बैंक के खाते का विवरण
- आवास प्रमाण पत्र
- 10वीं या 12वीं कक्षा की अंकतालिका
Gargi Puraskar Yojana Apply Online
गार्गी पुरुष्कार योजना में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई है। यदि आप भी गार्गी पुरुष्कार योजना में आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त करने के लिए हमारे द्वारा नीचे लिस्ट के माध्यम से दी गई प्रक्रिया का क्रमबद्ध अनुसरण करे।
- गार्गी पुरुष्कार योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप शाला दर्पण की आधिकारीक वेबसाइट पर जायें।
- होम पेज पर आपकों आपका नाम, माता-पिता का नाम, परिक्षा क्रमांक, मोबाइल नंबर तथा इमैल आईडी आदि दर्ज करे।
- अब आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी को प्रमाणित करे।
- इसके बाद आपके सामने गार्गी पुरुष्कार योजना का आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करके इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करे।
- समस्त जानकारी दर्ज करके इस आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे।
इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से गार्गी पुरुष्कार योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन के बाद विभाग आपके द्वारा दी गई जानकारी की जाँच कर पात्र पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकृत कर देगा।
FAQ’s Gargi Puraskar Scholarship Yojana 2024
बालिका शिक्षा . छात्रवृत्ति . गार्गी पुरस्कार योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जाता है। योजना का लाभ सभी वर्ग की छात्राएं उठा सकती हैं।
शैक्षणिक उत्कृष्टता: अर्हता प्राप्त करने के लिए, एक छात्र को 10वीं और 12वीं कक्षा दोनों परीक्षाओं में 75% या अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। स्कूल प्रमाणपत्र : उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि की पुष्टि करने वाला एक स्कूल प्रमाणपत्र आवश्यक है।
Application Last Date : 31/05/2024.